Friday, 9 August 2024

आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर मनीष सिसोदिया जी को जमानत मिलने पर नेताओं ने लड्डू बाटकर अपनी खुशी व्यक्त करें।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) माननीय सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया जी को कथित शराब घोटाले में जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नेताओं ने जिला कार्यालय में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
आम आदमी पार्टी नेता ललित त्यागी ने कहा कि यह हर उसे व्यक्ति की जीत है जो भारत में अच्छी शिक्षा लाने की बात करता है यह हर उसे इंसान की जीत है जो चाहता है की सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल से बेहतर बने। त्यागी ने कहा कैसे हमारे नेता मनीष सिसोदिया जी को 17 महीने तक इस सरकार ने जेल में रखा और अभी तक ट्रायल भी नहीं शुरू कर सके।
मनीष सिसोदिया जी के बाहर आने पर आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता वह नेता बहुत खुश है कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। 10अगस्त को अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी बदलाव जनसभा करने जा रही है।जिसमें मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी कद्दावर नेता संजय सिंह जी पहुंच रहे हैं उनके साथ हरियाणा आम आदमी पार्टी अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा पधार रहे हैं। यमुनानगर वासी संजय सिंह जी को सुनने जरूर पहुंचे।
इस मौके पर राहुल भान मोहित त्यागी ओमप्रकाश खटीक लक्ष्मण विनायक विजय धीमान अवनीश त्यागी मनोज लोहत सुखविंदर विकास जैन मुख्य रूप से शामिल रहे।

Thursday, 8 August 2024

शाक्षी गुप्ता मिस यमुनानगर एवं उर्वसी कम्बोज बनी मिसेज यमुनानगर।

यमुनानगर। (नरेंद्र बक्शी) मदर मेरी चैरिटी होम संस्था के द्वारा मिस एन्ड मिसेज़ यमुनानगर आईकान ऑफ़ ग्लोबल 2024 पावर्ड बाय अमर द जेवेल्लेर्स का आयोजन सौन्दर्य रिसोर्ट यमुनानगर में आयोजित किया गया। जिसमे फाइनल 15 प्रतिभागियो के द्वारा रैंप वाक किया गया।
शो संस्था की अध्यता खुशी और डायरेक्टर विक्रम सिंह द्वारा किया गया। शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. अनिल अग्गरवाल, नरेश उप्पल, वी आई पी गेस्ट डॉ खालिद अल बलूशी व स्पेशल गेस्ट डॉ कबीर के वी दुबई, , विशिष्ट अतिथि पी एम ओ डॉ दिव्या मंगला, सुन्दर नारंग, विश्वकर्मा विमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान, रमन गर्ग, रजनीश, डी ए वी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन, लक्ष्मण विनायक,  विक्रम सैनी, राजेश मास्करा, दर्शन लाल खेड़ा, नगमा मेहंदीरट्टा, अनिस, ग्रेती स्विट्ज़रलैंड, डॉ प्रिंस शर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, बी एस कल्याण के द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया गया। 
शो में सेलिब्रेट जज ऑस्कर अवार्ड विजेता कमलेश पटेल जी टीवी व  दादा साहेब फाल्के अवार्ड विजेता संदीप राठौर, मिस इंडिया महिमा जॉर्ज के साथ विभा गुप्ता, मंजीत कौर, एडवोकेट आरती नंदा के द्वारा ऑडिशन व फाइनल में भूमिका निभाई गई। शो मैं तीन राउंड हुए। जिसमे जज पैनल के द्वारा उर्वशी कम्बोज को मिसेज़ यमुनानगर, एवं साक्षी गुप्ता को मिस यमुनानगर चुना गया। 
जिन्हे मिस इंडिया महिमा जॉर्ज के द्वारा क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियो को ट्रॉफी, शेसे, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.। रुद्रा फार्मसीटिकल के द्वारा सभी को गिफ्ट हेमपर भी दिए गए। संस्था के डायरेक्टर ने कहा की संस्था के द्वारा महिलाओ की सुरक्षा व सम्मान के उदेश्य से इस इवेंट का आयोजन किया गया था क्योंकि महिलाओ को यदि अच्छा प्लेटफार्म दिया जायेगा तो वो देश का नाम रोशन कर सकती है 
इस तरह का पहला आयोजन यमुनानगर में किया गया जिसमें महिलाओ के द्वारा जोर शोर से भाग लिया गया। संस्था के द्वारा मुख्य अथिति, विशिष्ट अथिति, पत्रकारों  सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

