Saturday, 4 February 2017

यादि नारी चाहे तो दुनिया की कोई ताकत किसी माँ के गर्भ में पल रही कन्या को मारने के लिए विवश नहीं कर सकती - अलका गर्ग छछरौली CITY NEWS YNR


यादि नारी चाहे तो दुनिया की कोई ताकत किसी माँ के गर्भ में पल रही कन्या को मारने के लिए विवश नहीं कर सकती - अलका गर्ग छछरौली

यमुनानगर ( विनोद धीमान ) राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय खारवन में आयोजित रोल माडल एकटीविटी में अलका गर्ग छछरौली ने शिरकत की रोल माडल अलका गर्ग नें छात्राओं व अभिवावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए,आज देश बदल रहा है,आज लोगो की सोच बदल रही है,आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने है,नारी शक्ति ने अपनी मंजिल जीतनी शुरू कर दी है,अलका गर्ग ने कहा कि जितना समर्पण नारी शक्ति में है उतना शायद किसी में भी नहीं है,बेटी है तो कल है,आज समाज में बेटियों को बराबरी का अधिकार दिया जा रहा है,आज महिलाऐं भारत की नई कहानी लिख रही है,अलका गर्ग ने कहा कि यादि नारी चाहे तो दुनिया की कोई ताकत किसी माँ को भ्रूण में पल रही कन्या को मारने के लिए विवश नहीं कर सकती.

ब्लाक एजुकेशन अधिकारी छछरौली एवं खारवन स्कूल के प्रिंसीपल श्री अशोक धीमान जी ने कहा कि छात्राओ को इस उम्र में जीवन में आने वाले बदलाव को सहजता से अपनी माता से सांझा करना चाहिए,उन्होने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को रोल माडल अलका गर्ग से प्रेरणा लेनी चाहिए व अपनी वार्षिक परीक्षा में पूरी मेहनत से कार्यरत होकर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन करें,प्रधानाचार्य जी ने कहा कि छात्राओ को पढ़ाई से नहीं घबराना चाहिए,पढ़ाई ही एक ऐसी चीज है जो पूरे जीवन उनके काम आऐंगी
कार्यक्रम में छछरौली खंड शिक्षा अधिकारी एवं खारवन स्कूल के प्रिंसीपल श्री अशोक धीमान जी ने अलका गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस दौरान मौके पर छात्राओ के अभिभावक ,विधालय के स्टाफ व  परवक्ता श्रीमति अनुराधा जी,श्रीमति पूनम कंसल जी,श्रीमति पूनम साहनी जी,श्रीमति कमलेश कुमारी जी,श्रीमति बेबी शर्मा जी,श्रीमति मीना रानी जी,श्रीमति टीनु जी,श्रीमति श्री रमेश धीमान जी,श्री सुरेश ग्रोवर जी,श्री मांगे राम जी,श्री महावीर जी व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहें




ऑनलाइन हुआ फिल्म का प्रमोशन बाबा राम रहीम ने किया प्रमोशन CITY NEWS YNR


ऑनलाइन हुआ फिल्म का प्रमोशन बाबा राम रहीम ने किया प्रमोशन 
ऑनलाइन आकर दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब 

यमुनानगर । ( विनोद धीमान ) देश में फेल रही बुराइयो को मिटाने के उदेशय से बाबा राम रहीम ने आज ऑनलाइन सभी पत्रकारो से रूबरू हुए और अपनी आने वाली फ़िल्म हिन्द का नापाक को जवाब के बारे बताया उन्होने बताया की उनका फिल्म बनाने के पीछे देश से नशा छुड़ाना और देश को बुराइयो से दूर रखना है।
उनका कहना है की आज देश में कई तरह की बुराइया जन्म ले चुकी है जिसमे सबसे ज्यादा युवाओ में नशा है जिसके लिये उन्होने अध्यान किया जिससे पता चला की फ़िल्म एक ऐसा मध्यम है जिसे देखकर लोगो जल्दी प्रेरित होते है जिसके बाद उन्होने पहले एक फ़िल्म बनाई जिसे उन्हें कामयाबी मिली उसके बाद उन्होने अभी तक तीन फिल्म बना चुके है इससे जो कमाई होती है वो इसे लोगो की भलाई के कार्य में ही लगा रहे है अब ये जी चौथी फ़िल्म बनाई है वो देश में हुई सर्जिकल सटरिक के ऊपर है जिसे देखकर जो पाक बारी बारी बेकसूर सेनिको व लोग को मार रहा है शायद सुधर जाये वही पजाब में हो रहे चुनावो पर बोलते हुए कहा की हम किसी राजनीती पार्टी के साथ नही है हमारा आर्शीवाद सब के साथ है हाँ हमारे जो अनुवाइ जहा जहा रहते है वो अपने हिसाब से किसी भी पार्टी के साथ जुड़े हो सकते है और अपने  हिसाब से वोट डाल सकते है।
हमारे फ़िल्म बनाने के बाद लोगो ने उसे देखा और उसका असर भी युवाओ में नज़र आ रहा है हमारे यहा महीने के आखरी संडे को पहले पांच से आठ हजार तक लोगो नशा छुड़ाने पहुचते थे पर अब बीस से पचीस हजार यहा पहुच रहे है क्योंकि यहा सिर्फ नशा छुडाया जाता है न की किसी के धर्म को बदलने के लिये कहा जाता है ।



