Friday 24 August 2012

“मंदिर तंत्रमंत्र, जिंदा जलाई बुजुर्ग महिला CITY NEWS YNR


                          मंदिर तंत्रमंत्र, जिंदा जलाई बुजुर्ग महिला 

(विनोद धिमान) 
मंदिर के बंद कमरे में तीन दिनो तक सुलगती रही एक बुजुर्ग महिला मगर किसी को इस बात की भनक नही लगी, लेकिन जब बदबूदार धूंऐं ने पड़ोसियो का ध्यान विचलित किया और उसके बाद जो हकीकत सामने आई उसे देख हर कोई दंग रह गया। लोगो को यह मंदिर की पुजारिन द्वारा किये जाने वाले तंत्रमंत्र का हिस्सा लग रहा है दूसरी ओर पुजारिन मृतका को अपनी माँ बताकर खुदको बेकसूर ठहरा रही है पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।



 
यमुनानगर के हमीदा इलाके में 
ब्रह्मपुरा कालोनी के इस मंदिर की दिवारो से बाहर निकलते बदबूदार धूँऐ ने एक ऐसा राज़ खोल दिया जो पिछले दिन दिनो से मदिंर के बंद पड़े कमरे में तिल-तिल करके सुलग रहा था। इस मंदिर में पिछले बीस वर्षो से एक मुन्नी नामक महिला पुजारी अकेली रहती है। मुन्नी के पड़ोसियो के मुताबिक वह तंत्रमंत्र या टोने-टोटके आदि करती रहती है और आये दिन कुत्ते या बिल्लियो को मंदिर में जलाती रहती है। मगर आज तो इसने हद ही कर दी एक वृद्धा को ही जिंदा या मुर्दा जला दिया, इसी कारण पड़ोसी अपने छोटे बच्चो की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते है।


 पड़ोसियो के मुताबिक कई साल पहले मुन्नी अपने पिता को भी मौत के बाद मंदिर में ही दफना चुकी है जिसे पुलिस द्वारा निकाला गया था लोगो ने यह भी बताया कि जलने वाली बूढ़ी महिला को उन्होनें गुरूवार रात को बिलकुल ठीक-ठाक देखा था लेकिन दूसरी ओर पुलिस हिरासत में पुजारिन मुन्नी जलने वाली महिला को खुद की बिमार माँ बता रही है और तंत्रमंत्र की बात को झुठलाकर खुदको बेकसूर ठहरा रही है मगर इस महिला की बातो में कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद अपने मुँह से मान रही है कि वह मंदिर में कुत्ते बिल्लीयो की शादी करवाती रहती थी।
                         मुन्नी, आरोपी महिला।

 मौके पर पहुँची पुलिस ने अदजले शव को अपने कब्जे में लेकर उसका मेडिकल परिक्षण करवाने के लिए शव गृह भिजवा दिया है और आरोपी पुजारिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है अधिकारी मान रहे है कि इस मामले में तंत्र-मंत्र की संभावनाओ को नकारा नही जा सकता।


 गौरतलब है कि यमुनानगर में तंत्रमंत्र के नाम पर विभिन्न मामलो में अबतक करीब आठ जिंदगिया मौत के मुँह में समा चुकी है, इस कहानी में पुलिस की तफतीश क्या रंग दिखाती है फिलहाल कहना मुश्किल है मगर मौके के हालात एंव पड़ोसियो के ब्यानो को गंभीरता से लिया जाये तो फिलहाल पुलिस के लिए इस मामले को तंत्रमंत्र के साथ जोड़कर देखने के अलावा कोई दूसरा एंगल नही है।






Sunday 19 August 2012

मासूम को किन्नर बनाने का प्रयास CITY NEWS YNR

        
       मासूम को किन्नर बनाने का प्रयास

          किनरो नें एक पांच साल के मासूम बच्चे को भी हीजड़ा बनाने की कोशिश की, मामला हरियाणा के यमुनानगर शहर का है। बच्चे के शरीर पर जगह जगह पर रूप कंपा देने वाले यातनाओं की निशान है और उसे जख्मी हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस ने बच्चे के ब्यानो के आधार पर एक किन्नर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। यह बच्चा खुदको हरिद्वार का बताता है और इसके मुताबिक यह गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से गलती से उतर गया था जिसके बाद इसे यह किन्नर अपने साथ ले गये थे।

 अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराह रहे इस पांच वर्षीय मासूम के जिस्म पर लगे जख्म तो कुछ दिनो में भर जायेगें मगर जो जख्म इसके ज़हन पर लगे है वो शायद जिंदगी भर इसे कचोटते रहेगें, पांच वर्षीय अभिषेक खुदको हरिद्वार का बताता है और इसके मुताबिक यह गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से गल्ती से यमुनानगर उतर गया था जिसके बाद इसे रेलवे स्टेशन से बेबी नामक एक किन्नर अपने साथ अपने घर ले गयी और बेबी ने उसे कमरे में बंद करके तरह-तरह से यातनाऐं देनी शुरू कर दी। अभिषेक का आरोप है कि बेबी ने उसके गुप्ताअंग पर चप्पलो से पीटा है। इस मासूम की टांगो पर बैल्टो के निशान, चेहरे पर सूजी हुई दोनो आंखे, सिर पर लगे गहरे चोटो के निशान किन्नर के कहर को खुद-ब-खुद ब्यान कर रहे है।

