Friday 8 March 2013

21वीं सदी की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय CITY NEWS YNR




       21वीं सदी की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय

यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज के विमेन सेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रवाल वैश्य समाज (महिला प्रकोष्ठ) के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाज की प्रदेशाध्यक्षा सुशीला सर्राफ मु य अतिथि रहीं। जबकि कालेज पिं्रसिपल डा. सुषमा आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे कर सकती हैं, इस विषय पर कालेज के विमेन सेल द्वारा पावर प्वाइंट प्रजंटेशन दी गई। जिसे निधि सानन व शिवानी पुरी ने तैयार किया किया था। उन्होंने बताया कि महिलाएं किस प्रकार से घर पर, सड़क पर तथा गली मौहल्लों में सुरक्षित रह सकती है। अगर वे साथ में स्प्रे रखें या फिर कराटे सीखें। विमेन सेल इंचार्ज विवेक नरूला ने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वे अपने दोस्तों पर ज्यादा विश्वास करने की बजाए, अभिभावकों से प्रत्येक बात पर चर्चा करें। ताकि अभिभावकों का उन पर ज्यादा से ज्याद विश्वास बन सकें। को-कनवीनर डा. सुरेंद्र कौर महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि २१वीं सदी की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणीय है। कार्यक्रम के दौरान रजनी गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या पर विस्तार से चर्चा की और इसके दुष्परिणामों के बारे में बताया। इंद्रू गुप्ता ने महापुरुषों के योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की। नैंसी अग्रवाल ने नारी शक्ति पर कविता प्रस्तुत की। डा. टीना मंगला ने कहा कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने सभागार में बठी महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। शिखा गुप्ता ने लड़का व लड़की के बीच होने वाले भेदभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की मु य सलाहाकार संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल,शीतल गुप्ता, रेखा गुप्ता, किरण बाला, सुनीता गर्ग, डा. संगीता गर्ग, पूजा, मीनू, मंजू सिंगला, रूचि मित्तल निधि गर्ग, डा. मधु मित्तल अपने अपने विचार प्रकट किए।


No comments:

Post a Comment