Thursday, 18 September 2014

यमुनानगर के गांव तिगरा में सरकारी जमीन को लेकर तनाव CITY NEWS YNR


          यमुनानगर के गांव तिगरा में  सरकारी जमीन को लेकर तनाव
                       जमकर पत्थर चले इस पत्थर बाजी के एक दर्जन के करीब लोग घायल

यमुनानगर के गांव तिगरा में लंबे समय से चले आ रहे सरकारी जमीन को लेकर तनाव इस प्रकार पनपा की गांव के लोग दो पक्षो में बंट गए और दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले इस पत्थर बाजी के एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए जबकि आधा दर्जन से अधिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैरानी की बात तो यह रही की पुलिस की मौजूदगी में भी लोगो ने जमकर पत्थरबाजी की फिल्हाल जिला प्रशासन ने गांव में फलैग मार्च कर गांव के लोगो को शांति बनाए रखने की अपील की है

यमुनानगर के गांव तिगरा में सरकारी जमीन जिस पर सरकार तो स्टेडियम बनाना चाहती थी और वहा के लिए सरकार ने दस लाख रू की ग्र्रांट भी दी थी लेकिन उसी जमीन को लेकर दलित समाज के लोग इस बात पर अडे हुए है कि वहा उन्हे ं100 100 गज के प्लाट दिए जाए इस बात को लेकर पहले भी गांव के दो पक्षो में झडप हुई थी लेकिन पुलिस ने तब तो बीच बचाव कर दिया लेकिन इस बार तो दोनों तरफ से दोपहर बाद ही पत्थर बाजी ऐसी शुरू हुई  िकइस पतथरबाजी में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए जबकि आधा दर्जन से अधिक वाहन भी तोड दिए गए लोगो के घरों पर भी पत्थर बाजी का असर साफ देखने को मिला हर तरफ पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे थे क्या महिलाए क्या बच्चे सब के हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे को ललकारा जा रहा था हैरानी की बात तो यह रही कि पुलिस के सामने ही दोनों तरफ से लोग एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी करते रहे 

ब्लाक समिति की चेयरमैन रीना की माने तो उसके घर पर सबसे पहले हमला किया गया और उनकी सरकारी गाडी को भी तोडा गया जबकि उसके बाद तो जमकर ऐसे पत्थर चले कि उन्हें रोकने वाला कोई नही था हालात को बिगडते देख पूरे जिले की पुलिस को गांव में बुला लिया गया लेकिन लोग मानने वाले नही थे फिल्हाल हालात को देखते हुए एसडीएम के नेत्त्व में गांव में फलैग मार्च निकाला गया और उसके बाद भी लोगो के हाथों में लाठी डंडे नही छूटे फिल्हाल गांव के हालात काफी नाजुक बने हुए है और पुलिस ने स्थिति को संभालपने की बात कह रही है जबकि गांव के लोग सडको पर उतरकर एक दूसरे का मुकाबला करने के लिए तैयार बैठे हुए है

यमुनानगर के गांव तिगरा में हुए तनाव के बाद आज दूसरे दिन भी गांव में तनाव का महौल बना हुआ है देर रात चली जमकर ईंटे व पत्थर के साथ साथ फायरिंग होने पर पुलिस अब उन हथियारो ंको ढूंढने में लगी हुई है जिनसे रात के अंधेरे में फायरिंग हुई वही पुलिस ने गांव की गली गली में घूम कर कुछ घरों से हथियारों को भी बरामद किया है जबकि गांव में आज दूसरे दिन भी कर्फयू लगा रहा

यमुनानगर के गांव तिगरा में हुआ विवाद आज दूसरे दिन भी बरकरार रहा बुधवार दोपहर से हुई पत्थरबाजी को लेकर देर रात तक दोनो पक्षों के बीच पत्थरबाजी होती रही लेकिन रात के अंधेरे में जब फायरिंेग हुई तो पुलिस ने गांव में फलैग मार्च कर स्थिति का जायजा तो ले लिया था लेकिन पुलिस पर भी पत्थराव होने के बाद गांव में कर्फयू लगा दिया गया था जिसके बाद रात भर पुलिस गांव में गश्त करती रही हालाकि इस पूरे मामले में दो दर्जन के करीब लोग भी घायल हुए थे जिसको लेकर अशंका थी कि गांव में दुबारा विवाद हो सकता है और उसी के चलते आज दिन भर पूरा गांव पुलिस छावनी में तबदील रहा ऐसे में यमुनानगर व करदाल जिले की पुलिस गांव में दिन भर लगी रही ऐसे में गांव के लोगो को घरो से भी बाहर निकलने पर पाबंधी लगाई हुई है

