Monday, 10 February 2025

श्री बाला जी श्याम सेवा समिति(रजि.) द्वारा 16 फरवरी 2025 को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा

यमुनानगर (विनोद धीमान) श्री श्याम एव बाला जी संकीर्तन से एक दिन पहले 15 फरवरी 2025 को भव्य निशान यात्रा निकली जाएगी,जिसमे श्रदालु 101 फुट निशान लेकर स्टेशन चौंक से लेकर विभिन्न भागो से होते हुए दशहरा ग्राउंड तक पहुँचेंगे।
इस भव्य संकीर्तन में बाबा को रिझाने के लिए उज्जैन की नगरी से महाकाल के लाड़ले  से किशन भगत जी  ,मध्य प्रदेश से शिवम् रावल जी ,किशोरी कनिष्का ,जय धमीजा जी ओर वृंदावन की पावन धरती से भागवत गीता का प्रचार करने के लिए यमुनानगर में पहली बार भक्त भागवत जी आयेंगे एव मंच संचालक अनिल अनुरागी चंडीगड़ से बाबा के भजनों का गुणगान करेगे*
*इस कार्यक्रम में भूमि पूजन समाज सेवक नरेश उप्पल जी द्वारा किया जाएगा*
ओर इस भव्य संकीर्तन के विषेशता*
*बाबा श्याम के शीश को केसर चंदन से स्नान तिलक करा कर मंत्रोंचारण द्वारा* *अर्चना कर श्रृंगारित किया जाएगा*
*इस भव्य संकीर्तन में बाबा के शृंगार के *लिए जो जो फूल इस्तमाल किए जाएँगे वो फूल कोलकाता से मँगवाये गये है श्री बाला जी श्याम सेवा (रजि.)समिति के सभी सदस्य दीपक अनेजा जी, सतीश सलूजा जी, सनी वोहरा जी, अशिम खुराना जी, गौरव नारंग जी, सागर भोला जी, सागर भाटिया जी, लोकेशजी, मोनू नागपाल जी लवकुमार ,शुभम जी,अतुल भारद्वाज जी उपस्थित रहे

Friday, 7 February 2025

बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा सिलाई प्रशिक्षण बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण

यमुनानगर ।(विनोद धीमान) मानव सहायक संघ टीम के सहयोग से बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा श्री कलिंद्री सिलाई प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता श्री संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मानव सहायक संघ टीम की कोऑर्डिनेटर रेणु पुंडीर एवं बृज यात्रा सेवा संस्थान के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस मौके पर शिक्षा अमिता वर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने में सहयोग करना था। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस तरह की योजनाएं चलाने का संकल्प लिया गया।

Tuesday, 28 January 2025

यमुना नदी को प्रदूषित करने वाले ही विरोध प्रदर्शन कर रहे - ललित त्यागी

दस साल में हरियाणा सरकार से यमुना साफ नहीं हुई - ललित त्यागी 

विरोध प्रदर्शन के बजाय यमुना को साफ करने का प्रयास करे - ललित त्यागी।

यमुनानगर। (विनोद धीमान)
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा ज्वाइंट सेक्रेट्री ललित त्यागी ने आज बीजेपी द्वारा अरविंद जी के बयान पर किए गए प्रदर्शन पर सवाल उठाए ।
त्यागी ने कहा के यमुनानगर जिले से गुजरने वाली यमुना नहर में आज तक पिछले दस सालों मे औद्योगिक गंदगी को डालने से तो रोक नहीं पाए पर जब आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद जी ने सवाल उठाया तो ये हरियाणा के बीजेपी सरकार अपनी गलती छुपाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है आप करनाल के पास जाकर ही यमुना नदी की गुणवत्ता की जांच कीजिए आपको सच्चाई पता लग जाएगी कि यमुना नहर को साफ करने में हरियाणा की बीजेपी सरकार  दस सालों में असफल रही है अगर ये ही विरोध प्रदर्शन यमुना नहर को साफ करने में किए होते बीजेपी के नेताओं ने तो अब तक यमुना नहर साफ हो गई होती।
एक महिला मुख्यमंत्री का पुतला सिर्फ बीजेपी के नेता ही फूंक सकते है क्यों कि इनकी पार्टी में इनकी सरकार में महिलाओं के साथ क्या बर्ताव होता है सबको पता है।

Tuesday, 21 January 2025

रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3080 ने आयोजित किया सांस्कृतिक महोत्सव: "कारवां 3080"

