Saturday, 28 January 2017

दो दिवसीय लाग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन। CITY NEWS YNR


दो दिवसीय लाग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन।

यमुनानगर ( पारुल ) आज से दो दिवसीय लाग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ हालाकि यह टूर्नामेंट 35 प्लस उम्र के लोगो के लिए है लेकिन उसके बावजूद भी भारी संख्या में खिलाडी यहा भाग लेने को आ रहे है आयोजको की माने तो इस दो दिन के खेल में पंजाब हरियाणा हिमाचल उत्तर प्रदेश व दिल्ली के खिलाडी पहुंचेंगे और यहा का हर मैच रोमांचक होगा ऐसे में प्रबंधको का कहना है कि खेल खेलने की कोई उम्र नही होती ऐसे खेलों का आयोजन कराने से आदमी खेल से जुडा रहता है और यहा पर भी जो खेल होंगे उसमें विजय खिलाडी को उचित इनाम व ट्राफी भी दी जाएगी इससे खेल और खिलाडी को बढावा मिलता है जबकि उनका यह भी मानना है कि जो राशी विनर खिलाडी को देनी है वह इतनी ज्यादा तो नही लेकिन वह एक खिलाडी का सम्मान होगा और उससे खिलाडी का हमेश मनोबल बढता है

यमुनानगर ( पारुल ) आज से दो दिवसीय लाग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ हालाकि यह टूर्नामेंट 35 प्लस उम्र के लोगो के लिए है लेकिन उसके बावजूद भी भारी संख्या में खिलाडी यहा भाग लेने को आ रहे है आयोजको की माने तो इस दो दिन के खेल में पंजाब हरियाणा हिमाचल उत्तर प्रदेश व दिल्ली के खिलाडी पहुंचेंगे और यहा का हर मैच रोमांचक होगा ऐसे में प्रबंधको का कहना है कि खेल खेलने की कोई उम्र नही होती ऐसे खेलों का आयोजन कराने से आदमी खेल से जुडा रहता है और यहा पर भी जो खेल होंगे उसमें विजय खिलाडी को उचित इनाम व ट्राफी भी दी जाएगी इससे खेल और खिलाडी को बढावा मिलता है जबकि उनका यह भी मानना है कि जो राशी विनर खिलाडी को देनी है वह इतनी ज्यादा तो नही लेकिन वह एक खिलाडी का सम्मान होगा और उससे खिलाडी का हमेश मनोबल बढता है


भारतीय नारी शक्ति कर रही है नये आयम स्थापित- रोल माडल अलका गर्ग CITY NEWS YNR


भारतीय नारी शक्ति कर रही है नये आयम स्थापित- रोल माडल अलका गर्ग

यमुनानगर ( पारुल ) सरकार के द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ होसला बढ़ाने के लिये जिले का नाम रोशन करने वाली महिलो को रोल मॉडल के रूप के बच्चों के बीच बुलाकर उनकी कामयाबी के गुर सीखने का मोका दे रही है जिसके चलते आज राजकीय माध्यमिक विधालय जैतपुर में कार्यक्रम में पहुंची रोल माडल अलका गर्ग नें छात्राओ का हौंसला बढ़ाते  हुए कहा कि आज पुरे विश्व में भारतीय महिलाऐं हर क्षेत्र में सफलता के नए नए आयाम स्थापित कर रही है और पुरे विश्व में हमारे देश भारत का नाम ऊंचा कर रही है,महिलाओ को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए आज सरकार का पुरा ध्यान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में है


साथ में स्कूल इंचार्ज नीलमणि शर्मा ,स्टाफ राकेश कुमार,आंगणवाडी वर्कस,एस एम सी मैम्बरस व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहें।



Thursday, 26 January 2017

पत्रकार से रूबरू हुये खाद्यपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज CITY NEW YNR


पत्रकार से रूबरू हुये खाद्यपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज।

यमुनानगर ( पारुल ) आज जाट आरक्षण को लेकर इस बार किसी भी प्रकार की कोताही नही बरती जाएगी और ऐसे में अगर कही विरोध प्रदर्शन हुआ तो तो उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी यह कहना हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज का है जिन्होंने अपने भी विभाग के बारे में बताते हुए कहा कि सर्वे के दौरान हरियाणा में लडकियों के बीच अनिमिया की कमी पाई गई है और ऐसे में अब उसको देखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के दौरान दो जिलों में बहुत जल्द गेंहू की जगह आटा देने की स्कीम चलाए जाएगी और आटा हैफड की चक्कियों में पीसा जाएगा