 देर रात चली गोली को लेकर हालाकि पुलिस के जवान भी इससे बच निकले लेकिन गोली चलाने वाले कौन लोग थे और कहा से गोली चली उसे लेकर पुलिस ने सुबह से ही गांव में सर्च अभियान चलाया हुआ है हर आने जाने वाली की तलाशी भी पुलिस ले रही है वही गांव के कुछ घरों की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ हथियार जरूर मिले है पुलिस को एक घर से आधा दर्जन से अधिक चाकू कुल्हाडी व गंडासी मिली है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया तो वही एक घर से पुलिस को फरसे भी मिले है तो वही एक घर से पुलिस को चले हुए कारतूस के खोल भी मिले है वही पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए बार बार गांव के लोगो से अपील कर रही है जबकि गांव में एक डयूटी मैजिस्ट्रेट एसडीएम तहसीलदार व नायब तहसीलदार को लगाया हुआ है जबकि गांव के मौजिज लोगो की पीस कमेटी को बनाने के लिए जिला उपायुक्त व अतिरिकत उपायुकत एसपी यमुनानगर सहित कई अधिकारी लगे हुए है कई घंटे के बीत जाने के बाद भी अभी तक बात सीरे नही लग पा रही जिसको लेकर प्रशासन काफी संघर्ष कर रहा है








Tuesday, 16 September 2014

नेशनल हाईवे पर स्कूल बस की टकर CITY NEWS YNR


        नेशनल हाईवे पर स्कूल बस की टकर 

यमुनानगर के जगाधरी स्थित नेश्नल हाईवे पर तेज रफतार के चलते एक स्कूल बस एक ट्रक से टकराती हुई एक बस जा टकराई जिससे बस सडक के किनारे लगे हुए पेड से टकरा गई जिससे बस में स्वार दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए स्कूल बस के साथ हुए इस हादसे को देखते ही लोगो ने आनन फानन में घायलों को ट्रामा सैंटर व सिविल अस्पताल जगाधरी मकें दाखिल करवाया वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है


 यमुनानगर के जगाधरी स्थित नेशनल हाईवे स्थित एक निजी स्कूल की बस लापरवाही के चलते एक ट्रक से टकराते हुए आगे जा रही बस में भीड गई चालक ने जब बस को बचाने की कोशिश की तो बस में भिडने के बाद बस सडक के किनारे खउे पेड से जा टकराई जिससे बस में स्वार कुछ बच्चों को मामूली चोटे आई जबकि दो बच्चों व पांच टीचरो ंको ज्यादा चोटे आई स्कूल बस के साथ हुए हादसे के बाद आनन फानन में लोगो ने घायल हुए बच्चो को निजी अस्पताल व जिले के ट्रामा सैंटर में इलाज के लिए भेज दिए वही प्रत्यदर्शियों के अनुसार बस चालक की तेज रफतार व लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है और अगर बस कंट्रोल में होने के कारण हादसा बडे हादसे में तबदील नही हुआ फिल्हाल इस पूरे मामले में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Wednesday, 11 December 2013

जोड ले तो नजारा बनता है 8 9 10 11 12 और 13 CITY NEWS YNR


जोड ले तो नजारा बनता है 8 9 10 11 12 और 13
         823 साल बाद होगा ऐसा शुभः दिन 

( विनोद  धीमानतारीख 11 महिना 12 और वर्ष 13 यह वह दिन और तारीख है जिसको एक साथ हमने तो क्या हमारे पूर्वजों ने भी नही देखा और जाहिर सी बात है कि अगले कई सौ साल यह तारीख दुबारा नही आएगी ऐसे में इस दिन को लोग बहुत शुभ तो मानते ही है वही यमुनानगर में इस दिन को यादगार बनाने के लिए सिविल अस्पताल में डिलिवरियों का सुबह से ही सिलसिला चलता रहा और शाम तक यह सिलिसिल लगभग 13 तक पहुंच गया हालाकि इससे अलग आंकडे भी मिल सकते थे लेकिन सरकारी अस्पताल में छह लडकियों और छह लडको ने जन्म लिया और उनमें कुछ ऐसे भी जन्म थे जिन्हें यादगार बनाने के लिए लोगोने प्लान किया था 