यमुनानगर/ विनोद धीमान । रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने रोटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी (सी) डेंटल, यमुनानगर के सहयोग से बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “कारवां 3080” इंटरसिटी 2025 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, जोन 5 में आयोजित हुआ। "उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जश्न" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की विविध परंपराओं को सम्मानित करने के लिए रोटरेक्टर्स और गणमान्य व्यक्तियों को एक साथ लाया।
यह जोन 5 में आयोजित होने वाला पहला इंटरसिटी कार्यक्रम था, जिसे रोटरेक्टर गुनित कौर खरबंदा और रोटरेक्टर गर्व वशिष्ठ ने जिला रोटरेक्ट प्रतिनिधि रोटरेक्टर शशांक कौशिक, सहायक जिला रोटरेक्ट प्रतिनिधि रोटरेक्टर एडवोकेट शिवांक गोयल और सहायक जिला रोटरेक्ट सचिव रोटरेक्टर वाहिनी बाली के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया।
इस जीवंत उत्सव में 150 से अधिक रोटरेक्टर्स ने भाग लिया। विशेष अतिथियों में जिला गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह, जिला गवर्नर नामित रोटेरियन रीटा कालरा, और रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष रोटेरियन करण बिंदलिश शामिल थे।
दिन भर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों की प्रदर्शनियों और दिल्ली के शिवा लाइव बैंड के लाइव प्रदर्शन के साथ उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिला गवर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “कारवां 3080 हमारे जिले की एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना का प्रतीक है। यह प्रेरणादायक है कि युवा रोटरेक्टर्स अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता का उपयोग हमारी धरोहर का जश्न मनाने और दोस्ती और एकता के पुल बनाने में कर रहे हैं।”
जिला रोटरेक्ट प्रतिनिधि रोटरेक्टर शशांक कौशिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “कारवां 3080 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है; यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। एक ऐसी दुनिया में जो लगातार बदल रही है, अपनी परंपराओं से जुड़े रहना बेहद महत्वपूर्ण है। यह उत्सव हमारे जिले की जीवंत विविधता को दर्शाता है और एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है।”

कार्यक्रम की सफलता मेज़बान क्लबों, रोटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी (सी) डेंटल और रोटरेक्ट क्लब ऑफ डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के समर्थन से संभव हुई। आयोजकों ने डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्रिंसिपल मीनू जैन और डीएवी (सी) डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आई.के. पंडित का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कारवां 3080 का समापन सभी प्रतिभागियों के बीच गर्व और एकता की मजबूत भावना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल उत्तर भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया, बल्कि मेलजोल और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित किया, जिससे सभी उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय यादें बनीं।

Thursday, 9 January 2025

पारस हेल्थ ने यमुनानगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं शुरू कीं*

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया ओपीडी सेंटर का उद्घाटन

यमुनानगर, 9 जनवरी ( विनोद धीमान ): पारस हेल्थ, पंचकूला ने यमुनानगर के डा. राज प्लस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करते हुए अपनी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। इस पहल का उद्देश्य यमुनानगर और आसपास के निवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।
ओपीडी सेवाओं के तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इनमें कैंसर विशेषज्ञ डा. चित्रेश अग्रवाल, गैस्ट्रो सर्जन डा. करण मिधा, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. करण डांग, हड्डी व जोड़ विशेषज्ञ डा. रवि गुप्ता, न्यूरोलॉजिस्ट डा. पार्थ बंसल, किडनी विशेषज्ञ डा. शिल्पा बंसल, पेट की बीमारियों के माहिर डा. पंकज कपूर, फेफड़े विशेषज्ञ डा. रॉबिन गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डा. तुषार पटियाल और ईएनटी विशेषज्ञ डा. अनूप कुमार रॉय और अन्य प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं।
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ओपीडी सेंटर के उद्घाटन पर कहा कि यह पहल स्थानीय निवासियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और विशेष चिकित्सा सेवाओं तक आसानी से पहुंच प्रदान करने में सहायक होगी।
पारस हेल्थ पंचकूला के सुविधा निदेशक डा. पंकज मित्तल ने बताया कि यह पहल न केवल लोगों के इलाज में सहूलियत प्रदान करेगी बल्कि उनके स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को भी बढ़ाएगी। उन्होंने निवासियों से समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
डा. राज कुमार गर्ग ने कहा कि यह साझेदारी यमुनानगर के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उनके घर के पास उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास है।

पारस हेल्थ का यह कदम स्वास्थ्य सेवा को हर नागरिक तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और स्थानीय समुदाय की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Friday, 27 December 2024

इस्कॉन प्रचार समिति यमुनानगर जगाधरी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा*

