Friday 22 February 2013

साइंस के प्रति बढ़ाया छात्राओं का रूझान CITY NEWS YNR




                   साइंस के प्रति बढ़ाया छात्राओं का रूझान
 
             राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी में हुआ कार्यक्रम

यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज मे फिजिक्स विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग से आए डा. आरके मौदगिल, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से आई डा. सुमन बाला बेरी व डा. केया धर्मवीर ने छात्राओं को विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिजिक्स विभागाध्यक्षा डा. मंजू खन्ना ने की। यह कार्यक्रम नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक डा. रमन की खोज स्कैटरिंग ऑफ लाइट बाइ लिक्विड्स के संदर्भ में किया गया।
डा. आरके मौदगिल ने छात्राओं को एलीमेंट्री क्वांटम मैकनिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने क्लासिकल मैकेनिक्स की सीमाएं व क्वांटम मैकनिक्स की उत्पत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्वांटम मैकनिक्स के बिना कैसे साइंस की सभी विधाएं अधूरी है। उन्होंने स्लाइड के जरिए प्रोजेक्टर पर छात्राओं को समझाया और साथ ही उनकी शंकाओं का निवारण किया। डा. सुमन बाला बेरी ने बोहर अटॉमिक थ्यूरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने लार्ज हड्रोन कोलाइडर प्रोजेक्ट में हुई हिग्स बोसोन की उत्पत्ति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके उपरांत डा. केया धर्मवीर ने विज्ञान क्षेत्र में वि  न्न महान वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक नील्स बोहर, अलबर्ट आइंसटीन व इस्जैक न्यूटन इत्यादि द्वारा दिए गए योगदान को ताउम्र याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि साइंस के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे छात्राएं विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा व रिसर्च में अपना कैरियर बना सकती है।


डीएवी गल्र्स कालेज फिजिक्स विभागाध्यक्षा डा. अंजू खन्ना ने कहा कि कार्यक्रम का मु य उद्देश्य छात्राओं की विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढऩा था। ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राओं का ज्ञानवर्धन हो सकें। छात्राएं विज्ञान विषय को कैरियर के रूप में चयन कर सकें। उन्होंने कहा कि  कार्यक्रम के दौरान एक्सपट्र्स ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का बड़ी सहजता से उत्तर दिया और उनकी शंकाओं को दूर किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डा. खन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजिक्स विभाग की प्राध्यापिका समता शर्मा, प्राध्यापक सुशील शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, नीरज शर्मा, दीपिका शर्मा, ज्योति शर्मा, सुमन बाला, पूनम गांधी, नीतू कांबोज, ललिता गेरा, कविता ने सहयोग दिया।


No comments:

Post a Comment