Sunday 2 December 2012

फूलों को देखने के लिए उमड़ी शहर की भीड़ CITY NEWS YNR


   - लावर शो में डीएवी कालेज बना ओवर आल विजेता-
           -गुलदाउदी के फूलों को देखने के लिए उमड़ी शहर की भीड़-
यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में रविवार को यमुना फुलवारी द्वारा २४वां लावर शो आयोजित किया गया। जिसमें १६ कैटागिरी में १००० से ज्यादा एंट्रीज आई। कार्यक्रम का शुभरंभ कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने किया। जबकि करनाल से आए आलोक दत्त मु य अतिथि रहे। ओवर ऑल ट्राफी पर डीएवी गल्र्स कालेज का कब्जा रहा।
लावर शो में गुलदाउदी, कैक्टस, कोलियस, पॉम एंड साइक्स, स्कुलैंट्स, ग्रीन फोलिएज, बॉगनवेलिया इत्यादि फूल रखे गए। लावर शो को देखने के लिए शहर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना फुलवारी की प्रधान रचना नैयर ने कहा कि फूलों के पौधों को विकसित करने के लिए निरंतर देखभाल की जरुरत होती है। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ से आए एसएस साही, सहारनपुर से आए अशोक जैन, ईएनटी स्पेशलिस्ट डा. जनक ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर स मानित किया गया। गुलदाउदी, बॉगनवेलिया, ग्रीन फोजिएस की कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। जबकि लॉन्स की कैटागिरी में भारत गर्ग ने ओवर ऑल ट्राफी जीती। मौके पर यमुना फुलवारी के चेयरमैन भारत गर्ग, सचिव गौरी ओबरॉय, जीएस जैन, एससी जैन, अजय ओबरॉय, डीएवी गल्र्स कालेज से डा. सुनीता कौशिक, डा. नीना बजाज, डीएवी स्टडीज सेंटर की को-ओडिनेटर डा. विश्वमोहिनी, एसोसिएट प्रोफेसर संगीता गोयल, एसोसिएट प्रोफेसर संजय भारद्वाज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इस प्रकार रहा परिणाम-
फुलवारी मैंबर की कैटेगरी के दौरान गुलदाउदी के एक से ज्यादा बड़े लवार कैटागिरी में भारत गर्ग ने पहला, डीएवी गल्र्स कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने दूसरा तथा सुभाष पाहुजा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। सिंगल गुलदाउदी कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज की प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने पहला, राज पाहूजा ने दूसरा तथा रचना नैयर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। छोटे गुलदाउदी कैटागिरी में डा. सुषमा आर्य ने पहला, राजेश नैयर ने दूसरा तथा रचना नैयर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कोलियस १० इंच गमले वाली की कैटागिरी में रचना नैयर ने पहला, राशि गर्ग ने दूसरा तथा अजय ओबरॉय ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कोलियस की १० इंच से ज्यादा कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज की प्रिंसिपल ने पहला, रचना नैयर ने दूसरा तथा राजेश नैयर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पॉम एंड साइक्स की कैटागिरी में राशि गर्ग ने पहला, जीएस जैन ने दूसरा तथा अजय ओबरॉय ने तीसरा स्थान अर्जित किया। छोटे लॉन की कैटागिरी में राजेश त्रेहन ने पहला, डा. डीपी बंसल ने दूसरा तथा गौरी ओबरॉय ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बडे लॉन की कैटागिरी में भारत गर्ग ने पहला, राजेश त्रेहन ने दूसरा तथा एसपी पाहुजा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। एकल कैटागिरी के दौरान गुलदाउदी बड़ा लावर में डीएवी गल्र्स कालेज के कश्मीरी ने पहला, अजय कुमार ने दूसरा तथा सोनिका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। गुलदाउदी के डिफरेंट छोटे लावर कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज के सतबीर कुमार ने पहला, आंचल गर्ग ने दूसरा तथा डीएवी गल्र्स कालेज के कश्मीरी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कोलियस की १० इंच की कैटेगिरी में गायत्री नैयर ने पहला, ऋषभ नैयर ने दूसरा तथा राम नैयर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। १० इंच से बड़े गमले की कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज की हिमानी ने पहला, डीएवी की एसोसिट प्रोफेसर डा. नीना बजाज ने दूसरा तथा डीएवी गल्र्स कालेज की दीपाक्षी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्कुलैंट्स व कैक्टस की कैटागिरी में अनिल कुमार ने पहला,दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया। बोगेनविलिया की १५ इंच कैटागिरी में रचना नैयर ने पहला, राजेश नैयर ने दूसरा तथा निर्दोष जैन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पॉम एंड साइक्स में ऋषभ नैयर ने पहला, पवित्र चोपड़ा ने दूसरा तथा शिल्पा ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
संस्थाओं से आए गुलदाउदी बड़ा फूल एक से ज्यादा कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला, इस्जैक ने दूसरा तथा नीलगिरी प्लाइवुड ने तीसरा स्थान अर्जित किया। गुलदाउदी सिंगल में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला, डीएवी हॉस्टल ने दूसरा ने दूसरा तथा डीएवी डेंटल कालेज ने तीसरा स्थान अर्जित किया। गुलदाउदी छोटे फूल कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला, यूनाइटिड टिंबर वक्र्स ने दूसरा तथा सौरभ आर्ट गैलरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पॉम एंड साइकस में मैट्रो प्लाइबोर्ड ने पहला , डीएवी गल्र्स कालेज ने दूसरा तथा कमल इंजीनियरिंग कारपोरेशन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पब्लिक लॉन १००० फीट से ज्यादा की कैटागिरी में श्मशान घाट ने पहला, ग्रीन अबिन्यू पार्क तथा तिकोना पार्क ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कैक्टस एंड स्कैयुलेंट की कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला, यूनाइटिड टिंबर वक्र्स तथा इस्जैक ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बोगनविला की १५ इंच की कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला, इरोल एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने दूसरा तथा उत्तर भारत उद्योग प्राइवेट लिमिटेड ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इससे बड़ी कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला तथा इस्जैक ने दूसरा स्थान अर्जित किया। ग्रीन फोलिएज़ की १२ इंच कैटागिरी में हिंदूस्तान टेस्ट हाउस ने पहला, यूनाइटिड टिंबर वक्र्स ने दूसरा तथा डीएवी गल्र्स कालेज ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ग्रीन फोलिएज़ की १२ इंच से ज्यादा बड़ी कैटागिरी में इस्जैक ने पहला, डीएवी गल्र्स कालेज व इरोल एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा डीएवी हॉस्टल व इरोल एक्सपोर्ट ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। कोलिएस १० इंच की कैटागिरी में हिंदूस्तान टेस्ट हाउस, इस्जैक ने दूसरा तथा हिंदूस्तान टेस्ट हाउस-दो ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कोलिएस की १० इंच से बड़ी कैटागिरी में डीएवी गल्र्स कालेज ने पहला, डीएवी हॉस्टल ने दूसरा तथा बीडी नैयर एंड संस ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बॉनसाइ की छोटी कैटागिरी में संयुक्ता ओबरॉय ने पहला, संजय पाहूजा ने दूसरा तथा देवांगी जैन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। मेडिसनल प्लांट की कैटागिरी में वंदना गंभीर ने पहला, अर्जर जैन ने दूसरा तथा एसबी सेठ ने तीसरा स्थान अर्जित किया। सर्कल की कैटागिरी में गौरी ओबरॉय ने पहला, जीएस जैन ने दूसरा तथा ललित सलूजा ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

No comments:

Post a Comment