यमुनानगर (विनोद धीमान)। इस्कॉन प्रचार समिति यमुनानगर जगाधरी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिवस की कथा में कथा व्यास इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमान साक्षी गोपाल दास प्रभु जी ने बताया कि भगवान कह रहे हैं जिसे भी इस भौतिक संसार में सुखी रहना है उसे यज्ञ करना होगा। 
भगवान अर्जुन को कह रहे हे कि अर्जुन तुम अपने कर्मों को यज्ञ में बदल दो अगर तुमने अपने कर्मों को यज्ञ में नहीं बदला तो तुम चाहे कितना भी उतम कर्म कर लो वो कर्म तुम्हे इस भौतिक संसार में बांध कर रखेगा। 
यज्ञ उन कर्मों को कहते है जो कर्म हम भगवान विष्णु  की प्रसन्नता के लिए करते है और जो कर्म अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए करते है उसे कर्म कहते है। भगवान कहते है कि जो भक्त अपने जीवन के सारे कार्य मेरी प्रसन्नता के लिए करता है उस बचाने में रंच मात्र भी देरी नहीं करता। 
भगवान कहते है काम, क्रोध, लोभ ये नर्क के तीन दरवाजे हैं। कभी भी किसी को इन तीनों के अधीन नहीं रहना चाहिए इनका परित्याग कर देने चाहिए। प्रतिदिन कथा उपरांत सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई हैं ।
मुख्यातिथि के रूप में माननीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, रामनिवास गर्ग, अशोक नरूला, अनुपम्मा गोयल, रविन्द्र दत्त, नरेंद्र दत्त ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु जी को माला अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Thursday, 26 December 2024

आपराधिक घटनाओं पर नहीं लग रहा है अंकुश: ललित त्यागी

आम आदमी पार्टी के यमुनानगर विधानसभा से प्रत्याशी व अंबाल लोकसभा के पार्टी के संयुक्त सचिव ललित त्यागी ने खेड़ी लक्खा सिंह में हुई फायरिंग की वारदात को बताया चिंताजनक

यमुनानगर। विनोद धीमान 
आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त सचिव एवं यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे ललित त्यागी ने कहा कि जिला व प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। जिनसे जनता दहशत में है। प्रदेश और जिले में कानून व्यवस्था नहीं रही है। उन्होंने उक्त बात वीरवार को पार्टी कार्यालय में बातचीत करते हुए दी।
आप के अंबाला लोकसभा क्षेत्र के पार्टी के संयुक्त सचिव ललित त्यागी ने कहा कि प्रदेश और जिले में रोजाना आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसका उदहरण वीरवार को जिले के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में ताबड़तोड़ फायरिंग करके आपराधियों ने दो युवकों की जान ले ली और एक को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जो अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। इसी तरह आए दिन कहीं चोरी, डकैती व दुष्कर्म करने जैसी वारदातें हो रही हैं। जिन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। त्यागी ने कहा कि जिला व प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आप पार्टी चिंतित है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत पूरी सरकार से प्रदेश और जिलों में कानून व्यवस्था बनाए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। जिन पर अंकुश लगाए जाने में प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। किसान एमएसपी की गारंटी को लेकर संघर्ष करने पर मजबूर हैं। कर्मचारी और व्यापारी भी अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को इन सभी मुद्दों पर काबू पाना चाहिए।

Sunday, 22 December 2024

16 साल की उम्र में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, अब वह खुद डॉक्टर बनना चाहती हैं

यमुनानगर। (विनोद धीमान) हरबंसपुरा कॉलोनी, यमुनानगर की तनीषा का  16 साल की उम्र में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और अब वह खुद डॉक्टर बनना चाहती हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह अब नीट की तैयारी कर रही है।
एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल की पारिवारिक यात्रा के बाद, घर लौटने पर तनीषा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वह कुछ भी नहीं खा पा रही थी और जबरदस्ती खाने से उसे तुरंत उल्टी हो जाती थी। उसे बुखार ने भी जकड़ लिया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
उसे तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया, जहां उसके कई परीक्षण हुए। पीजीआई, चंडीगढ़ में किडनी की समस्या होने की पुष्टि हुई।
इस छोटी सी उम्र में घातक बीमारी का पता चलने पर तनीषा ने इस आघात से बाहर आने के लिए ग़ज़ब का धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया। उसके माता-पिता और छोटे भाई सहित उनके परिवार के सपोर्ट ने बीमारी को हराने के संकल्प को और मजबूत किया।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह डरी हुई थीं, तनीषा कहती हैं, 'थोड़ा सा भी नहीं'।
“मेरा परिवार मेरे साथ था और उनके सपोर्ट ने मुझे उस बुरे दौर से बाहर आने में मदद की। मैं अल्केमिस्ट अस्पताल, पंचकुला में डॉ. नीरज गोयल के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम की भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे नया जीवन दिया।
तनीषा का मई 2023 में अल्केमिस्ट अस्पताल, पंचकूला में सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। तनीषा के पिता सचिन सरदाना ने अपनी बेटी को बचाने के लिए अपनी किडनी दान की।
अलकेमिस्ट हॉस्पिटल पंचकूला में एसोसिएट डायरेक्टर किडनी ट्रांसप्लांट डॉ. नीरज गोयल ने कहा, तनीषा अब पूरी तरह से ठीक है और उसका लक्ष्य अब डॉक्टर बनना है।
उन्होंने कहा, " किडनी फेलियर एक लेवा स्थिति है, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट रोगियों को स्वस्थ जीवन जीने का मौका देता है। एबीओ-असंगत किडनी ट्रांसप्लांट उन रोगियों के लिए एक अत्याधुनिक प्रक्रिया है जिनके पास एक जैसा ब्लड ग्रुप डोनर नहीं है।"
भारत में अंग दान को बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया, अंगदान एक जीवन रक्षक कार्य है, और जागरूकता आवश्यक है। 140 करोड़ की आबादी के बावजूद, हमारे देश में प्रति एक मिलियन पर केवल 0.8 अंग दाता हैं, जिससे लाखोंरोगियों को इसकी सख्त जरूरत है।
उन्होंने कहा ,”अल्केमिस्ट अस्पताल में हमारी टीम न केवल जटिल ट्रांसप्लांट करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अंगदान करने की प्रतिज्ञा के महत्व पर जनता को शिक्षित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।“ इस बीच अल्केमिस्ट ने 350 से अधिक सफल किडनी प्रत्यारोपण पूरे किये हैं।
फोटो कैप्शन: तनीषा अपने पिता के साथ (पीली हुडी में) और डॉ. नीरज गोयल

