Saturday, 30 November 2024

डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य दे रहे समाज को दिशा - पार्षद कर्मबीर सेठी !

जिला यमुनानगर के 12वें शरीरदानी व 68वें नेत्रदानी बने प्रेमी चमनलाल इंसा

यमुनानगर (विनोद धीमान) के नगर निगम वार्ड 18 व फर्कपुर एरिया से डेरा सच्चा सौदा अनुयायी प्रेमी चमनलाल इन्साँ (70)शुक्रवार को अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। परिजनों ने उनके द्वारा जीते जी लिए संकल्प को पूरा करते हुए डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहीम के तहत उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध के लिए लाल बहादुर शास्त्री महिला आर्युवैदिक कॉलेज एंड हस्पताल साढौरा रोड़ बिलासपुर, जिला यमुनानगर को दान किया गया। व सिविल हस्पताल यमुनानगर को नेत्रदान की गई। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सैकड़ो सदस्यों ने उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए फूलों से सजी एम्बूलेंस में विदाई देते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा, चमनलाल इन्साँ तेरा नाम रहेगा, नेत्रदानी, शरीरदानी चमनलाल इन्साँ अमर रहे के नारे फर्कपुर की गलियों में गुंजें। चमनलाल इन्संा अमर रहे के नारों की गूंज को सुनकर स्थानीय निवासी भी घरों से निकल कर फूलों से सजी एम्बूलेंस मे उनकी पार्थिव देह को नमन करते दिखाई दिए। प्रेमी चमनलाल इंसा के परिवार में उनकी पत्नि नसीब कौर इन्संा, उनके दो बेटे व एक बेटी, पुत्रवधु व पोत्र, पोत्रियां व दोहते दोहतिया हैं। 
प्रेमी चमनलाल इंसा की पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए विदाई देने पहुंचे वार्ड 18 के पार्षद कर्मबीर सेठी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आज उन्हें जैसे ही जानकारी मिली की प्रेमी चमनलाल इन्संा की पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए दान किया जाएगा तो बहुत ही प्रभावित हुआ, क्योंकि मरने के बाद शरीर नश्वर है ओर उसकी कोई कीमत नहीं होती ओर उसकों दफन या दाह संस्कार किया जाता हैं, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य आज समाज को दिशा दे रहें हैं, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य हैं, इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि मरणोंपंरात आंखेंदान व शरीरदान कर समाज सेवा में भागीदार बनना चाहिए। 

शरीरदानी प्रेमी चमनलाल इन्साँ के सपुत्र चेतन इन्संा ने कहा कि उनके लिए यह बहुत ही सराहनीय पल है जिसमें वे अपने आदरणीय पिता जी के जीते जी लिए संकल्प को उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध के लिए दान कर रहें हैं। ओर यह महानता मेरे पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्संा की हैं, उन्होने बताया कि उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा का मुरीद है ओर पूज्य गुरू जी के प्रति समर्पित हैं। उन्होने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की इस मुहीम से समाज के अनेक लोगो का भला होगा।

Wednesday, 27 November 2024

देश की संस्कृति को बचाने को लेकर इनर व्हील क्लब ने कार्यक्रम का किया आयोजन।

यमुनानगर।(विनोद धीमान)  इनरव्हील जगाधरी यमुनानगर क्लब ने अपनी संस्कृति को आगे बड़ाते हुए,एक इनरव्हील इंटर स्कूल कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया। ये कार्यक्रम मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल, सरोजनी कॉलोनी में करवाया गया।
इस प्रतियोगिता में 10 स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिन्होनें अलग-अलग संस्कृति के लोक डांस को हमारे सामने प्रस्तुत करें। स्कूल की प्रिंसिपल मैम श्रीमती सीमा कटारिया जी ने हमारे हर काम में हमारा पूरा सहयोग किया। 
आज 104 बच्चों ने भागीदारी दिखाई और आगे चल कर हम इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें हमारी संस्कृति की झलक दिखेगी। 
आज के कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण शास्त्रीय नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य, राजस्थानी नृत्य, कथक, गिद्धा, गुजराती नृत्य, लावनी नृत्य और भांगड़ा शामिल रहे। हमारे आज के कार्यक्रम के जजों में ममता त्यागी जी, रविंदर शर्मा जी और हमारे यमुनानगर के जाने माने कोरियोग्राफर विशाल सर शामिल रहे।
 इसी के साथ कार्यक्रम में हमारे साथ श्रीमती मुकंद इंस्टीट्यूट के निदेशक शशि बाटला मैम ने भी शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की है शोभा उदय। स्कूल की तरफ से रिफ्रेशमेंट के लिए भी बहुत अच्छे प्रबंध किए गए। हम स्कूल के आभारी हैं कि उन्होंने इतने अच्छे से हमारे साथ सहयोग देकर इस कार्यक्रम को कामयाब बनाया। 
आज हमारे साथ इनरव्हील की पीडीसी अनिता सलूजा जी, पीडीसी समीरा सलूजा जी ,पीपी परवीन गर्ग जी, अध्यक्ष नीलिमा सैनी, स्वीटी आनंद, निधि गर्ग, रागिनी विनियाक, पारुल खन्ना और इनरव्हील के अन्य सदासये शामिल रहे।

