Wednesday, 17 July 2024

पंजाबी हरियाणा एकता मंच की ओर से मासिक भंडारे का किया आयोजन


यमुनानगर। (विनोद धीमान) सिविल अस्पताल के बाहर पंजाबी हरियाणा एकता मंच की तरफ से मासिक संक्रांति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यह भंडारा मंच के सदस्य गुलशन मल्होत्रा के द्वारा दिया गया इस मासिक भंडारे में हर बार की तरह फेम की प्रदेशाध्यक्ष मलिक रोज़ी आनंद सेवा करते हुए नजर आई वो इस सेवा के उपरांत वो कहती है कि हमारी सभा का एक ही लक्ष्य हर असहाय व्यक्ति की मदद करना इसके उपरांत उन्होंने बताया कि यह मासिक संक्रांति भंडारा हरियाणा के प्रत्येक जिले में संक्रांति के दिन सिविल अस्पतालों के बाहर लगाया जाता है उन्होंने कहा कि इस भंडारे से सिविल अस्पताल में आए मरीजों के साथ साथ उनके साथ आए सहायकों की भी सेवा करने को मिलती है उन्होंने इन भण्डारों के आयोजन के बारे में बताते हुए कहा की जब इन मासिक भण्डारों की योजना बनाई गई थी तब ऐसा लगता था की हम ये कैसे कर पाएंगे पर आज यह एक संस्था द्वारा चलाया जा रहा भंडारा नहीं रहा  आज इस कार्यक्रम को यमुनानगर वासियों ने अपने कंधों पर ले लिया है आज हमारा 
यमुनानगर दिल खोल कर इस कार्यक्रम का साथ दे रहा है यही वजह है कि आज हमारे पास अगले साल तक के भंडारे बुक हो चुके है उन्होंने कहा की आज सभी कहते हुए मिलते है की हम इस नेक कार्य को निरंतर ऐसे चलाते रहेंगे और कभी बंद नहीं होने देंगे मै यमुनानगर वासियों का सहयोग देख अभिभूत हुँ और जिन्होंने इस नेक कार्य को अपना मान इसका हिस्सा बने और बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है उनको मेरा साधुवाद आज इन भण्डारों का एक ही उद्देश्य है कि कोई भूखा ना रहे हर पेट में रोटी हो हर जरूरतमंद लोगों को खाना मिलता रहे उन्होंने कहा की *पंजाबी हरियाणा एकता मंच* समय समय पर मैडिकल कैम्प , रक्तदान शिविर पानी की सेवा बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें दिलवाना ऐसे भिन्न भिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहता है हमारी *फेम* का एक ही उद्देश्य है कि हर जरूरत मंद तक पहुँचना एवं उसकी हर संभव सहायता करना है और समाज की मुख्य धारा से पिछड़े हुए व्यक्ति की मदद कर उसे मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य हमारा *फेम* करेगा *फेम* के सभी सदस्यों ने आश्वस्त किया कि हम सदैव  *फेम* के इन सभी नेक कार्यो मे  योगदान देते रहेंगे और कहा कि यह भण्डारा हर माह की सक्रान्ति पर लगातार लगाया जाएगा और अब समाज हित में एक नए कार्य की भी शुरुवात करने जा रहे है स्वास्थ्य विभाग से टी वी के मरीजों की सूची लेकर हम उन्हें पोष्टीक आहार का वितरण करने की रूप रेखा भी तैयार हो गई है अगले माह से इसकी शुरुआत भी कर दी जाएगी इससे हम समाज की इस दिशा में भी भरपूर मदद कर पाएँगे इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन गुलाटी  सचिव सिकन्दर मल्होत्रा ,जिलाध्यक्ष अनिल ठकराल  , गीता कपूर , रश्मि वर्मा , संजय मलिक , संजय चोपड़ा , संजय लाम्बा , एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या मे मौजूद रहे।

Tuesday, 16 July 2024

इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से निकल गई भगवान जगन्नाथ यात्रा