Sunday, 15 December 2024

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण समारोह संपन्न

यमुनानगर/ विनोद धीमान बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा मानव सहायक संघ के सहयोग से संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सर्टिफिकेट वितरण समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेनू शर्मा जी को विशेष इनाम देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रही सीमा रानी जी को भी इनाम प्रदान किया गया। तृतीय स्थान पर भावना निर्देश को प्रियंका जी ने सम्मानित किया। वहीं, चौथा कंसुलेशन इनाम भारती जी को श्री रणवीर सिंह ने प्रदान किया।

इस कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर रेनू पुंडीर को संस्थान की अध्यक्षा ने विशेष सम्मान से नवाजा। वहीं, प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिका को श्री संजीव शर्मा जी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में सभी प्रतिभागियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस आयोजन ने न केवल प्रशिक्षुओं को उनके हुनर को निखारने का अवसर दिया, बल्कि समाज में उनके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी।

Saturday, 7 December 2024

मानव सहायक संघ टीम ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है।

मानव सहायक संघ टीम ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। अंजू बाला के नेतृत्व में टीम ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में मदद करते हुए कपड़े और नकद राशि प्रदान की। इस नेक कार्य में टीम के सहयोगी सदस्यों सीमा, अशोक, संतोष, रोहिणी, दशरथ, और राजिंद्र जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुआ और उनकी खुशी में चार चांद लगा दिए। मानव सहायक संघ की यह पहल समाज में जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टीम के सभी सदस्यों का इस नेक कार्य के लिए दिल से धन्यवाद।

Saturday, 30 November 2024

डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य दे रहे समाज को दिशा - पार्षद कर्मबीर सेठी !

जिला यमुनानगर के 12वें शरीरदानी व 68वें नेत्रदानी बने प्रेमी चमनलाल इंसा

यमुनानगर (विनोद धीमान) के नगर निगम वार्ड 18 व फर्कपुर एरिया से डेरा सच्चा सौदा अनुयायी प्रेमी चमनलाल इन्साँ (70)शुक्रवार को अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। परिजनों ने उनके द्वारा जीते जी लिए संकल्प को पूरा करते हुए डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहीम के तहत उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध के लिए लाल बहादुर शास्त्री महिला आर्युवैदिक कॉलेज एंड हस्पताल साढौरा रोड़ बिलासपुर, जिला यमुनानगर को दान किया गया। व सिविल हस्पताल यमुनानगर को नेत्रदान की गई। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सैकड़ो सदस्यों ने उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए फूलों से सजी एम्बूलेंस में विदाई देते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा, चमनलाल इन्साँ तेरा नाम रहेगा, नेत्रदानी, शरीरदानी चमनलाल इन्साँ अमर रहे के नारे फर्कपुर की गलियों में गुंजें। चमनलाल इन्संा अमर रहे के नारों की गूंज को सुनकर स्थानीय निवासी भी घरों से निकल कर फूलों से सजी एम्बूलेंस मे उनकी पार्थिव देह को नमन करते दिखाई दिए। प्रेमी चमनलाल इंसा के परिवार में उनकी पत्नि नसीब कौर इन्संा, उनके दो बेटे व एक बेटी, पुत्रवधु व पोत्र, पोत्रियां व दोहते दोहतिया हैं। 
प्रेमी चमनलाल इंसा की पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए विदाई देने पहुंचे वार्ड 18 के पार्षद कर्मबीर सेठी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आज उन्हें जैसे ही जानकारी मिली की प्रेमी चमनलाल इन्संा की पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए दान किया जाएगा तो बहुत ही प्रभावित हुआ, क्योंकि मरने के बाद शरीर नश्वर है ओर उसकी कोई कीमत नहीं होती ओर उसकों दफन या दाह संस्कार किया जाता हैं, लेकिन डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्य आज समाज को दिशा दे रहें हैं, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य हैं, इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि मरणोंपंरात आंखेंदान व शरीरदान कर समाज सेवा में भागीदार बनना चाहिए। 

