Monday, 10 February 2025

श्री बाला जी श्याम सेवा समिति(रजि.) द्वारा 16 फरवरी 2025 को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा

यमुनानगर (विनोद धीमान) श्री श्याम एव बाला जी संकीर्तन से एक दिन पहले 15 फरवरी 2025 को भव्य निशान यात्रा निकली जाएगी,जिसमे श्रदालु 101 फुट निशान लेकर स्टेशन चौंक से लेकर विभिन्न भागो से होते हुए दशहरा ग्राउंड तक पहुँचेंगे।
इस भव्य संकीर्तन में बाबा को रिझाने के लिए उज्जैन की नगरी से महाकाल के लाड़ले  से किशन भगत जी  ,मध्य प्रदेश से शिवम् रावल जी ,किशोरी कनिष्का ,जय धमीजा जी ओर वृंदावन की पावन धरती से भागवत गीता का प्रचार करने के लिए यमुनानगर में पहली बार भक्त भागवत जी आयेंगे एव मंच संचालक अनिल अनुरागी चंडीगड़ से बाबा के भजनों का गुणगान करेगे*
*इस कार्यक्रम में भूमि पूजन समाज सेवक नरेश उप्पल जी द्वारा किया जाएगा*
ओर इस भव्य संकीर्तन के विषेशता*
*बाबा श्याम के शीश को केसर चंदन से स्नान तिलक करा कर मंत्रोंचारण द्वारा* *अर्चना कर श्रृंगारित किया जाएगा*
*इस भव्य संकीर्तन में बाबा के शृंगार के *लिए जो जो फूल इस्तमाल किए जाएँगे वो फूल कोलकाता से मँगवाये गये है श्री बाला जी श्याम सेवा (रजि.)समिति के सभी सदस्य दीपक अनेजा जी, सतीश सलूजा जी, सनी वोहरा जी, अशिम खुराना जी, गौरव नारंग जी, सागर भोला जी, सागर भाटिया जी, लोकेशजी, मोनू नागपाल जी लवकुमार ,शुभम जी,अतुल भारद्वाज जी उपस्थित रहे

Friday, 7 February 2025

बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा सिलाई प्रशिक्षण बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण

यमुनानगर ।(विनोद धीमान) मानव सहायक संघ टीम के सहयोग से बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा श्री कलिंद्री सिलाई प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता श्री संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मानव सहायक संघ टीम की कोऑर्डिनेटर रेणु पुंडीर एवं बृज यात्रा सेवा संस्थान के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस मौके पर शिक्षा अमिता वर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने में सहयोग करना था। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस तरह की योजनाएं चलाने का संकल्प लिया गया।

Tuesday, 28 January 2025

यमुना नदी को प्रदूषित करने वाले ही विरोध प्रदर्शन कर रहे - ललित त्यागी

दस साल में हरियाणा सरकार से यमुना साफ नहीं हुई - ललित त्यागी 

विरोध प्रदर्शन के बजाय यमुना को साफ करने का प्रयास करे - ललित त्यागी।

यमुनानगर। (विनोद धीमान)
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ज्वाइंट सेक्रेट्री ललित त्यागी ने आज बीजेपी द्वारा अरविंद जी के बयान पर किए गए प्रदर्शन पर सवाल उठाए ।
त्यागी ने कहा के यमुनानगर जिले से गुजरने वाली यमुना नहर में आज तक पिछले दस सालों मे औद्योगिक गंदगी को डालने से तो रोक नहीं पाए पर जब आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद जी ने सवाल उठाया तो ये हरियाणा के बीजेपी सरकार अपनी गलती छुपाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है आप करनाल के पास जाकर ही यमुना नदी की गुणवत्ता की जांच कीजिए आपको सच्चाई पता लग जाएगी कि यमुना नहर को साफ करने में हरियाणा की बीजेपी सरकार  दस सालों में असफल रही है अगर ये ही विरोध प्रदर्शन यमुना नहर को साफ करने में किए होते बीजेपी के नेताओं ने तो अब तक यमुना नहर साफ हो गई होती।
एक महिला मुख्यमंत्री का पुतला सिर्फ बीजेपी के नेता ही फूंक सकते है क्यों कि इनकी पार्टी में इनकी सरकार में महिलाओं के साथ क्या बर्ताव होता है सबको पता है।

Tuesday, 21 January 2025

रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3080 ने आयोजित किया सांस्कृतिक महोत्सव: "कारवां 3080"