यमुनानगर में आज खाद्वपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज पहुंचे जिन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हरियाणा में लडकियों के बीच अनिमिया की कमी पाई जा रही है और यह बात सर्वे के दौरान सामने आई है और इसको देखते हुए अब सरकार हरियाणा के दो जिलों में बीपीएल परिवारों को मिलने वाली गेंहू की जगह उन्हें हैफड की चक्कियों में पीसा हुआ आटा दिया जाएगा और यह स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के तहत अंबाला के बराडा और नारायणगढ में शुरू की जा रही है अगर यह स्कीम कामयाब होती है तो आने वाले समय में डिपूओं पर मिलने वाली गेंहू की जगह आटा ही मिलेगा जबकि पहले से ही सरकार आगनवाडी और मिड डे मील में सप्ताह के तीन दिनों के लिए 200 एमएल बच्चों को दूध देने पर भी विचार कर रही है

प्रदेश में 29 जनवरी को जाट आरक्षण को लेकर फिर से धरने प्रदर्शन करने के लिए कह चुके है और ऐसे में कर्णदेव ने माना कि पिछे सरकार से जो गल्तिया हुई है उन्हें दोहराया नही जाएगा और ऐसे में इस बार अगर किसी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन हुआ तो सरकार उनके खिलाफ कडी कार्रावाई करेगी जाट आरक्षण के दौरान अगर कही पर भी हिंसा होती है तो उस हिंसा में शामिल होने वाले लोगो की प्रोप्टी तक को कुर्क कर दिया जाएगा जबकि इस बार सभी जगह पहले से ही हर प्रकार की तैयारिया जाट आरक्षण से निपटने के लिए पूरी कर ली गई है तो वही कर्णदेव ने वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के ब्यान में सुर से सुर मिलाते हुए कहा कि जिन लोगो ने देश पर राज किया हम लोग उन्ही की शिखा बच्चों को दे रहे थे जबकि जिन्होंने कुरबानिया दी उनको इतिहास में नही लाया गया था और यह सब काम पिछे रही सरकारों ने किया था






सरकार की निति को आगे बढ़ाने के लिया मिला समान अलका गर्ग CITY NEWS YNR


सरकार की निति को आगे बढ़ाने के लिया मिला समान अलका गर्ग को।

यमुनानगर ( विनोद धीमान )सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर छोटे से कस्बे छछरौली में रहकर लोगो के बीच अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली अलका गर्ग को आज गणतंत्र दिवस के मोके पर समानित किया गया जिसे पाकर उन्होने कहा की ये मेरा सामना नही है ये आप सब का प्यार है तभी में इस मुकाम को हासिल कर पाई हु।

यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है ब्लकि आप सबका है,जिन्होनें मेरा इस मुहिम में साथ दिया व समर्थन किया है
आज  बिलासपुर में आयोजित उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सढ़ौरा के विधायक श्री बलवंत सिंह जी,एस डी एम बिलासपुर श्री नवीन आहुजा जी,डी एस पी बिलासपुर श्री रणधीर सिंह जी ने " अलका गर्ग छछरौली को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सामाजिक सेवा क्षेत्र व लड़कियों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया "
साथ में बिलासपुर तहसीलदार श्री तरूण जी,बी ई ओ छछरौली श्री अशोक धीमान जी,बिलासपुर मार्किट कमेटी चैयरमैन श्री विपन सिंगला जी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें

Wednesday, 25 January 2017

लड़कियों व महिलाओं को बनना होगा स्वाबलंबी - अलका गर्ग छछरौली CITY NEWS YNR


लड़कियों व महिलाओं को बनना होगा स्वाबलंबी - अलका गर्ग छछरौली

यमुनानगर के राजकीय माध्यमिक विधालय गढ़ी बन्जारा ( जगाधरी ) में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में छात्राओ व महिलाओ का हौंसला बढ़ाने के लिए पहुंची रोल माडल अलका गर्ग का विधालय में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।



रोल माडल अलका गर्ग ने कहा कि लड़कियो व महिलाओ को अपने जीवन में कम से कम एक रोल माडल को जरूर अपनाना चाहिए,जिससे प्रेरणा लेकर वो अपना जीवन स्तर ऊंचाईयों तक पहुंचा सके
कार्यक्रम में छात्राओ ने अपने मन के विचार अलका गर्ग के साथ सांझा किए,रोल माडल अलका गर्ग ने उनका हौंसला बढाया और कहा की आज जो बच्चे यहा अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे है वो ही कल देश की तरकी में अपना अहम रोल अदा कर सकते है जरूरत है बस महेनत और लगन की।