शरीरदानी प्रेमी चमनलाल इन्साँ के सपुत्र चेतन इन्संा ने कहा कि उनके लिए यह बहुत ही सराहनीय पल है जिसमें वे अपने आदरणीय पिता जी के जीते जी लिए संकल्प को उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध के लिए दान कर रहें हैं। ओर यह महानता मेरे पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्संा की हैं, उन्होने बताया कि उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा का मुरीद है ओर पूज्य गुरू जी के प्रति समर्पित हैं। उन्होने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की इस मुहीम से समाज के अनेक लोगो का भला होगा।

Wednesday, 27 November 2024

देश की संस्कृति को बचाने को लेकर इनर व्हील क्लब ने कार्यक्रम का किया आयोजन।

यमुनानगर।(विनोद धीमान)  इनरव्हील जगाधरी यमुनानगर क्लब ने अपनी संस्कृति को आगे बड़ाते हुए,एक इनरव्हील इंटर स्कूल कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया। ये कार्यक्रम मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल, सरोजनी कॉलोनी में करवाया गया।
इस प्रतियोगिता में 10 स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिन्होनें अलग-अलग संस्कृति के लोक डांस को हमारे सामने प्रस्तुत करें। स्कूल की प्रिंसिपल मैम श्रीमती सीमा कटारिया जी ने हमारे हर काम में हमारा पूरा सहयोग किया। 
आज 104 बच्चों ने भागीदारी दिखाई और आगे चल कर हम इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें हमारी संस्कृति की झलक दिखेगी। 
आज के कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण शास्त्रीय नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य, राजस्थानी नृत्य, कथक, गिद्धा, गुजराती नृत्य, लावनी नृत्य और भांगड़ा शामिल रहे। हमारे आज के कार्यक्रम के जजों में ममता त्यागी जी, रविंदर शर्मा जी और हमारे यमुनानगर के जाने माने कोरियोग्राफर विशाल सर शामिल रहे।
 इसी के साथ कार्यक्रम में हमारे साथ श्रीमती मुकंद इंस्टीट्यूट के निदेशक शशि बाटला मैम ने भी शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की है शोभा उदय। स्कूल की तरफ से रिफ्रेशमेंट के लिए भी बहुत अच्छे प्रबंध किए गए। हम स्कूल के आभारी हैं कि उन्होंने इतने अच्छे से हमारे साथ सहयोग देकर इस कार्यक्रम को कामयाब बनाया। 
आज हमारे साथ इनरव्हील की पीडीसी अनिता सलूजा जी, पीडीसी समीरा सलूजा जी ,पीपी परवीन गर्ग जी, अध्यक्ष नीलिमा सैनी, स्वीटी आनंद, निधि गर्ग, रागिनी विनियाक, पारुल खन्ना और इनरव्हील के अन्य सदासये शामिल रहे।

Thursday, 21 November 2024

बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर सेंटर में परीक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी।

बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर सेंटर में परीक्षार्थी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। सेंटर पर परीक्षा का आयोजन रेनू पुंडीर द्वारा किया गया, जिसमें सभी छात्राओं ने अपनी मेहनत और कौशल का प्रदर्शन किया। मैडम प्रियंका द्वारा सिखाए गए सभी कार्यों को छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया, जिससे उनकी सीखने की लगन और प्रतिभा साफ झलक रही थी।

संस्थान की अध्यक्षा, अंजू बाला जी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने हुनर को और भी निखारें और दूसरों को भी सिखाएं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने जैसे अन्य बच्चों की भी मदद करें और उन्हें भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अंजू बाला जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।

Tuesday, 19 November 2024

मानव सहायक संघ के सहयोग से चल रहे बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे दोनों ब्यूटी पार्लर सेंटर पर बच्चों को सर्टिफिकेट के वितरित