यमुनानगर/ विनोद धीमान । रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने रोटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी (सी) डेंटल, यमुनानगर के सहयोग से बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “कारवां 3080” इंटरसिटी 2025 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, जोन 5 में आयोजित हुआ। "उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जश्न" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की विविध परंपराओं को सम्मानित करने के लिए रोटरेक्टर्स और गणमान्य व्यक्तियों को एक साथ लाया।
यह जोन 5 में आयोजित होने वाला पहला इंटरसिटी कार्यक्रम था, जिसे रोटरेक्टर गुनित कौर खरबंदा और रोटरेक्टर गर्व वशिष्ठ ने जिला रोटरेक्ट प्रतिनिधि रोटरेक्टर शशांक कौशिक, सहायक जिला रोटरेक्ट प्रतिनिधि रोटरेक्टर एडवोकेट शिवांक गोयल और सहायक जिला रोटरेक्ट सचिव रोटरेक्टर वाहिनी बाली के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया।
इस जीवंत उत्सव में 150 से अधिक रोटरेक्टर्स ने भाग लिया। विशेष अतिथियों में जिला गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह, जिला गवर्नर नामित रोटेरियन रीटा कालरा, और रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष रोटेरियन करण बिंदलिश शामिल थे।
दिन भर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों की प्रदर्शनियों और दिल्ली के शिवा लाइव बैंड के लाइव प्रदर्शन के साथ उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिला गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “कारवां 3080 हमारे जिले की एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना का प्रतीक है। यह प्रेरणादायक है कि युवा रोटरेक्टर्स अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता का उपयोग हमारी धरोहर का जश्न मनाने और दोस्ती और एकता के पुल बनाने में कर रहे हैं।”
जिला रोटरेक्ट प्रतिनिधि रोटरेक्टर शशांक कौशिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “कारवां 3080 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है; यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। एक ऐसी दुनिया में जो लगातार बदल रही है, अपनी परंपराओं से जुड़े रहना बेहद महत्वपूर्ण है। यह उत्सव हमारे जिले की जीवंत विविधता को दर्शाता है और एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है।”

कार्यक्रम की सफलता मेज़बान क्लबों, रोटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी (सी) डेंटल और रोटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के समर्थन से संभव हुई। आयोजकों ने डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्रिंसिपल मीनू जैन और डीएवी (सी) डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आई.के. पंडित का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कारवां 3080 का समापन सभी प्रतिभागियों के बीच गर्व और एकता की मजबूत भावना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल उत्तर भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया, बल्कि मेलजोल और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित किया, जिससे सभी उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय यादें बनीं।

Thursday, 9 January 2025

पारस हेल्थ ने यमुनानगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं शुरू कीं*

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया ओपीडी सेंटर का उद्घाटन

यमुनानगर, 9 जनवरी ( विनोद धीमान ): पारस हेल्थ, पंचकूला ने यमुनानगर के डा. राज प्लस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करते हुए अपनी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। इस पहल का उद्देश्य यमुनानगर और आसपास के निवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।
ओपीडी सेवाओं के तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इनमें कैंसर विशेषज्ञ डा. चित्रेश अग्रवाल, गैस्ट्रो सर्जन डा. करण मिधा, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. करण डांग, हड्डी व जोड़ विशेषज्ञ डा. रवि गुप्ता, न्यूरोलॉजिस्ट डा. पार्थ बंसल, किडनी विशेषज्ञ डा. शिल्पा बंसल, पेट की बीमारियों के माहिर डा. पंकज कपूर, फेफड़े विशेषज्ञ डा. रॉबिन गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डा. तुषार पटियाल और ईएनटी विशेषज्ञ डा. अनूप कुमार रॉय और अन्य प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं।
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ओपीडी सेंटर के उद्घाटन पर कहा कि यह पहल स्थानीय निवासियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और विशेष चिकित्सा सेवाओं तक आसानी से पहुंच प्रदान करने में सहायक होगी।
पारस हेल्थ पंचकूला के सुविधा निदेशक डा. पंकज मित्तल ने बताया कि यह पहल न केवल लोगों के इलाज में सहूलियत प्रदान करेगी बल्कि उनके स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को भी बढ़ाएगी। उन्होंने निवासियों से समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
डा. राज कुमार गर्ग ने कहा कि यह साझेदारी यमुनानगर के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उनके घर के पास उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास है।

पारस हेल्थ का यह कदम स्वास्थ्य सेवा को हर नागरिक तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और स्थानीय समुदाय की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।