Thursday 13 December 2012

-आज से शुरू होगा, सुर, ताल व नृत्य का संगम-CITY NEWS YNR


-आज से शुरू होगा, सुर, ताल व नृत्य का संगम-

यमुनानगर। सुर, ताल, नृत्य व वादन का संगम आज से डीएवी गल्र्स कालेज में शुरू हो रहा है। डीएवी गल्र्स कालेज की प्रिंसिपल डा.सुषमा आर्या व स्पिक मैके के स्टेट को-ओडिनेटर चक्षु दत्ता ने बताया कि १४ से १६ दिसंबर तक आयोजित स्पिक मैके हरियाणा स्टेट कंवेंशन में पद्मश्री भजन सपोरी, पद्मश्री शोवना नारायण, पंडित शंशाक सुब्रमण्यम, गुरु सुलोचना बृहस्पति, गुरु सिंहजीत सिंह व चारू सीजा माथुर द्वारा अपनी प्रस्तुती देकर सभी को मंत्र मुग्ध करेंगे। कार्यक्रम का शुभारं ा मु य अतिथि के रुप में डीएवी मैनेजिंग कमेटी सदस्या डा. सुनीता सलुजा करेंगी।
डीएवी संगीत विभाग की अध्यक्षा डा. नीता द्विवेदी ने बताया कि १४ दिसंबर को पद्मश्री भजन सपोरी व पद्मश्री शोवना नारायण द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। १५ दिसंबर को सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक शशांक सुब्रमण्यम व गुरु सुलोचना बृहस्पति द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। शशांक की खासियत है कि उन्होंने शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ सिफनी व जैज संगीत पर भी प्रस्तुति दी है। उन्होंने आस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर के अलावा अनेक देश विदेशों में अपनी प्रस्तुति के जरिए सभी को भाव विभोर किया है।
रामपुर घराने की सुप्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की गायिका गुरु सुलोचना बृहस्पति द्वारा शाम के समय शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने इलाहाबाद के पंडित भोला नाथ भट्ट और रामपुर के उस्ताद मुस्ताक हुसैन खां से संगीत की शिक्षा ली। इनकी गायकी में आलाप अंग के साथ ध्रुपद, याल, ठुमरी, दादरा, टप्पा इत्यादि गायन शैलियों पर पूर्ण अधिकार प्राप्त है। हिंदुस्तान के अलावा विदेशों में रसिया, हंगरी, मंगोलिया, नेपाल, जर्मन, यूके, फ्रांस, इटली इत्यादि देशों में इन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी है। कुछ वर्षों तक इंडियन क्लासिकल और फ्रंच यूजिक के साथ यूजन पर भी कार्य किया है। इन्हें डागर स मान, तानसेन स मान, नेशनल संगीत नाटक अकादमी स मान,उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी स मान के अलावा अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। १६ दिसंबर को गुरु सिंहजीतसिंह और चारू सीजा माथुर द्वारा मणिपुरी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस नृत्य के जरिए धार्मिक और पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन होता है। नृत्य में हमें कोमलता और सुकुमारता का अनुठा संगम देखने को मिलेगा।
पांच कार्यशालाओं में भाग लेंगे बच्चे-
स्टेट हरियाणा कंवेंशन के दौरान स्कूली बच्चों के लिए पांच कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें वुड क्रा ट, पॉट्री, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम व योग शामिल है। कालेज प्रिंसिपल डा. आर्या व स्पिक मैके के स्टेट को-ओडिनेटर चक्षु दत्ता ने बताया कि आमिर हसन द्वारा विद्यार्थियों को वुड क्रा ट की जानकारी दी जाएगी। जबकि झब्बूलाल प्रजापति द्वारा पॉट्री, गुरू सुलोचना बृहस्पति द्वारा शास्त्रीय गायन, जयप्रभा मैनन द्वारा शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम व योग विभाग के प्राध्यापक शिव कुमार व प्राध्यापिका रंजना द्वारा योग की कार्यशाला ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं में प्रदेश के सभी जिलों से विद्यार्थी भाग लेगें, जिसमें यमुनानगर से ३० स्कूलों के बच्चे भी शामिल है।






No comments:

Post a Comment