 एक ऐसी तारीख जिसको एक बार तो हमने देख और सुन लिया लेकिन इस तारीख को न तो कभी हमारे पूर्वजों ने देखा और न ही हमारे बच्चे इस तारीख को दुबारा देख और सुन सकेंगे जाहिर सी बात है कि यह कौन सी तारीख है लेकिन यह तारीख 11 12 और 13 है मतलब 11 दिसंबर वर्ष 13 और इस दिन को लोग कैसे याद रखे इसके लिए आज अस्पतालों में जिन लोगो के बच्चे होने वाले थे उनके लिए जरूर यह यादगार लम्हा होगा और होगा भी क्यों नह क्योकि यह दिन दुबारा आने वाला नही है आज सुबह सिविल अस्पताल में सबसे पहले एक लडकी ने जन्म लिया जिसका जन्म सवभाविक तौर पर तो 11 12 और 13 को ही हुआ लेकिन इस मासूम बच्ची का जन्म आठ बजकर नौ मिन्ट पर हुआ जबकि आगे की तिथि तो आपके सामने ही हैजबकि अगर इसमें हम लोग 10 सैकिंड जोड ले तो नजारा बनता है 8 9 10 11 12 और 13 मतलब पूरी गिनती ही आपके सामने हालाकि दिसंबर 2013 में एक और रोचक बात है जिसमें पांच इतवार 5 सोमवार और पांच ही मंगलवार है मतलब ऐसा महिना लगभग 823 वर्ष बाद आया है और इसे लोग मनी बैक के रूप में मनाते है 
 सिविल अस्पतालों में ऐसी किलकारी गूंजी की आज एक दर्जन से अधिक डिलिवरी हुई है जिसमें पांच लडके और पांच लडकिया पैदा हुई है जबकि बडी बात यह है कि 8 9 11 12 और 13 पर एक मासूम बच्ची की सुबह किलकारी जरूर अस्पातल में गूंजी थी और वह भी नरमल डिलिवरी से हालाकि कुछ लोगो ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्लान भी किया और आज इस दिन को लेकर लोगो में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह दिन दुबारा कब आएगा ऐसे में लोग सोच भी नही सकते और डाक्टर भी इस दिन को लेकर कह रहे है कि उन्होंने छह डिलिवरी तो नोरमल की है है जबकि प्लान के अनुसार छह लोगों ने ओपरेशन से इस दिन को यादगार बनाया है हालाकि एक ऐसी महिला थी जिसकी शादी भी एक यादगार थी और वह दिन था 11 11 और 11 और आज जब उसने अपनी पहली औलाद को जन्म दिया तो वह भी यादगार दिन 11 12 और 13 ऐसे में यह अपने घर में आई इस मासूम को एक लक्ष्मी के रूप में मान रहे है
बच्ची को जन्म देने वाली मां अर्चणा
डा पूनम डिलिवरी करने वाली डाक्टर

सीएमओ  एम आर पासी

Friday, 29 November 2013

बिपाशा बसु की झलक पाने को उमड़ा यमुनानगर CITY NEWS YNR


बिपाशा बसु की झलक पाने को उमड़ा यमुनानगर
              माया ज्वेल्स में वैडिंग कलैक्शन लांच की
यमुनानगर।( विनोद धीमान )  बालीवुड की सफल अभिनेत्री बिपाशा बसु की एक झलक पाने के लिए आज लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बिपाशा यहां माया ज्वेल्स की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई थी। यहां उन्होंने जेवरों की वेडिंग कलैक्शन लांच की। बिपाशा बसु के आने की खबर सुनते ही दोपहर से ही लोग गोविंदपुरी स्थित माया ज्वेल्स के स्टोर के पास जमा होने शुरू हो गए। शाम करीब चार बजे जैसे ही बिपाशा बसु के आने की सूचना मिली तो भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
भीड़ ने करीब पंद्रह मिनट तक बिपाशा बसु की गाड़ी को घेरे रखा। अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बिपाशा बसु जब गाड़ी से उतरी तो पुलिस व बांउसरों ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच समारोह स्थल तक पहुंचाया। जहां माया ज्वेल्स स्टोर की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर बिपाशा ने केक काटा और माया ज्वेल्स के तत्वाधान में शादी के अवसर पर दुल्हन द्वारा पहने जाने वाले कंगन, झुमके व हार आदि की समूची वैडिंग कलैक्शन लांच की।
इस अवसर पर बोलते हुए माया ज्वैलस के मार्केटिंग प्रमुख टीनू गोनसल्विस ने कहा कि ग्राहकों की मांग तथा शादियों के सीजन को देखते हुए माया ज्वैल्स ने दुल्हन के पहनने के लिए वैडिंग कलैक्शन उतारे हैं। उन्होंने बताया कि माया समूह द्वारा समय-समय पर महिलाओं की मांग को देखते हुए अपने गहनों के डिजाइनों को आकर्षक बनाते हुए बदलाव किया जाता रहा है।

