Saturday 8 September 2012

बरसन लागी बदरिया झूम-झूम कै.CITY NEW NEW


                       -बरसन लागी बदरिया झूम-झूम कै....
-डीएवी गल्र्स कालेज में हुआ लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन-
-बनारस घराने के पंडित भोला नाथ मिश्रा व डीयू के सितारवादक डा. राजीव वर्मा ने प्रस्तुतियां-

यमुनानगर। बनारस घराने के वोकल आर्टिस्ट पंडित भोला नाथ मिश्र ने जब डीएवी गल्र्स कालेज के सभागार में बरसन लागी बदरिया झूम-झूम कै...कजरी प्रस्तुत की, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। सभागार के बाहर जहां बादलों ने भी झुककर हल्की रिमझिम के जरिए इसका स्वागत किया, तो वहीं कालेज का पूरा माहौल संगीतमय हो गया। शनिवार को डीएवी गल्र्स कालेज में संगीत विभाग द्वारा लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें बनारस घराने से आए पंडित भोला नाथ मिश्रा व दिल्ली विश्वविद्यालय से आए सितारवादक डा. राजीव वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या व विमैन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डा. विश्व मोहिनी ने की।
पंडित मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरूआत राग गुजरी तोड़ी हे महाराज जगत के पालन हार... से की। जिसे सुनकर सभागार में बैठे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके उपरांत उन्होंने द्रुत एक ताल गुनन की लड़ाई लडिए ... की प्रस्तुति दी। जिसने सभी को भावविभार कर दिया। जब उन्होंने भवरी ठूमरी बाबुल मोरा नैहयर छुटो जाए ... प्रस्तुत की तो पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। करीब १५ मिनट तक सभागार करतल ध्वनि गुंजता रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय से आए डा. राजीव वर्मा ने जब सितार पर तान छेड़ी तो संगीत की स्वर लहरियां पूरे सभागार में दौड़ पड़ी। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरूआत मधुवंती में आलाप जोर झाला से की। इसके बाद उन्होंने दो गते, विलंबित और द्रुत झाला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान तबला व सितार की जुगलबंदी को देखकर सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। कार्यक्रम के दौरान तबले पर जयशंकर मिश्र, सारंगी पर कमाल अहमद व हारमोनियम पर जाकिर भोलपुर ने साथ दिया।
छात्राओं को संबोंधित करते हुए पंडित भोला नाथ मिश्रा ने कहा कि क्लासिकल संगीत अगरबत्ती की तरह होता है। जैसे अगरबत्ती धीरे-धीरे वातावरण को सुंधित कर देती है, वैसे ही क्लासिकल संगीत है। संगीत का लक्ष्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष (चारों पुरुषार्थों) की प्राप्ति है। जीवन पथ के किसी मोड़ पर रूक कर देख लीजिए वहीं पर संगीत मिलेगा। विभिन्न देशों में संगीत के प्रकार चाहे भिन्न भिन्न हो, किंतु प्रचार और गुणों का रूपांतर नहीं होता। चारित्रिक उत्थान एवं वासनाओं पर विजय प्राप्त करने का सर्वोत्म साधन भी संगीत ही है। इस ललित कला की गहराई नहीं नापी जा सकती। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी धरोहर है। लेकिन एक संगीतकार की धरोहर शास्त्रीय संगीत है।
कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या ने कहा कि इस ललित कला में सिद्धि प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करनी पड़ती है। एक योगी के समान स्थिर ह्रदय से आपको संगीत के विशाल कक्ष में प्रविष्ट होना पड़ता है और आज जो प्रस्तुतियां दी गई हैं, वो कठिन तपस्या का ही परिणाम है। ताल, लय, शब्दों के पीछे छिपे भाव, गहराई, इन सबकी आनंदमयी तथा भावपूर्ण संयोग की प्रस्तुति का प्रस्तुतिकरण भाव विभोर करने वाला रहा। संगीत डा. विश्वमोहिनी ने कहा कि संगीत में कलाकार स्वर के माध्यम से अपने भावों को प्रस्तुत करता है। विभागाध्यक्षा डा. नीता द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम का मु य उद्देश्य छात्राओं को शास्त्रीय संगीत से रू-ब-रू करवाना था। उन्होंने कहा कि संगीत की उत्पत्ति वेदों के निर्माता ब्रह्मा द्वारा हुई। उन्होंने ये कला शिव जी को दी और शिव द्वारा मां सरस्वती को प्राप्त हुई। यही वजह है कि सरस्वती को वाणी पुस्तक धारणी कहा जाता है। मंच संचालक अर्थशास्त्र विभाग की लेक्चर्रर आंचल ने किया।