Thursday, 21 November 2024

बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर सेंटर में परीक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी।

बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर सेंटर में परीक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। सेंटर पर परीक्षा का आयोजन रेनू पुंडीर द्वारा किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने अपनी मेहनत और कौशल का प्रदर्शन किया। मैडम प्रियंका द्वारा सिखाए गए सभी कार्यों को छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया, जिससे उनकी सीखने की लगन और प्रतिभा साफ झलक रही थी।

संस्थान की अध्यक्षा, अंजू बाला जी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने हुनर को और भी निखारें और दूसरों को भी सिखाएं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने जैसे अन्य बच्चों की भी मदद करें और उन्हें भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अंजू बाला जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।

Tuesday, 19 November 2024

मानव सहायक संघ के सहयोग से चल रहे बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे दोनों ब्यूटी पार्लर सेंटर पर बच्चों को सर्टिफिकेट के वितरित

यमुनानगर।(विनोद धीमान) मानव सहायक संघ के सहयोग से चल रहे बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे दोनों ब्यूटी पार्लर सेंटर पर संस्था के संस्थापक नरेंद्र एम चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र खंडेवाल इंटेलिजेंस पत्रकार के पत्रकार संजय राय हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा अंजू बाला द्वारा उचत्या निरीक्षण किया गया।
जिसमें मानव सहायक संघ के सहयोगी रणवीर सिंह, रेणु पुंडीर , माणिक्य  उपस्थित रहे। सेंटर की शिक्षिका प्रियंका मैडम ओर अमिता मैडम  द्वारा बच्चों सिखाए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी संस्था के लोगों को बताई।
संस्था द्धारा कैसे पूरे भारत में प्रशिक्षण देकर समाज में सहयोग दिया जा रहा है। की जानकारी आए हुए संस्था के मेंबर ने दी। जिन बच्चों ने परीक्षा को पास किया उन बच्चों को संस्था द्धारा सर्टिफिकेट दिया गया। सभी पर मां यमुना मैया के आशिर्वाद मिलता रहे समाज को आगे बढ़ाने में सहयोगी बने रहे इन्हीं शब्दों के साथ प्रोग्राम को समाप्त लिया गया।

Saturday, 19 October 2024

हेल्पिंग हैंड ग्रुप द्वारा छछरोली सरकारी स्कूल की खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट

छछरोली, (विनोद धीमान) हेल्पिंग हैंड ग्रुप की ओर से छछरोली के सरकारी स्कूल की महिला खिलाड़ियों को आज विशेष उपहार स्वरूप टी-शर्ट भेंट की गई। यह कार्यक्रम स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां संस्था के संचालक डॉक्टर नरेंद्र शाही ने खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस मौके पर डॉक्टर नरेंद्र शाही ने कहा, "संस्था का उद्देश्य हमेशा से समाज के उत्थान और युवाओं को प्रोत्साहित करना रहा है। हमें गर्व है कि हम इन होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं, ताकि वे अपने खेल में उत्कृष्टता हासिल कर सकें और स्कूल का नाम रोशन कर सकें।" उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड ग्रुप समय-समय पर सामाजिक सेवा के कार्यों में जुटा रहता है और शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने का प्रयास करता है।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य ने हेल्पिंग हैंड ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग खिलाड़ियों के लिए न केवल प्रोत्साहन का स्रोत बनेगा, बल्कि उन्हें खेल के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा भी देगा। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्था इस तरह के सहयोग के माध्यम से स्कूल और छात्रों के विकास में योगदान देगी।
टी-शर्ट प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि इस तरह का समर्थन उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। 

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों और संस्था के सदस्यों ने सामूहिक फोटो खिंचवाया और भविष्य में और भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।