यमुनानगर।(विनोद धीमान) मानव सहायक संघ के सहयोग से चल रहे बृज यात्रा सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे दोनों ब्यूटी पार्लर सेंटर पर संस्था के संस्थापक नरेंद्र एम चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र खंडेवाल इंटेलिजेंस पत्रकार के पत्रकार संजय राय हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा अंजू बाला द्वारा उचत्या निरीक्षण किया गया।
जिसमें मानव सहायक संघ के सहयोगी रणवीर सिंह, रेणु पुंडीर , माणिक्य  उपस्थित रहे। सेंटर की शिक्षिका प्रियंका मैडम ओर अमिता मैडम  द्वारा बच्चों सिखाए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी संस्था के लोगों को बताई।
संस्था द्धारा कैसे पूरे भारत में प्रशिक्षण देकर समाज में सहयोग दिया जा रहा है। की जानकारी आए हुए संस्था के मेंबर ने दी। जिन बच्चों ने परीक्षा को पास किया उन बच्चों को संस्था द्धारा सर्टिफिकेट दिया गया। सभी पर मां यमुना मैया के आशिर्वाद मिलता रहे समाज को आगे बढ़ाने में सहयोगी बने रहे इन्हीं शब्दों के साथ प्रोग्राम को समाप्त लिया गया।

Saturday, 19 October 2024

हेल्पिंग हैंड ग्रुप द्वारा छछरोली सरकारी स्कूल की खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट

छछरोली, (विनोद धीमान) हेल्पिंग हैंड ग्रुप की ओर से छछरोली के सरकारी स्कूल की महिला खिलाड़ियों को आज विशेष उपहार स्वरूप टी-शर्ट भेंट की गई। यह कार्यक्रम स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां संस्था के संचालक डॉक्टर नरेंद्र शाही ने खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस मौके पर डॉक्टर नरेंद्र शाही ने कहा, "संस्था का उद्देश्य हमेशा से समाज के उत्थान और युवाओं को प्रोत्साहित करना रहा है। हमें गर्व है कि हम इन होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं, ताकि वे अपने खेल में उत्कृष्टता हासिल कर सकें और स्कूल का नाम रोशन कर सकें।" उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड ग्रुप समय-समय पर सामाजिक सेवा के कार्यों में जुटा रहता है और शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान देने का प्रयास करता है।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य ने हेल्पिंग हैंड ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग खिलाड़ियों के लिए न केवल प्रोत्साहन का स्रोत बनेगा, बल्कि उन्हें खेल के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा भी देगा। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्था इस तरह के सहयोग के माध्यम से स्कूल और छात्रों के विकास में योगदान देगी।
टी-शर्ट प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि इस तरह का समर्थन उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। 

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों और संस्था के सदस्यों ने सामूहिक फोटो खिंचवाया और भविष्य में और भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।

Friday, 18 October 2024

ब्रेन स्ट्रोक नई महामारी के रूप में उभर रहा है: डॉ. विनीत सग्गर

यमुनानगर, (विनोद धीमान/नरेंद्र बक्शी) ब्रेन स्ट्रोक के नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में शुक्रवार को यहां मीडिया से बात करते हुए लिवासा अस्पताल मोहाली में न्यूरोसर्जरी और न्यूरो इंटरवेंशन के डायरेक्टर डॉ. विनीत सग्गर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक दुनिया भर में नई महामारी के रूप में उभर रहा है, जिसमें हर साल भारत भर में 1.5 से 2 मिलियन नए ब्रेन स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं।
"वास्तविक संख्या अधिक होना तय है, क्योंकि इनमें से कई रोगी कभी भी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक नहीं पहुंचते हैं। भारत में हर दिन लगभग 3000-4000 ब्रेन स्ट्रोक होते हैं और जिसमें 2% से 3% रोगियों को ही उपचार मिल पाता है।
उन्होंने बताया कि वर्ल्डवाइड प्रति वर्ष 100,000 की जनसंख्या पर ब्रेन स्ट्रोक की दर 60-100 है, जबकि भारत में यह प्रति वर्ष 145-145 मामलों के करीब है । वैश्विक स्तर पर ब्रेन स्ट्रोक के कुल रोगियों में 60 प्रतिशत भारत में हैं।
डॉ. सग्गर ने आगे बताया कि भारत में बढ़ती घटनाओं का कारण बीमारी और रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूकता की कमी है। ब्रेन स्ट्रोक सालाना एड्स, तपेदिक और मलेरिया के कारण होने वाली मौतों की तुलना में अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार हैं और फिर भी यह एक साइलेंट महामारी बनी हुई है।
सलाहकार न्यूरोलॉजी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अब नई तकनीक मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी से ब्रेन स्ट्रोक रोगियों का इलाज चुनिंदा मामलों में 24 घंटे तक किया जा सकता है। इस तकनीक में क्लॉट को या तो एस्पिरेटेड किया जाता है या दिमाग को खोले बिना स्टेंट की मदद से दिमाग से बाहर निकाला जाता है।
डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा, " ब्रेन स्ट्रोक में समय बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद हर मिनट, 1.90 मिलियन मस्तिष्क कोशिकाएं मर जाती हैं। इसलिए, रोगियों को जल्द से जल्द निकटतम उपचार केंद्र में पहुंचाया जाना चाहिए।  अस्पताल में व्यापक ब्रेन स्ट्रोक देखभाल के लिए, आपातकालीन चिकित्सकों, न्यूरोलॉजिस्ट, इंटरवेंशनल न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, एनेस्थेटिस्ट और क्रिटिकल केयर चिकित्सकों की एक बहु-विषयक टीम जरूरी है।
“ब्रेन स्ट्रोक को रोकने के लिए 10 हेल्थ टिप्स :
1. रक्तचाप बनाए रखें
2. इष्टतम वजन बनाए रखें
3. अधिक व्यायाम करें
4. मॉडरेशन में शराब पीना
5. बेबी एस्पिरिन लें
7. मधुमेह को नियंत्रित करें
8. धूम्रपान न करें
9. ब्रेन स्ट्रोक के बारे में जागरूक रहें
10. स्वस्थ बीएमआई और कूल्हों से कमर के अनुपात को बनाए रखें