यमुनानगर (विनोद धीमान) मंगलवार के दिन पूरा यमुनानगर "जय जगन्नाथ" के उद्घोष से गूंज उठा। दरअसल इस्कॉन कुरूक्षेत्र एवम इस्कॉन प्रचार समिति यमुनानगर जगाधरी के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की लगातार 24वी भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों भक्तो ने प्रभु के कीर्तन पर नृत्य किया और भगवान को पूरी नगरी का भ्रमण कराया। इस्कॉन कुरुक्षेत्र अध्यक्ष श्री साक्षी गोपाल दास प्रभुजी के नेतृत्व में इस विशाल कार्यक्रम का अयोजन किया
श्री कंवर पाल गुज्जर एवम विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा जी,  राम निवास गर्ग जी और इस्कॉन प्रचार समिति यमुनानगर जगाधरी के सदस्य गणों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी श्रद्धालू भक्तो का आभार व्यक्त किया
करीब 4 किमी लंबी यात्रा में हजारों भक्त हुए शामिल
आरती के पश्चात भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा जी की रादौर रोड से भव्य रथों पर विराजित किया गया। रथ यात्रा रादौर रोड से शुरू होकर अग्रसेन चौक, फव्वारा चौक, निरंकारी भवन से होते हुए शास्त्री कॉलोनी में विशाल भंडारे के साथ संपन हुई।
हजारों भक्तों ने पूरी यात्रा के करीब 4 किमी पैदल भजन कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। दो से तीन हजार श्रद्धालुओं में भंडारा प्रसाद वितरण किया गया
यात्रा करीब 10 बजे समाप्त हुई। तत्पश्चात शास्त्री कॉलोनी में सभी श्रद्धालुओ को भंडारा भोज कराया गया। करीब 2 से 3 हजार भक्तों ने भगवान का भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