साथ में भाजपा युवा मोर्चा जगाधरी मंडल के महामंत्री  राहुल गढ़ी जी,स्कूल मुख्याध्यापक जय कुमार शर्मा जी,एस एम सी प्रधान,पंचायत सदस्य शबनम ,यशोदा ,लाजवन्ती ,आंगनवाडी मैम्बर कमलेश रानी,स्कूल स्टाफ मनोज कुमार ,बबीता कम्बोज ,प्रीति दयाल ,पूनम वालिया व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहें।



Saturday, 17 December 2016

बेटो से नही बहू से चलता है वंश CITY NEWS YNR


            बेटो से नही बहू से चलता है वंश 
अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान मुम्बई द्वारा नाटक के मध्यम से दिया सन्देश 


विनोद धीमान। 
यमुनानगर । अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान मुम्बई के नाटक दल के द्वारा यमुनानगर के माडल टाऊन स्थित नेहरू पार्क के ठीक सामने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया जिसे आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा। इसके बाद इसी दल के द्वारा जगाधरी के महाराजा अग्रसैन प्रबंध एवं तकनीकी संस्थान के प्रांगण में शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक दो नाटकों का मंचन किया गया। पहले नाटक का शीर्षक ‘ब्लैक आऊट’ था। जिसमें कन्या भू्रण हत्या जैसे घृणित पाप के परिणामों को दर्शाते हुए बताया गया कि यदि किसी घर और समाज में बेटी नहीं होती तो किस प्रकार से वह घर और समाज अनेक प्रकार की खुशियों और सृमद्धि से वंचित हो जाता है। 
कौन कहता है बेटों से वंश चलता है वंश तो चलता है बहु से जब बहु ही नही होगी तो वंश कहा से चलेंगा यही एक सन्देश देने की कोशिश की है मुंबई से आये अखिल भारतीय सास्कृतिक सस्थान के कलाकारों ने ब्लैकआउट  और पति चाहिये दो नाटको का मंचन किया और हरियाणा में पहली बार अपनी प्रस्तुति  दी जिसे देखने के लिये जुटी दर्शकों की भीड़ ने काफी पसंद किया और सराह लघु नाटिका की प्रस्तुति ऐसी थी की एक बार तो कलाकारों के अभिनय को देखकर लोग भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों  के बारे सोच भी नही सकते।