 अभिषेक, पीड़ित बच्चा।

 थोड़ी देर बाद बेबी नामक किन्नर भी मौके पर पहुँच गई और खुदको बे-कसूर ठहराने के लिए टीवी कैमरो के सामने शोर मचाने लगी, फिर थोड़ी शांत होकर बोली कि बच्चा लावारिस है और वह उसे अपने पास इस लिए रख रही थी तांकि वह ढोलक बजानी और गाना गाना सीख ले। उसके मुताबिक बच्चे को चोटे सीढियो से गिरने से आई है मगर जब उसे मासूम के आरोपो के बारे में सावाल पूछा गया तो वह तिलमिलाकर बोली कि ठीक है पीटा तो क्या करे।

पुलिस ने मासूम के ब्यान दर्ज करने के बाद बेबी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारी मान रहे है कि बच्चे के शरीर पर लगे चोटो के निशान काफी घातक है मगर पूरी सच्चाई जांच के बाद पता चल पायेगी।


उधर अभिषेक के इलाज में जुटे डाक्टर बता रहे है कि बच्चे के शरीर पर चोटो के घातक जख्म है जिन्हें भरने में काफी समय लगेगा। स्वास्थय अधिकारियो का कहना है कि बच्चे को दो युवक अस्पताल में लाये थे और उनके मुताबिक उन्हे बच्चा रादौर रौड़ पर गिर पड़ा मिला था इसके बाद एक किन्नर के साथ दो लोग और आये मगर जब उन्हें पता चला कि हम पुलिस को सूचित कर रहे है तो वह भाग खड़े हुए।








Saturday 18 August 2012

पर्यास अन्याय के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठायें CITY NEWS YNR



  पर्यास अन्याय के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठायें
आइये भ रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठायें
आज पत्रकारिता एक दोराहे पर खड़ी है। एक रास्ता जाता है पैसे की तरफ तो दूसरा पत्रकारिता की गरिमा की ओर। CITY NEWS YNR एक प्रयास और एक अभियान है देश में पत्रकारिता के वजूद को जिंदा रखने के लिए और आगे बढ़ने और सही रास्ता दिखने के लिए। अक्सर देखा जाता है ज्यादातर अखबार और टीवी न्यूज चैनल पैसे कमाने के लिए किसी भी  हद तक गिरने को तैयार हो जाते हैं। खबर के नाम पर तमाशा परोसा जाता है। कोई चैनल सबुत ढूंढ रहा है तो कई बोलीवुड का स्कैंडल। देश में क्या हो रहा है, न तो इसकी किसी को परवाह है और न कोई दिलचस्पी CITY NEWS YNR  मक़सद देश के हर शहर और क़स्बे में बैठे उस पत्रकार को मंच देना हैक जो आज भी  कुछ करने का हौंसला रखता है। हमसे हर शख्स जुड़ सकता है जो पत्रकार हो या बनने का जज़्बा रखता हो। खबर कैसे करनी है और कैसे लिखनी है, ये हम बताऐंगे। और आप बनेंगे हमारे कान, नाक और आंख। आप और हम सब एक होकर मेहनत से और ईमानदारी से भारष्टाचार के खिलाफ आगे आयेक तो आप खोलेंगे भारष्टाचार की पोल, और  CITY NEWS YNR देगा आप को आवाज़। आईए और बन जाइए इस अभियान का हिस्सा और उठा लीजिए क़लम। आप के साथ मेहनत और ईमानदारी से मिल कर इस देश से भारष्टाचार को मिटने का संकल्प लेते हैं जय हिंद जय भारत 
                                             विनोद धिमान चीफ एडीटर CITY NEWS YNR
                                





Saturday 11 August 2012

गोपाल कांडा का जनाजा CITY NEWS YNR



                   
             गोपाल कांडा का जनाजा

हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल गोयल कांडा कहाँ है फिल-हाल कोई नही जानता, मगर उनके खिलाफ शुरू हुई विरोध की चिंगारी अब ज्वाला को रूप ले चुकी है। यमुनानगर में भी हजकां की प्रदेश महिला अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में महिलाएं शनिवार को सड़को पर उतर आई औऱ गोपाल कांडा का जनाजा निकालकर हुडडा सरकार को महिला विरोधी करार देकर जोरदार हंगामा किया। महिलाओ ने गोपाल कांडा की अर्थी पर चढ़कर उसे अपने पैरो तले कुचलने के बाद आग के हवाले कर अपनी भड़ास निकाली।

गोपाल कांडा की मुसीबते कम होने का नाम नही ले रही है, हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री इस वक्त कहाँ है किसी को नही पता मगर यमुनानगर में शनिवार को महिलाओ ने उनका जनाजा निकला। महिलाओ का साथ दे रही थी हरियाणा जनहित कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष कुसुम शर्मा। हाथो में बलात्कारी नेता को फांसी देने की मांग लिखी तख्तिया थामे इन महिलाओ का जोश देखने लायक था। गोपाल कांडा की अर्थी यात्रा चंडीगढ़ हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 से होते हुए कमानी चौंक पहुँची जहाँ पहले तो महिलाओ ने जनाजे पर चढ़कर गोपाल कांडा के पुतले को अपने पैरो तले रौदां फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया।हजकां की महिला प्रदेशअध्यक्षा कुसुम शर्मा ने हुडडा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए उसे महिला विरोधी बताया औऱ कहा कि अपने मंत्रीमंडल में अहम भूमिका निभा चुके गोपाल कांडा से अपना पल्ला नही झाड़ सकते उन्हे बताना होगा कि वह प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा की जिम्मेवारी किस आधार पर लेते है।महिला नेता ने यह भी कहा कि अगर गितिका के दोषी गोपाल कांडा को जल्द गिरफ्तार ना किया गया तो वह हरियाणा के सभी मंत्रियो का घेराव करेंगी।

BITE कुसुम शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हजकां।