Tuesday, 1 October 2024

जिला यमुनानगर मतदान अधिकारी पीयूष गुप्ता जी की अनुयायी में शत-प्रतिशत मतदान जागरुक रेली निकाल।

यमुनानगर।(विनोद धीमान) भगवान महावीर दिगंबर जैन हाई स्कूल व राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा मतदान रेली निकाली गई|  इसमे विशेष उपस्थति मान्यवर आशीष पठानिया जी प्रशिक्षु एच.एस .सी अधिकारी रहे| रेली का संचलन समाजसेवी तरूण जैन द्वार किया गया |
यह रेली झंडा चौक से खेड़ा बाजार रेलवे बाजार से होते हुए स्कूल रोड जगाधरी जी.एस.एस.एस विद्यालय में  विश्राति हुई | मान्यवर आशीष पठानिया जी द्वारा सभी को जागरूक करने के लिए सम्बोधित किया |
इसमें महावीर दिगंबर जैन गर्ल्स हाई स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल  राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य जी किरण बाला व कुसुम लता वशिष्ठ अध्यापक सतीश कंबोज जी दोनों विद्यालयों की अध्यापिकायें:  तनवीर कौर, कविता, पूनम ,मंजू, श्याम भारती, रश्मी, सरोज ,कोमल ,मीना ,चंचल व जी. अध्यापिकायें रही|

Saturday, 21 September 2024

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन

रविदास मंदिर चांदपुर खण्ड जगाधरी शहरी में एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी जगाधरी शहरी चंद्रलेखा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे PMMVY , ABHB , लाडली व NMMSY के साथ अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त जेजे एक्ट और पोक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई। 
इस मौके पर सदस्य के रूप में मुकेश है गुरप्रीत द्वारा बताया गया के विभाग की ओर से अनेको योजनाऐ चलाई जा रही है। और इन स्कीमों का वह किस तरह से लाभ ले सकते हैं इसकी भी जानकारी उनका विस्तार पूर्वक दी गई। ताकि जरूरत पड़ने पर इन सभी स्कीमो का व्यक्ति को सही से लाभ मिल सके। यही सरकार का उद्देश्य भी है। 
इस मौके पर सरकारी परियोजना से जुड़ी पायल, सुमन, कविता व उषा सुपरवाइजर भी उपस्थित रही।

Monday, 16 September 2024

महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलते हुए अग्रवाल वैश्य समाज जनहित के कार्यों में लगा हुआ है - लोकसभा सांसद नवीन जिंदल

अग्रवाल वैश्य समाज सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर को जगाधरी विधानसभा चुनाव में समर्थन दिया 