Monday, 15 July 2024

प्रयास सेवा संगठन की ओर से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन

प्रयास सेवा सगंठन के सामाजिक कार्य जरूरतमंद वर्ग को प्रदान कर रहे हैं निरंतर लाभ : कृषि मंत्री चौ.कंवरपाल
यमुनानगर (विनोद धीमान )  कृषि मंत्री चौ.कंवरपाल व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी अश्वनी सिंगला ने प्रयास सेवा सगंठन जगाधरी के द्वारा आयोजित मैडिकल कैम्प में कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की जरूरतों का पता सबसे पहले सामाजिक संगठनों को पता चलता है और प्रयास सेवा सगंठन जैसे सामाजिक संगठन जरूरतमंद वर्ग को अवश्य व निरंतर लाभ पहुंचा रहे हैं।इससे सरकार पर से भी एक जिम्मेदारी का निर्वाह होता है और जब सरकार व प्रयास जैसे सगंठन मिलकर समाज को लाभ प्रदान करना निश्चित करें तो लाभ मिलना स्वयं सुनिश्चित हो जाता है। 
आज प्रयास सेवा सगंठन द्वारा चौथा वार्षिक मैडिकल कैम्प पंजाबी धर्मशाला सिविल लाईन जगाधरी में आयोजित किया गया था। जिसमें आंखों सहित सभी अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ डा उपस्थित रहे व जरूरतमंद वर्ग को अपनी योग्यता का लाभ प्रदान किया।जनमानस को प्रयास सेवा सगंठन द्वारा 51 मोतियाबिंद ऑपरेशन सेवा का लाभ देने हेतु चुना,चश्मे , दवाईयां, दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिलें, सुनने की मशीनें,वाकर सेवाएं प्रयास सेवा सगंठन द्वारा प्रदान की गई। आर्थिक मैडिकल लाभ भी प्रदान किया गया। 
प्रयास सेवा सगंठन का सर्वश्रेष्ठ व प्रथम उद्देश्य शिक्षित करो के अन्तर्गत एक कन्या को 101000 एक लाख एक हजार रूपये एफ.डी के माध्यम से प्रदान किए गए।स्कूली बच्चों को स्टेशनरी व पुस्तकें सेवा, स्कूल वर्दी व अन्य लाभ दिए गए।आज प्रयास सेवा सगंठन के इस वार्षिक मैडिकल कैम्प में 1250 से अधिक जन मानस ने प्रयास की इस सेवा लाभ प्राप्त किया।शहर व जिले से मौजिज सामाजिक वर्ग आज इस सेवा कार्य में शिरकत करने पहुंचा।सभी के मुख से यह शब्द की प्रयास सेवा सगंठन द्वारा जिले के एक बहुत बड़े वर्ग को निरंतर सेवा लाभ प्रदान किया जाना स्वयं में काबिल-ए-तारीफ है शायद प्रयास सेवा सगंठन के कार्य की प्रशंसा करने हेतु काफ़ी है।आए सभी अतिथियों का प्रयास सेवा सगंठन की कार्यकारिणी द्वारा मंच के माध्यम से स्वागत किया गया व सभी को सम्मानित किया गया।सभी अतिथियों ने मंच के माध्यम से शब्द रखें व प्रयास सेवा सगंठन के कार्या की सराहना की। प्रयास सेवा सगंठन की समस्त कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। 
मंच संचालन का समस्त कार्य प्रवक्ता रमणीक कुमार ने किया।सभी डाक्टरो को आज की विशेष सेवा के लिए  प्रयास सेवा सगंठन से  संरक्षक संतोष बसंल,सह संरक्षक बरखा नाथ गर्ग, वरिष्ठ प्रीतम बसंल व वरिष्ठ बालेश्वर गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।डा.अजय राणा नेत्र रोग विशेषज्ञ,डा.मनीष गोयल सामान्य  रोग,डा.प्रियाशी गोयल त्वचा रोग विशेषज्ञ,डा.रणविजय शिशु रोग विशेषज्ञ,डा.आशिमा दंत रोग विशेषज्ञ,डा.अंकुर मित्तल पैथोलोजी विशेषज्ञ,डा.शिवानी स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं प्रदान की।आज के प्रयास सेवा सगंठन के सेवा कार्य में समाज के गणमान्य जन में सोनू राम एस.डी.एम ,अजय गर्ग अम्बालिका, विश्वकर्मा धीमान समाज के तिलक राज धीमान,प्रदीप गर्ग,विकास बसंल,आकाश बसंल,श्रीकांत गर्ग,व्यास गोयल ,राजेश सपरा जिलाध्यक्ष भाजपा, सीनियर  डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा,विपुल गर्ग मंडल अध्यक्ष, अमित गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, समाजसेवी पवन गोयल भमभोली,अतुल गर्ग, मुकेश गोयल,अजय अरोड़ा, सुमित जिंदल, मोहित इंजिनियर, राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता,गारमेंट फुटवियर ऐसोसिएशन, बांके बिहारी गोयल, विपुल गोयल, शिवांशु गोयल, अमित गर्ग,मनोज राणा सरपंच , प्रवीण कुमार सरपंच, सुशील तायल, वीरेंद्र वधावन, ललित गुप्ता, आदि शामिल हुए व सेवा कार्य को सम्पन्न किया सभी अतिथियों का विशेष स्वागत व अभिनंदन किया गया।

दंगल में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष

यमुनानगर ( विनोद धीमान ) बालाजी अखाड़ा जगाधरी की ओर से नशे से दूर रखने को लेकर के एक दंगल का आयोजन गांव महिलावाली में कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान पहुंचे और विधिवत रूप से दंगल की शुरुआत कराई।
युवा नशे से दूर रहे इसको लेकर के आज दंगल का आयोजन गांव महिलावाली के अंदर कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान ने विधिवत रूप से इसकी शुरुआत कराई।अलग-अलग राज्यों से आए पहलवानों ने दंगल के अंदर कुश्ती में दम कम दिखाई जो पहलवान जीते उनको सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तिलक राज धीमान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सभी कार्यों को छोड़कर नशे की तरफ ज्यादा बढ़ती हुई दिख रही है। इसको लेकर के सभी नशे से दूर रहें और अपने जीवन को अच्छी तरह से जी सके इसी के उद्देश्य से इस दंगल का आयोजन किया गया। 
ताकि इन पहलवानों से प्रेरित होकर के लोग नशे को छोड़कर के पहलवानी की तरफ बड़े और अपने आप को स्वस्थ रख सके। कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के सरपंच और संस्था के लोगों ने तिलक राज धीमान का माला डालकर कि स्वागत किया।और उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित भी किया।