 फिल्म एक्ट्रस बिपाशा बासु शुक्रवार देर शाम यमुनानगर पहुँची, बड़े पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा को अपने बीच पाकर बच्चे क्या बड़े क्या हर कोई बे-हद उत्साहित होकर बिपाशा को एक झलक देखने के लिए रोमांचित हो रहा था। कड़ी सुरक्षा की घेराबंदी में यहाँ पहुँची बिपाशा जेवरात के क्षेत्र में एक नामचीन ब्रांड कंपनी की सालगिरा के मौके पर केक काटने यमुनानगर पहुँची थी। हांला कि बिपाशा ज्यादा समय तक नही रूकी लेकिन जाते जाते वह अपने फेनज़ को अच्छा खाने और नियमित रूप में व्याम करने की सलाह देकर चली गई।

 बॉलीवुड अभिनेत्री एंव बंगाली बेब्ज़ के नाम से मशहूर बिपाशा बासु शुक्रवार देर शाम यमुनानगर पहुँची, बिपाशा एक नामचीन एंव ब्रांडिड जवेल्स् कंपनी की सालगिरा के अवसर पर यमुनानगर पहुँची थी बिपाशा के आने की सूचना पाकर उनके चाहने वालो का ज्वेल्स् शो-रूम के बाहर दोपहर बाद से ही तांता लगना शुरू हो गया था और बिपाशा के आते आते फेन्ज़ की संख्या ने अच्छी खासी भीड़ का रूप ले लिया था पुलिस ने भी सुरक्षा के मध्यनजर कड़े इंतजाम किये हुए थे बिपाशा के पहुँचते ही उनके फेन्ज़ अपनी भावनाओ पर काबू न कर पाये और बिपाशा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगे बिपाशा ने ज्वेल्स् शो-रूम में केक काटा और कंपनी के एक नये आर्टिकल का विमोचन भी किया बिपाशा ने मीडिया से बात नही की बस जाते जाते यह कह गई कि सभी को अच्छा खाना चाहिये और नियमित रूप से व्याम करना चाहिये।
बिपाशा बासु, बॉलिवुड अभिनेत्री

बिपाशा बासु, बॉलिवुड अभिनेत्री


बिपाशा बासु, बॉलिवुड अभिनेत्री
                                                         रिपोट बाय  विनोद धीमान 



Wednesday, 13 November 2013

विधिवत तरीके से हुआ मेला कपाल मोचन का शुभारंभ CITY NEWS YNR



विधिवत तरीके से हुआ मेला कपाल मोचन का शुभारंभ
        अंबाला मंडलायुक्त नीलम प्रदीप कासमी ने किया शुभारंभ


यमुनानगर में आज उत्तर भारत के सू-प्रसिद्ध पांच दिवसीय धार्मिक मेले, मेला कपाल मोचन का आज विधिवत तरीके से शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन अंबाला मंडलायुक्त नीलम प्रदीप कासमी ने मेला परिसर में आयोजित प्रशासनिक प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। गौरतलब है कि यह मेला भाईचारे की अनोखी मिसाल के रूप में भी जाना जाता है और यहां हर साल विभिन्न राज्यो से लाखो की संख्या में हिंदू एंव सिख श्रद्धालु एक साथ यहाँ स्थित पवित्र सरोवरो में स्नान करते है आज मेले के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने पंजभीखी स्नान कर डूबकी लगाई।

 बुधवार को यमुनानगर में हर साल कार्तिक पूर्णीमा को लगने वाले राज्यस्तरीय धार्मिक मेले, मेला कपाल मोचन का शुभारंभ हो गया मेले का उद्घाटन मेले का उद्घाटन अंबाला मंडलायुक्त नीलम प्रदीप कासमी ने मेला परिसर में आयोजित प्रशासनिक प्रदर्शनी का फीता काटकर किया।मुख्यअतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद गुरू गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट अकादमी में भी सिखो के दसवें गरु श्री गुरू गोंबिद सिंह जी महाराज की याद दिलाने वाले उनके शस्त्र एंव दूसरी महत्वपूर्ण वस्तुओ को निहारा।

 इसके बाद विभिन्न स्कूलो के बच्चो ने रंगा-रंग एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देख हर कोई मंत्र मुग्ध रह गया। मुख्य अतिथी ने कार्यक्रम के बाद सभी को कार्तिक पूर्णीमा के अवसर पर शुभकामनाएं दी और मेले में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मंडलायुक्त ने बताया कि इस बार सभी श्रद्धालुओ का एक-एक लाख रूपयो का मेडिकल इंशोरेंस भी किया गया है तांकि आपात स्थिती में किसी भी श्रद्धालु को पैसो के कारण दिक्कतो का सामना न करना पड़े।