यमुनानगर।(विनोद धीमान) जगाधरी के निजी पैलेस में अग्रवाल वैश्य समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुरूक्षेत्र से भाजपा लोकसभा सांसद नवीन जिंदल,विशिष्ट अतिथि के तौर पर युपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ,पंकज मित्तल,मुदित बंसल प्रतापनगर,पंकज मंगला, ललित गुप्ता, संजीव गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग रहे, 
मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर के समर्थन के लिए अपील करतें हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने पहले स्पीकर पद पर रहते हुए व अब मंत्री पद पर रहते हुए अग्रवाल वैश्य समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है व अग्रवाल वैश्य समाज के बने हुए व नए बनने वालों स्थानों पर सरकारी अनुदान उपलब्ध करवाया है, 
लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जो व्यक्ति अग्रवाल वैश्य समाज का साथ देता है तो फिर अग्रवाल वैश्य समाज भी उस व्यक्ति का पूरा साथ देता है ,अब जगाधरी विधानसभा के चुनाव में जगाधरी सीट से भाजपा के कंवरपाल को अपना समर्थन सहयोग आर्शीवाद प्रदान करें, अग्रवाल वैश्य समाज सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने सांसद नवीन जिंदल की अपील का एकमत से समर्थन करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के नाम का जयघोष किया।
सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि जब वह कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो तत्कालीन कृषि मंत्री कंवरपाल उनके लोकसभा के प्रभारी थे और उन्होंने मेरे चुनाव में पूरी जी-जान से मेहनत की है और जहां-जहां पर उन्होंने प्रचार प्रसार किया वहां वहां मुझे बढ़त मिली ,अमर मंत्री कंवरपाल गुर्जर के विधानसभा चुनाव का समय है तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं ओर मेरी पूरी टीम की जहां जहां भी मेरी ड्यूटी लगेंगी ,हम सभी वहां जाएंगे और कंवरपाल जी के लिए वोट व समर्थन जुटाएंगे ,उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के सभी लोग इकट्ठे हो जाएं एकता में ही बल है।
जगाधरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उनको अग्रवाल समाज के लोग राजनीति में लेकर आए हैं और उनका अग्रवाल समाज ने उनका हमेशा  राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में उनका हमेशा साथ दिया है ,आप सभी भाजपा का समर्थन करें आपके द्वारा बताए गए कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे, भाजपा जिला प्रभारी युपी सरकार में पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि जगाधरी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर का जीतना जरूरी है,यह चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है, भाजपा के कंवरपाल गुर्जर ईमानदार व मेहनती व सादगी से भरपूर है, जगाधरी विधानसभा प्रभारी पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज के लोग स्वाभीमानी होते हैं,आज इतनी बड़ी संख्या में आने पर अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद, वर्तमान भाजपा सरकार हिसार में अग्रोहा धाम के विकास के लिए पूरी मेहनत कर रही है व करोड़ों रुपए का अनुदान भी उपलब्ध करवा रही हैं

Sunday, 8 September 2024

विश्वकर्मा धीमान समाज हरियाणा द्वारा बिलासपुर खंड स्तर की इकाई की स्थापना पर विशेष आयोजन।

बालछप्पर/यमुनानगर।(विनोद धीमान) हरियाणा के बिलासपुर क्षेत्र के बाल छप्पर गाँव में विश्वकर्मा धीमान समाज की बिलासपुर खंड स्तर की इकाई के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय धीमान और प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज धीमान उपस्थित रहे। इनके साथ समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद समाज के उद्देश्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष विजय धीमान ने समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "विश्वकर्मा समाज सदियों से निर्माण और शिल्प कला में अग्रणी रहा है, और आज भी समाज के लोगों को अपने मूल्यों और परंपराओं को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है।" उन्होंने इस नई इकाई के गठन के महत्व को भी रेखांकित किया और इसे समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज धीमान ने समाज के युवाओं को संगठित करने और उन्हें रोजगार, शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा ताकि हम अपने बच्चों को एक सुनहरा भविष्य दे सकें।" 
मेधावी छात्रों का सम्मान
इस कार्यक्रम के दौरान समाज के उन मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में अपने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों को विश्वकर्मा धीमान समाज की ओर से विशेष प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर उनकी मेहनत और लगन को सराहा गया। विजय धीमान और तिलक राज धीमान ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित छात्रों में गाँव के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर छात्रों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने इस सम्मान समारोह को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
विश्वकर्मा धीमान समाज के महत्व पर जानकारी।
इस आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों को विश्वकर्मा धीमान समाज के इतिहास, परंपराओं और उसके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि विश्वकर्मा समाज निर्माण और कारीगरी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के प्रयास करने चाहिए। 
विजय धीमान ने कहा कि "हमारी नई पीढ़ी को यह समझना होगा कि शिक्षा और संगठन की ताकत के साथ हम समाज के हर वर्ग को एक नई दिशा दे सकते हैं।" इसके अलावा उन्होंने समाज के हर सदस्य से अपील की कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और समाज की भलाई के लिए काम करें।
भविष्य की योजनाएं और समाज का संगठन।
इस बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि आने वाले समय में और अधिक गांवों और खंडों में समाज की इकाइयाँ बनाई जाएंगी, ताकि समाज के लोगों को एक मंच प्रदान किया जा सके जहाँ वे अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को साझा कर सकें।
समाज के संगठित होने का महत्व
कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी को समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "समाज तभी तरक्की कर सकता है जब उसके सभी सदस्य एक साथ काम करें और समाज के लिए समर्पित हों।" 
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित लोगों ने आयोजकों का धन्यवाद किया और इस नई इकाई के गठन को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।