जी हा हम बात कर रहे है मुंबई से आई एक टीम की जिसने आज हरियाणा की धरती पर यमुनानगर में पहली बार दो लघु नाटकों का मंचन किया किया ब्लैकआउट और पति चाहिये हास्य  नाटक की प्रस्तुति की जिसमे आज के समय में हरियाणा में गिरते लिग अनुपात की बढ़ाने के लिये कैसे इस समाज के लोगो को जगरूक करे ये बताया कि आज एक औरत ही औरत की दुशमन होती है कैसे वो नही चाहती की उसकी कोख से लड़का ही जन्म ले लड़की नही वही नाटक में पिता की चाहत होती है कि उसके दो लड़के है तो तीसरी लड़की हो पर तीसरा जब लड़का हो जाता है तो वो सोच में पढ़ जाता है कि उसका वंश आगे कैसे चलेगा इस सोच को लेकर वो परेशान रहता है और उसके बुढ़ापे तक उसके किसी बेटे की शादी नही होती कई तरह के जतन पर शादी न होने पर उसकी उम्मीद  टूट जाती है तो आखिर में उसका दोस्त उसे एक लड़की लाकर देता है जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नही रहता और वो मर जाता है यही कहता हुआ ये बेटी चलायेगी मेरा वंश।
वही दूसरी लघु नाटक में पति चाहिये को एक हास्य  वयंग के रूप में प्रसूत किया गया जिसमें एक परिवार की कहानी दिखाई गई जिसमें एक लडक़ी होती है जिसे अपने लिये पति चाहिये होता है इस कड़ी को कलाकारो ने मिलकर धागे में पिराने की कोशिश की है 25 मिनट के इस नाटक ने एक मिनट के लिये भी पलको को झपकने नही दिया नाटक का हर सीन हसी दे रहा था जिसे देखकर पता ही नही लगा की कब 25 मिनट खत्म हो गये पता ही नही पर लड़की को उसका पति नही मिला उसकी तलाश आखिर तक जारी रही और इसी सवाल के साथ नाटक खत्म हो गया कि शायद आपके पास कोई ऐसा लड़का हो जो उसका पति बन सके।
सस्था के  सचालक राजेन्द्र तिवारी ने बताया की 26 साल से लेखक एवं निर्देशक की भूमिका निभा रहे है जिनके जरिये आज शिक्षा प्राप्त कर कई कलाकर फिल्मों व धारावाहिकों में काम कर रहे है पुरे देश व प्रदेश में वो अब तक आठ सौ से ज्यादा नाटक व 2500 से अधिक नुकड़ नाटक करा चुके है उनकी कोशिश होती है कि समाज की बुराई को जितनी आसानी से वो नाटक के माध्यम से लोगो तक पहुचा सके ताकि लोग उसे देखे और पसन्द भी करे ताकि देश में फैल रही बुराइयों को दूर किया जा सके हरियाणा में वो पहली बार आये है और इन दो दिन में जो समान उन्हें मिला उसके वो हमेशा आभारी रहेंगे और बार बार इस धरती पर आना चाहेंगे।
सभी मंचनों के द्वौरान मुख्य अतिथि के रूप में सिविल अस्पताल यमुनानगर के चिक्तिसा अधीक्षक डा. विजय दहिया उपस्थित थे। उन्हीं के प्रयासों से यह नाट्य दल यमुनानगर पहुंचा है। डा. विजय दहिया ने मौके पर कहा कि नाटकों के माध्यम से जनहित के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राचीन समय से ही चलता रहा है। आज भी अनेक प्रकार की जो सामाजिक समस्याएं हैं उनके खिलाफ जागरूकता बडी ही सहजता से नाटकों के मंचन से हम जन-जन तक पहुचा सकते हैं और यही प्रयोग उन्होंने इन नाटकों के माध्यम से समाज में किया जोकि पूर्णत: सफल रहा है। इन मंचनों में विशेष सहयोग देने वाले समाज सेवी और डीपीएस के प्रबंधक राम निवास गर्ग ने कहा कि नाट्य विद्या हमारी पौराणिक संस्कृति है। जिस प्रकार से इस दल ने सामाजिक समस्याओं के कारण और समाधानों का मंचन किया है वह प्रशंसनीय है। इन नाटकों के मंचन में पर्यावरण, मित्र फाऊडेशन के अध्यक्ष चिराग सिंघल, डा. उदय भान सिंह, दिनेश गर्ग, पारस अरोड़ा, शक्ति अरोड़ा, विनय थापर व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि डा. दहिया ने महाराजा अग्रसैन शिक्षण संस्थाओं की प्रबंध समिति व संस्थान के निदेशक डा. नीरज गर्ग का आभार व्यक्त किया तथा नाटकों के कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।










Saturday, 9 April 2016

अग्रवाल वेश्य समेलन सभा के कार्यलय का हुआ शुभआरम्भ CITY NEWS YNR


अग्रवाल वेश्य समेलन सभा के कार्यलय का हुआ शुभआरम्भ  

यमुनानगर में आज अग्रवाल वेश्य समेलन सभा की और से कार्यलय खोला गया जिसका शुभ आरम्भ जिला के भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष महेन्दर खदरी ने किया और इस मोके पर उन्होंने सरकार से वेश्य समाज के लिये जमीन और भवन को बने के लिये उचित मदद का अस्वशन भी दिया।


हमेशा से ही बिना किसी स्वार्थ के लोगो की सेवा करने के लिये जाने जाना वाले अग्रवाल समाज की और से जिला का कार्यलय आज यमुनानगर के कमानी चौक के पास खोला गया जिसका शुभ आरम्भ भाजपा के जिला अधयक्ष महेन्दर खदरी ने किया और कहा की सरकार आज हर वर्ग के साथ है और सब को साथ लेकर चल रही है और में सरकार से प्रयास कर इस समाज के लोग को बात मुख्य मंत्री से करूँगा और जो भी इनकी माग है उसे पूरा करने की कोशिश करूँगा !

वही वेश्य समाज के प्रदीप ने जानकारी देते हुए बताया की हमारा समाज अपने समाज के लोगो की ही हेल्प नही करता बल्कि देश में रह रहे दूसरे लोगो को साथ लेकर चलता है और उनकी हेल्प भी करता है ये आज से नही प्रचीन समय से होता आ रहा है ।
प्रोगाम के दौरान आये लोग 
प्रदीप अग्रवाल उपप्रदेश अध्यक्ष अगवाल वेश्य समेलन सभा