Friday, 18 October 2024

ब्रेन स्ट्रोक नई महामारी के रूप में उभर रहा है: डॉ. विनीत सग्गर

यमुनानगर, (विनोद धीमान/नरेंद्र बक्शी) ब्रेन स्ट्रोक के नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में शुक्रवार को यहां मीडिया से बात करते हुए लिवासा अस्पताल मोहाली में न्यूरोसर्जरी और न्यूरो इंटरवेंशन के डायरेक्टर डॉ. विनीत सग्गर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक दुनिया भर में नई महामारी के रूप में उभर रहा है, जिसमें हर साल भारत भर में 1.5 से 2 मिलियन नए ब्रेन स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं।
"वास्तविक संख्या अधिक होना तय है, क्योंकि इनमें से कई रोगी कभी भी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक नहीं पहुंचते हैं। भारत में हर दिन लगभग 3000-4000 ब्रेन स्ट्रोक होते हैं और जिसमें 2% से 3% रोगियों को ही उपचार मिल पाता है।
उन्होंने बताया कि वर्ल्डवाइड प्रति वर्ष 100,000 की जनसंख्या पर ब्रेन स्ट्रोक की दर 60-100 है, जबकि भारत में यह प्रति वर्ष 145-145 मामलों के करीब है । वैश्विक स्तर पर ब्रेन स्ट्रोक के कुल रोगियों में 60 प्रतिशत भारत में हैं।
डॉ. सग्गर ने आगे बताया कि भारत में बढ़ती घटनाओं का कारण बीमारी और रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूकता की कमी है। ब्रेन स्ट्रोक सालाना एड्स, तपेदिक और मलेरिया के कारण होने वाली मौतों की तुलना में अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार हैं और फिर भी यह एक साइलेंट महामारी बनी हुई है।
सलाहकार न्यूरोलॉजी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अब नई तकनीक मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी से ब्रेन स्ट्रोक रोगियों का इलाज चुनिंदा मामलों में 24 घंटे तक किया जा सकता है। इस तकनीक में क्लॉट को या तो एस्पिरेटेड किया जाता है या दिमाग को खोले बिना स्टेंट की मदद से दिमाग से बाहर निकाला जाता है।
डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा, " ब्रेन स्ट्रोक में समय बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद हर मिनट, 1.90 मिलियन मस्तिष्क कोशिकाएं मर जाती हैं। इसलिए, रोगियों को जल्द से जल्द निकटतम उपचार केंद्र में पहुंचाया जाना चाहिए।  अस्पताल में व्यापक ब्रेन स्ट्रोक देखभाल के लिए, आपातकालीन चिकित्सकों, न्यूरोलॉजिस्ट, इंटरवेंशनल न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, एनेस्थेटिस्ट और क्रिटिकल केयर चिकित्सकों की एक बहु-विषयक टीम जरूरी है।
“ब्रेन स्ट्रोक को रोकने के लिए 10 हेल्थ टिप्स :
1. रक्तचाप बनाए रखें
2. इष्टतम वजन बनाए रखें
3. अधिक व्यायाम करें
4. मॉडरेशन में शराब पीना
5. बेबी एस्पिरिन लें
7. मधुमेह को नियंत्रित करें
8. धूम्रपान न करें
9. ब्रेन स्ट्रोक के बारे में जागरूक रहें
10. स्वस्थ बीएमआई और कूल्हों से कमर के अनुपात को बनाए रखें

Tuesday, 1 October 2024

जिला यमुनानगर मतदान अधिकारी पीयूष गुप्ता जी की अनुयायी में शत-प्रतिशत मतदान जागरुक रेली निकाल।

यमुनानगर।(विनोद धीमान) भगवान महावीर दिगंबर जैन हाई स्कूल व राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा मतदान रेली निकाली गई|  इसमे विशेष उपस्थति मान्यवर आशीष पठानिया जी प्रशिक्षु एच.एस .सी अधिकारी रहे| रेली का संचलन समाजसेवी तरूण जैन द्वार किया गया |
यह रेली झंडा चौक से खेड़ा बाजार रेलवे बाजार से होते हुए स्कूल रोड जगाधरी जी.एस.एस.एस विद्यालय में  विश्राति हुई | मान्यवर आशीष पठानिया जी द्वारा सभी को जागरूक करने के लिए सम्बोधित किया |
इसमें महावीर दिगंबर जैन गर्ल्स हाई स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल  राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य जी किरण बाला व कुसुम लता वशिष्ठ अध्यापक सतीश कंबोज जी दोनों विद्यालयों की अध्यापिकायें:  तनवीर कौर, कविता, पूनम ,मंजू, श्याम भारती, रश्मी, सरोज ,कोमल ,मीना ,चंचल व जी. अध्यापिकायें रही|