गुप्ता पैलेस में जिला स्तरीय सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया

मुनानगर, ( विनोद धीमान) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के सरपंचों की मांगों को मानकर उनके अधिकारों में वृद्धि करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला की सरपंच एसोसिएशन की और से जगाधरी के गुप्ता पैलेस में जिला स्तरीय सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री कंवरपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व सरपंचों ने संयुक्त रूप से कृषि मंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाई व तलवार भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।



मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरपंचों की मांगों को स्वीकार कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले से प्रदेश के सरपंचों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी कई बार सरपंचों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा। सरकार की घोषणा के अनुसार अब सरपंच ई-टेंडरिंग के बगैर 21 लाख रुपए तक के विकास कार्य अपनी ग्राम पंचायतों में करवा सकेंगे। इससे पहले यह लिमिट 5 लाख रुपए थी। इसके साथ ही सरपंचों को टीए/डीए देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इतना ही नहीं अब सरपंच ग्राम पंचायतों के कार्यों के लिए अपनी गाड़ी या टैक्सी से यात्रा करने पर 16 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा खर्च क्लेम कर सकेंगे। इतना ही नहीं, टीए/डीए क्लेम करने के बिल का अनुमोदन भी बीडीपीओ के स्तर पर ही हो जाएगा।

मंत्री कंवर पाल ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों की वित्तीय शक्तियों में बढ़ोतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार प्रकट किया और पंचायत प्रतिनिधियों को मिली सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नि:संदेह अब ग्रामीण विकास की गति और तेज होगी तथा लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विकास कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि सरपंचों को विकास कार्यों के लिए विभिन्न शक्तियां प्रदान की जा रही हैं और जो कठिनाइयां सरपंचों के सामने आ रही थीं उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने सरपंचों को आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की यह समस्त टीम आने वाले दिनों में हरियाणा का नक्शा बदलने का काम करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार का साथ देते हुए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा गांव में स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर किए जाने वाले आयोजन व किसी विशिष्ट अधिकारी या मंत्री के गांव में आगमन पर किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए पंचायत फंड से खर्च की सीमा को 3000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए करने की घोषणा की। इसी प्रकार, राष्ट्रीय ध्वज खरीदने या राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई बांटने, पंचायत की गतिविधियों के प्रचार करने इत्यादि पर खर्च की सीमा को 500 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपये करने का भी ऐलान किया।



जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्री कंवर पाल ने सरकार के संज्ञान में लाया है कि जिन गांवों की पंचायतों की आमदनी बहुत कम हैं या नहीं है उन गांवों को सरकार की ओर से अधिक धन राशि मुहैया कराई जाए ताकि ऐसे गांवों में भी विकास कार्य करवाए जा सकें और ऐसे गांव विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहें। उन्होंने सरपंचों को आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और वे अपने गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाएं।
इस मौके जिला सरपंच ऐसोसियेशन प्रधान ठाठ सिंह व सरपंच एसोसिएशन प्रताप नगर के प्रधान विजय कुमार मिंटू ने कहा कि मंत्री कंवर पाल ने हमारी मांगों को सरकार के समक्ष रखा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हमारी मांगों को पूरा करने पर हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश सरकार के साथ-साथ मंत्री कंवर पाल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिलापरिषद चेयरमैन रमेश ठसका,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति जौहर,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा निश्चल चौधरी,पूर्व विधायक सढौरा बलवंत सिंह,  उपाध्यक्ष रामपाल नम्बरदार,जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट व कृष्ण सिंगला , कुरुक्षेत्र सरपंच प्रधान जितेंद्र खारा, जिला सरपंच ऐसोसियेशन प्रधान बिलासपुर ठाट सिंह, प्रताप नगर सरपंच ऐसोसियेशन प्रधान विजय कुमार मिंटू,पंकज सरपंच बेगमपुर,रामेश्वर चौहान, देवेंद्र चावला सहित सभी मंडलो के मंडलाध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी के सदस्य,पदाधिकारी व सरपंच मौजूद रहे।