नंदनी, श्रद्धालु।

गुरूशरण, श्रद्धालु




 सरकारी आंकड़ो के मुताबिक मेले के पहले भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने सूर्यकुंड, ऋण मोचन, कपालमोचन सरोवरो में स्नान करने के बाद गउ बच्छा घाट पर पारंपरिक तरीके से दीये जलाकर मन्नते मांगी। इसके बाद श्रद्धालुओ ने यहा स्थित बाजारो में जमकर खरीददारी की।

Monday, 2 September 2013

कुर्सी के लिए मेयर का कार्यालय बना महाभारत का मैदान CITY NEWS YNR



 कुर्सी के लिए मेयर का कार्यालय बना महाभारत का मैदान
     मयेर व डिप्टी मयेर के समर्थकों में जमकर चले लात गुसे 

कुर्सी की लडाई तो आपने जुबानी कई बार देखी है लेकिन यमुनानगर में कुर्सी का लडाई के लिए मेयर का कार्यालय ही महाभारत का मैदान उस समय  बन गया जब भाजपा से डिप्टी मेयर और कांग्रेस के मेयर के बीच जुबानी जंग के बाद बात हाथो पाई पर उतर आई और देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच जमकर लात घूसे चले कार्यालय के अंदर कुर्सियों तक को उठाकर फेंकना षुरू कर दिया यहा तक कांग्रेस के कार्याकर्ताओ ंने भाजपा की ऐसी जमकर धुनाई तो की ही साथ ही महिला पार्शदों को भी जमकर पीटा गया कि पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षो को संभाला यहा तक कि लोग एक बार तो पुलिस से भी उल्झ गए

 यमुनानगर का निगम आज उस समय महाभारत का मैदान बन गया जब डिप्टी मेयर मेयर की कुर्सी के समीप अपनी कुर्सी लगाकर बैठ गया हालाकि इस बात का पहले भी एतराज कई बार हो चुका था लेकिन कुर्सी की दौड में कौन पीछे रहेगा षायद यही मंषा थी भाजपा के डिप्टी मेयर की और आज जब डिप्टी मेयर आकर मेयर की कुर्सी के समीप बैठा ही था कि पहले बात तू तू मै मै पर ही सीमित रह गई लेकिन जब कांग्रेस के कार्याकर्ता मेयर के कार्यालय में पहुंचे तो आते ही उन्होंने भाजपा के कार्याकर्ताओं पर हाथ साफ करना षुरू कर दिया ऐसे मौके पर मेयर ने भी डिप्टी मेयर पर हाथ साफ करने में कोई कसर नही छोडी भाजपा पीटती रही और कांग्रेसी उन पर हाथ साफ करते रहे एक तरफ तो मेयर महिला होकर डिप्टी मेयर पर हाथ साफ करने के बाद कार्यालय से बाहर चले गई लेकिन वही भाजपा की पार्शद संगीता सिंघंल को भी हमलावरों ने नही बख्षा जमकर लात घुसे चले और यह सारा नजारा कैमरे में कैद होता रहा 
लगभग 15 मिन्ट तक हुई हाथो पाई को पुलिस भी छुडवा नही पाई लेकिन बाद में जब पुलिस बल और मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को वहा से भगाकर मामला षांत किया हालाकि भाजपा के लोगों का कहना है कि बाहरी लोगो ने अन्दर आकर उनके साथ मारपीट की थी जबकि मेयर खुलमखुला आरोप लगा रही है कि डिप्अी मेयर पवन कुमार बिटटू उनकी कुर्सी पर अक्सर बैठ जाते है और उन्हें हर बार बाहर ही खडे रहना पडता है हालाकि चुनावों के दौरान भाजपा के पास 20 में से आठ सीटे थी और मामला त्रिकोणा होने के कारण मेयर भाजपा का ही बनना था लेकिन कांग्रेस ने युक्त लगाकर अपना मेयर बना डाला था और तभी से इन दोनों में नोकझोक होती रहती थी लेकिन वही जिस प्रकार प्रदेष की राजनीत में उठा पटक होने लग गई है ऐसे में अभी पहली बार हुए मेयर के यमुनानगर चुनावों में भी ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोगो के काम तो नही हो रहे लेकिन मेयर का कार्यालय जरूर महाभारत का मैदान बन गया है फिल्हाल पुलिस ने स्थिति को संभल लिया है और भाजपा इस मामले में उपर तक आवाज उठाने की बात कह रही है