खादी लिबास हमारी पहचान : मलिक रोजी आनद

यमुनानगर। (विनोद धीमान)राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मलिक रोज़ी आनंद सजी सवरी खादी के प्रदर्शनी स्थल पर पहुँच कर शुभकामनायें दी मीतू सलूजा ने बताया की वर्तमान में खादी सबकी पसंद बन रही है सदा और खड़ी का लिबास अब युवाओं में भी खूब बढ़ रहा है 
मलिक रोजी आनंद ने बताया की खादी का लिबास हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है ओर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी का खूब प्रचार किया है उन्होंने विश्व भर में खादी को विकसित किया है हमारे प्रधानमंत्री ने ही बुनकरों को समर्पित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को मनाने की शुरूआत वर्ष 2015 में की थी और इस अवसर पर  हथकरघा यानि हैंडलूम के क्षेत्र में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आज उसी कड़ी में ही मलिक रोज़ी आनंद सजी सवरी में पहुंच कर मीतू सलूजा जी के द्वारा खादी को घर घर तक पहुंचाने की मुहिम के लिए बधाई दी और उन्होंने ये भी कहा कि सरकार पूरे प्रयत्न करती है सभी के उत्थान के लिए पर जिस अभियान को समाज अपनालेता है उसमें सफलता जरूर मिलती है इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री हर अभियान को जन जन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर जन को प्रत्येक जनकल्याण कज मुहिम से जोड़ने का काम करते है और आज तभी खादी को बढ़ावा मिल रहा है और आप सभी के सहयोग से ही छोटे बुनकरों का उत्थान हो रहा हैइस मोके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल मौजूद रही।

साढ़ौरा विधायक रेणु बाला ने अपने हलके के आधा दर्जन गांव का किया दौरा।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) वीरवार को सढौरा खंड के शामपुर, नौशहरा, फाजलपुर, पीरभौली, रत्तूवाला, सादिकपुर, खांडरा, सुल्तानपुर  गढ़ी-वीरान, अंटारी, कल्याणपुर व रतौली सहित डेढ दर्जन भर गांवों में रेनूबाला विधायक सढौरा व इंजीनियर ऋषि पाल चौधरी ने 
गांववासियों के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस मौके पर गांववासियों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रेनूबाला ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। 
भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवा पुरी तरह से त्रस्त है, हताश है। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। रेनूबाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी  की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी व रोजगार के साधन मुहैया कराने के लिए काम किया जायेगा। 
किसानों की कर्ज माफी व खेती के उपकरणों से जीएसटी हटाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक पोर्टल्स को खत्म कर  फैमिली आईडी को सुविधाजनक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुढ़ापा पैंशन को 6000₹ महीना बिना किसी शर्त के दिया जायेगा। प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी और रसोई गैस का सिलेंडर 500₹ में दिया जायेगा। 
बीपीएल परिवारों को सौ-सौ गज के प्लाट में कलोनियां बनाकर दी जायेंगी। रेनूबाला ने कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि आप कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग व समर्थन करें, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि तभीआप लोगों की समस्याओं का हल हो सकेगा। 
अनिल संधू मोंटी पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद यमुनानगर, मा.जगीर सिंह, दलजीत सिंह बाजवा, कुलवंत राणा कलावड़, अमनदीप मोनू राणा कलावड़, नैब मोहम्मद सरपंच जामनावाला, संजीव सैनी प्रधान भारतीय किसान यूनियन, श्यो राम बिलासपुर, मीरिया दीन पूशर्व सरपंच बिजौली, दर्शन सिंह नंबरदार कनीपला, अनिल बैंस रत्तूवाला, यामीन ठेकेदार जामनावाला, नेक मोहम्मद जामवाला, जयचंद शामपुर, जसबीर सरपंच शामपुर, बंटी शर्मा रामपुर जट्टान व प्रिंस सैनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता साथ रहे।