                                                     
                                                             Vinod Dhiman CITY NEWS YNR



Saturday 1 September 2012

टैलेंश शो में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन CITY NEWS YNR



*-टैलेंश शो में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन-*


यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में आयोजित टैलेंट शो के दौरान
शनिवार को छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी व हॉलीवुड के गीतों पर
डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जबकि हॉल में आयोजित प्रश्नोत्तरी
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से ज्ञानवद्र्धन प्रश्न पूछे गए। जिनका
छात्राओं ने सहजता से जवाब दिया। विजेता प्रतिभागियों को कालेज प्रिंसिपल
डा. सुषमा आर्या ने स मानित किया।

सोलो डांस में बी-कॉम द्वितीय वर्ष की दीक्षा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की
सोनिया व बी-कॉम प्रथम वर्ष की गुरलीन कौर ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा
बी-कॉम द्वितीय वर्ष की किरण ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ग्रुप डांस में
एमएससी मैथ की भूमिका व नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बी-कॉम अंतिम वर्ष
की पायल व जसमीत ने दूसरा तथा बी-कॉम द्वितीय वर्ष की रूपम, गुरलीन व आंचल
को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी
प्रथम वर्ष की इशमीत, बीएससी अंतिम वर्ष की गरीमा व बीएससी द्वितीय वर्ष की
सुभि राजपाल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।


कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या ने कहा कि डांस ऐसी विधा है। जिसके
जरिए छात्राएं बुलंदियों को छू सकती हैं। बशर्ते उनकी परफॉर्मेंस
बढिय़ा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टैलेंट शो के जरिए
छात्राओं में छुपी प्रतिभा की पहचान की जाती है। टैलेंट शो की
को-ओडिनेटर डा. नीता द्विवेदी ने कहा कि दो दिनों तक चली प्रतिभा
खोज प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की हर चीज
को बारीकी से देखा है, उसके बाद ही निर्णय सुनाया है। उन्होंने
बताया कि निर्णायक मंडल में डा. गुरशरन कौर, डा. इंदू नारंग,
डा. पूजा जैन, डा. सुनीता, डा. दीपिका घई, आंचल, ममता, मनदीप, डा.
रवि गौतम, विकास वालिया, कामना, शरनजीत शामिल रहीं।


डांस प्रतियोगिता के दौरान पायल व जसमीत ने बरसो रे बरसो मेघा
बरसो गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। जबकि आरती ने
पंजाबी गीत नि तु अखियां मिलांदी रहंदी है  गीत पर डांस कर पंडाल में
बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भावना ने कॉकटेल फिल्म
के गीत दायं लगे कभी बाएं लगे, नैनो की बुलट धायं लगे गीत पर डांस
कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीक्षा धीमान ने इस हसरत का मैं क्या
करूं गीत पर सोलो परफॉर्मेंस दी, जिसकी सभी ने सराहना की। अंजु, अल्पी
व खुशबू ने पंजाबी गीत कुडियां दे विच फिरे हसंदी बोलदीं गीत पर ग्रुप
डांस किया। इस दौरान पंडाल में बैठी छात्राओं को भी डांस करते
देखा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल पांचों टीमों से मीडिया,
पर्यावरण, साइंस, इतिहास, भूगोल, राजनीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
जिनसे उनका ज्ञानवद्र्धन भी हुआ।




                                         By Vinod Dhiman CITY NEWS YNR