Sunday, 22 December 2024
16 साल की उम्र में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, अब वह खुद डॉक्टर बनना चाहती हैं
Sunday, 15 December 2024
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण समारोह संपन्न
यमुनानगर/ विनोद धीमान बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा मानव सहायक संघ के सहयोग से संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सर्टिफिकेट वितरण समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेनू शर्मा जी को विशेष इनाम देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रही सीमा रानी जी को भी इनाम प्रदान किया गया। तृतीय स्थान पर भावना निर्देश को प्रियंका जी ने सम्मानित किया। वहीं, चौथा कंसुलेशन इनाम भारती जी को श्री रणवीर सिंह ने प्रदान किया।
इस कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर रेनू पुंडीर को संस्थान की अध्यक्षा ने विशेष सम्मान से नवाजा। वहीं, प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिका को श्री संजीव शर्मा जी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में सभी प्रतिभागियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस आयोजन ने न केवल प्रशिक्षुओं को उनके हुनर को निखारने का अवसर दिया, बल्कि समाज में उनके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी।
Saturday, 7 December 2024
मानव सहायक संघ टीम ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है।
मानव सहायक संघ टीम ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। अंजू बाला के नेतृत्व में टीम ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में मदद करते हुए कपड़े और नकद राशि प्रदान की। इस नेक कार्य में टीम के सहयोगी सदस्यों सीमा, अशोक, संतोष, रोहिणी, दशरथ, और राजिंद्र जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुआ और उनकी खुशी में चार चांद लगा दिए। मानव सहायक संघ की यह पहल समाज में जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टीम के सभी सदस्यों का इस नेक कार्य के लिए दिल से धन्यवाद।Saturday, 30 November 2024
डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य दे रहे समाज को दिशा - पार्षद कर्मबीर सेठी !
Wednesday, 27 November 2024
देश की संस्कृति को बचाने को लेकर इनर व्हील क्लब ने कार्यक्रम का किया आयोजन।
Thursday, 21 November 2024
बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर सेंटर में परीक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी।
बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर सेंटर में परीक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। सेंटर पर परीक्षा का आयोजन रेनू पुंडीर द्वारा किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने अपनी मेहनत और कौशल का प्रदर्शन किया। मैडम प्रियंका द्वारा सिखाए गए सभी कार्यों को छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया, जिससे उनकी सीखने की लगन और प्रतिभा साफ झलक रही थी।
संस्थान की अध्यक्षा, अंजू बाला जी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने हुनर को और भी निखारें और दूसरों को भी सिखाएं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने जैसे अन्य बच्चों की भी मदद करें और उन्हें भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अंजू बाला जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।