Saturday 1 September 2012

टैलेंश शो में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन CITY NEWS YNR



*-टैलेंश शो में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन-*


यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में आयोजित टैलेंट शो के दौरान
शनिवार को छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी व हॉलीवुड के गीतों पर
डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जबकि हॉल में आयोजित प्रश्नोत्तरी
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से ज्ञानवद्र्धन प्रश्न पूछे गए। जिनका
छात्राओं ने सहजता से जवाब दिया। विजेता प्रतिभागियों को कालेज प्रिंसिपल
डा. सुषमा आर्या ने स मानित किया।

सोलो डांस में बी-कॉम द्वितीय वर्ष की दीक्षा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की
सोनिया व बी-कॉम प्रथम वर्ष की गुरलीन कौर ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा
बी-कॉम द्वितीय वर्ष की किरण ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ग्रुप डांस में
एमएससी मैथ की भूमिका व नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बी-कॉम अंतिम वर्ष
की पायल व जसमीत ने दूसरा तथा बी-कॉम द्वितीय वर्ष की रूपम, गुरलीन व आंचल
को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी
प्रथम वर्ष की इशमीत, बीएससी अंतिम वर्ष की गरीमा व बीएससी द्वितीय वर्ष की
सुभि राजपाल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।


कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या ने कहा कि डांस ऐसी विधा है। जिसके
जरिए छात्राएं बुलंदियों को छू सकती हैं। बशर्ते उनकी परफॉर्मेंस
बढिय़ा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टैलेंट शो के जरिए
छात्राओं में छुपी प्रतिभा की पहचान की जाती है। टैलेंट शो की
को-ओडिनेटर डा. नीता द्विवेदी ने कहा कि दो दिनों तक चली प्रतिभा
खोज प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की हर चीज
को बारीकी से देखा है, उसके बाद ही निर्णय सुनाया है। उन्होंने
बताया कि निर्णायक मंडल में डा. गुरशरन कौर, डा. इंदू नारंग,
डा. पूजा जैन, डा. सुनीता, डा. दीपिका घई, आंचल, ममता, मनदीप, डा.
रवि गौतम, विकास वालिया, कामना, शरनजीत शामिल रहीं।


डांस प्रतियोगिता के दौरान पायल व जसमीत ने बरसो रे बरसो मेघा
बरसो गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। जबकि आरती ने
पंजाबी गीत नि तु अखियां मिलांदी रहंदी है  गीत पर डांस कर पंडाल में
बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भावना ने कॉकटेल फिल्म
के गीत दायं लगे कभी बाएं लगे, नैनो की बुलट धायं लगे गीत पर डांस
कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीक्षा धीमान ने इस हसरत का मैं क्या
करूं गीत पर सोलो परफॉर्मेंस दी, जिसकी सभी ने सराहना की। अंजु, अल्पी
व खुशबू ने पंजाबी गीत कुडियां दे विच फिरे हसंदी बोलदीं गीत पर ग्रुप
डांस किया। इस दौरान पंडाल में बैठी छात्राओं को भी डांस करते
देखा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल पांचों टीमों से मीडिया,
पर्यावरण, साइंस, इतिहास, भूगोल, राजनीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
जिनसे उनका ज्ञानवद्र्धन भी हुआ।




                                         By Vinod Dhiman CITY NEWS YNR



No comments:

Post a Comment