नेपाल में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के अंदर विधावंती मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के नौवीं क्लास के छात्र ने सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब जीतने के बाद स्कूल में पहुंचने पर आज स्कूल प्रबंधन के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

 


नेपाल में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के अंदर विधावंती मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के नौवीं क्लास के छात्र ने सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब जीतने के बाद स्कूल में पहुंचने पर आज स्कूल प्रबंधन के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

नैतिक के साथ स्कूल प्रिंसिपल व स्कूल संचालक 

विधावन्ती इंटरनेशनल स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले नैतिक ने नेपाल में हुई T20 प्रतियोगिता के अंदर अपने यमुनानगर का नाम रोशन करने का काम किया है। उन्होंने इस मैच के अंदर  सर्वश्रेष्ठ बॉलर की भूमिका निभाते वह अपनी पूरी टीम को भी फर्स्ट रनअप में लाने का काम किया। स्कूल में पढ़ने वाला यह छात्र एक मिडिल परिवार से है और शुरू से ही क्रिकेट खेलने का शौकीन है। जिसको लेकर वह इससे पहले अंबाला और अन्य जगहों पर भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुका है। यह उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला मैच था। जिसके अंदर उसने सर्वश्रेष्ठ बॉलर की उपलब्धि को हासिल किया।
जहां पर उसे ट्रॉफी प्रमाण पत्र व मेडल देकर के सम्मानित किया गया। जिसके बाद जैसी ही आज वह अपने स्कूल के प्रांगण में पहुंचा तो स्कूल की संचालक अंशु वधावन तथा प्रिंसिपल श्रीमती रितु कुमार ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र के अंदर उसने इस मुकाम को हासिल किया है। और आने वाले समय में वह निश्चित यमुनानगर के साथ अपने स्कूल का नाम भी रोशन करने का काम करेगा। स्कूल प्रबंधकों ने भी उसको अपनी ओर से आगे बढ़ाने की बधाई देते हुए लक्ष्य को पूरा करने की बात कही।

Saturday, 23 December 2017

पाकिस्तान में सिक्खों पर हो रहे अत्याचार को लेकर लिखा पत्र राष्टीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत बतरा ने। CITY NEWS YNR



पाकिस्तान में सिक्खों पर हो रहे अत्याचार को लेकर लिखा पत्र राष्टीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत बतरा ने।

यमुनानगर ( विनोद धीमान ) हिंदू सिख एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह बत्रा ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पाकिस्तान में रह रहे सिखों के ऊपर पाकिस्तान के एक अधिकारी के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिये जोर-जबरदस्ती की जा रही है जिसका वो विरोध करते हैं व चाहते हैं कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार वहां के अधिकारियों से बात करें और सिखों की सुरक्षा की माग करे  ताकि वह लोग अपने धर्म के अनुसार जी कर अपना जीवन यापन कर सके वही उन्होंने  कहा कि पाकिस्तान के बंटवारे से पहले सिंधी बलूचिस्तान ननकाना साहिब लाहौर और पाकिस्तान स्थित पंजाब के अन्य हिस्सों में रह रहे इन लोगों को पूछने व इन  की सुध लेने वाला कोई नहीं है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी यह कोई पहला वाक्य नहीं है जब पाकिस्तान में सिख भाइयों पर अत्याचार किए जा रहे हो इससे पहले भी अत्याचार कर सिख भाइयों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था वह अपनी बात मनवाने के लिए इस तरह की जाती करती है वह जबरन धर्म परिवर्तन करवाती है ना माने तो हिंदू और सिख भाइयों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है चिंता का विषय यह है कि आज हिंदू सिख भाइयों की संख्या पाकिस्तान में बिल्कुल खत्म होने के कगार पर है इसी तरह चलता रहा तो पाकिस्तान में हिंदू सिख भाइयों का नामोनिशान भी नहीं बचेगा प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि लोकतांत्रिक देश में होने के कारण मुस्लिम समुदाय को हर तरह के सुविधा वह मान सम्मान सभी सरकारी विभागों में भागीदारी सुनिश्चित है और भारत में राजनीति में भी मुस्लिम सुमिधायें के लोगो की भाग्यदारी है इसी तरह वहा भी यही सम्मन मिले हम यही चाहते