कृषि मंत्री चौ. कंवरपाल ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप यमुनानगर में 4 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने जा रहे नए भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप यमुनानगर में बनने वाले नए भवन का आज माननीय चौ . कंवर पाल जी कृषि एवं किसान कल्याण, पर्यटन मंत्री हरियाणा सरकार एवं श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी माननीय विधायक यमुनानगर जी के करकमलो द्वारा किया गया 
आज विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप  में पहुंचे चौ . कंवर पाल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप  में पहुंचे श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी का विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.उषा नागी जी ने  स्वागत किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकार सुमन बहमनी  एवं  डी. पी. सी.  यमुनानगर राकेश गुप्ता जी उपस्थित रहे 
कार्यक्रम में पहुंचे चौ . कंवर पाल जी ने बताया की कैम्प  के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बहुत अधिक है और यहाँ पर बच्चों के बैठने और पढ़ने के लिए कमरों की समस्या शुरू से ही बनी हुई थी पर हमारी सरकार का शुरू से ही शिक्षा की गुणवक्ता की और  ध्यान रहता है तो हमने इस विद्यालय के लिए हरियाणा सरकार से 4 करोड़ 25 लाख की ग्रांट पास करवाई।
अब इस विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है जिसको लेकर कैम्प के लोगो में ही नहीं सारे यमुनानगर में इस बात की चर्चा है हमारी सरकार में सरकारी विद्यालय भी नई ऊंचाइयों को छू रहे है सभी बच्चो को उच्च शिक्षा,अच्छी शिक्षा का माहोल,स्किल एजुकेशन ,डिजिटल एजुकेशन देना हमारी प्राथमिकता रही है इस अवसर पर मनप्रीत वालिया ,आशीष रोहिल्ला,ओमपाल ,अभिषेक एवं विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे I

रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता अभियान: एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन टीम ने किया हेलमेट वितरण।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) रादौर में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में रादौर डीएसपी दविंदर सिंह ट्रैफिक थाना से जसविंदर और रादौर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान, सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए हेलमेट वितरित किए गए, जिससे दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन के नेशनल प्रेसिडेंट अमित मनकट ने इस अवसर पर बताया कि उनकी संस्था नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़कों पर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना है, ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।
अमित मनकट ने बताया कि उनकी संस्था पिछले काफी समय से जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को रोड सेफ्टी के महत्व को समझना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट के उपयोग से सिर की चोटों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, और इसलिए यह आवश्यक है कि हर मोटरसाइकिल चालक और उसके पीछे बैठने वाले व्यक्ति हेलमेट का उपयोग करें।
इस अभियान के दौरान, रादौर थाना प्रभारी महेंद्र व ट्रैफिक थाना के जसविंदर ने भी लोगों को हेलमेट पहनने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और हमें अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। 
रादौर डीएसपी दविंदर सिंह ने भी इस मौके पर लोगों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना बेहद खतरनाक हो सकता है और यह न केवल वाहन चालक की, बल्कि अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। 
संस्था के सलाकार कोमल ओबेरॉय व सत्यम नागपाल ने भी इस मौके पर लोगों को नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया और उनसे समाज को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अभियान ने रोड सेफ्टी के महत्व को फिर से लोगों के सामने लाकर उन्हें सुरक्षित यात्रा के प्रति सजग किया।
इस मौके पर राष्टीय सलाकार कोमल ओबेरॉय,सलाकार सत्यम नागपाल, नेशनल सचिव नरेंद्र बक्शी,विनोद धीमान,रजनी सोनी के साथ संस्था के सदस्य संजीव सहगल, दीपक खन्ना व पुलिस कर्मचारी भी माजूद रहे।

Wednesday, 7 August 2024

13 दिन से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने दिया समर्थन*

श्याम सुंदर बतरा बोले – कांग्रेस की सरकार बनने पर एनएचएम कर्मचारियों की सभी मांगे होंगी पूरी।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर ने कहा की एनएचएम कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर बैठे है तो वही कर्मचारियों ने आज से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। लेकिन भाजपा सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि यह वही एनएचएम कर्मचारी हैं जो कोरोना जैसी महामारी में भी नहीं हारे, उसका भी इन कर्मचारियों ने डट कर सामना किया। 
इन कर्मचारियों को सम्मान देने की बजाय सरकार के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बतरा ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार की ये नाकामी है कि आज हमारे NHM कर्मचारी हड़ताल पर है। सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने भी एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर अपना समर्थन जातया हैं। उन्होंने कहा है की कर्मचारियों की जो मांगे वह बिल्कुल जायज है। सरकार को जल्द ही एनएचएम कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी यूनियन के प्रधान अमित गुज्जर, सुरजीत सिंह, नरेश वाल्मीकि, अशोक कुमार पूर्व पार्षद, पंकज शुक्ला,विक्रम राठी, विपिन शर्मा,रवि, आकाश बत्रा, अभी वालिया, गुरविंदर सिंह, अभिषेक, सतनाम आदि मौजूद रहे।