Thursday, 2 February 2017

जनता दरबार में सुनी समस्या विधान सभा अध्यक्ष कवर पाल गुजर ने ।। CITY NEWS YNR


यमुनानगर,  ( विनोद धीमान ) हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  कंवरपाल ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह छछरौली में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव के कार्य कर रही है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए ठोस कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और यह भी सुनिश्चित किया गया है कि समाज के गरीब से गरीब व उपेक्षित वर्ग को भी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लोगों ने बुढ़ापा/विधवा/निराश्रित पैंशन लगवाने, बी.पी.एल. कार्ड बनवाने, गलियां-नालियां, पेयजल, बिजली, सड़क आदि से संबंधित समस्याएं रखी, जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष गांव इब्राहिमपुर निवासियों ने ट्रांस्फार्मर बदलवाने, छछरौली निवासी बिंदू लाला ने पुलिस थाने के गेट से बस स्टैण्ड तक सड़क को बनवाने, कोटड़ी निवासियों ने शमशान भूमि की निशानदेही करवाने, बागपत निवासियों ने नया ट्रांस्फार्मर लगवाने, भीलपुरा निवासी लियाकत अली ने बिजली बिल ठीक करवाने, दसोरा निवासी वली मोहम्मद ने योजना के तहत बिजली का मीटर बदलवाने आदि मांगे रखी। जिन पर विधानसभा स्पीकर ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग प्रमोद गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के एस.डी.ओ. अजय भाटी, बिजली बोर्ड के एस.डी.ओ. मनोज ग्रेवाल व जेर्इं सुमेर चंद, एस.डी.ओ. पंचायती राज करनैल सिंह, सुखबीर कौशिक, तेजपाल शर्मा, समाज कल्याण विभाग से शिवराज चौहान, ओम प्रकाश अरोड़ा, कपिल मुनीष गर्ग सहित अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 


Wednesday, 1 February 2017

बेस्ट एकेडमी का मिला समान रक्षक एकेडमी को ।CITY NEWS YNR

बेस्ट एकेडमी का मिला समान रक्षक एकेडमी को ।
यमुनानगर ( विनोद धीमान ) जिले में अपने कामो को लेकर हमेशा आगे रहने वाली रक्षक एकेडमी को हरियाणा एडीजीपी राजबीर देसवाल बेस्ट अकादमी अवार्ड से समानित किया और कहा की पिछले कुछ ही समय में जिन बुलन्दियों को इन्होंने छुआ है वो सहरानीय कदम है हमे ऐसे ही आगे आकर लोगो की सेवा करनी चाहिये ताकि बाकि लोगो भी प्रेरित हो।

आज शहर में कोई भी समाज की भलाई के लिये कोई भी कार्य किया जाता है तो रक्षक एकेडमी के बच्चे उसमे अपना योगदान सबसे पहले देते है पिछले दिनों शहर में आई बरसात से कई लोगो के घरो में चार से पांच फुट पानी था ऐसे में एकेडमी से सचालक नशिम ने खुद मिलकर लोगो को व उनके सामान को बचाने व उन्हें सुरक्षित जगह पहुचने का काम किया सरकार की योजनाये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वछता अभियान को बढ़ाने के लिये आगे आकर काम किया और लोगो को जगरुक किया इन सब को देखते हुए उन्हें आज ब्रेस्ट एकेडमी के नाम से समानित किया गया जिसे पाकर सचालक से साथ अकेडमी के बच्चों में ख़ुशी का माहोल है।

Tuesday, 31 January 2017

रोल मॉडल अलका गर्ग ने किया प्रेरित चिकन स्कूल की छात्राओ को CITY NEWS YNR


रोल मॉडल अलका गर्ग ने किया प्रेरित चिकन स्कूल की छात्राओ को।
यमुनानगर ( पारुल ) रोल माडल अलका गर्ग छछरौली नें हरियाणा राज्य के आखिरी गांव चिक्कन जो कि यमुनानगर  जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है और वहां जाने के लिए नदी का रास्ता पार करना पड़ता है,वहां राजकीय माध्यमिक स्कूल चिक्कन में जाकर " मन की बात " कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं का हौंसला बढ़ाया
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ,महिलाओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आज नारी हर कार्य को कर सकती है,नारी विमान उड़ा सकती है,नारी सीमा पर प्रहरी के तौर पर तैनात है,नारी राजनैतिक क्षेत्र में पैर जमा रही है,बिजनैस चला रही है,हर क्षेत्र में नारी अपनी शक्ति दिखा रही है
चिक्कन स्कूल की सुन्दर छवि,व साफ माहौल व पढ़ाई के लिए उचित वातावरण बनाने को देखकर स्कूल नोडल अधिकारी श्री संदीप गुप्ता जी,स्कूल ईंचार्ज श्री जसबीर जी जिन्हें हाल ही में गणतंत्र दिवस पर ब्लाक छछरौली के सबसे बढ़िया अध्यापक का सम्मान मिला है की तारिफ भी कि ,इतनी पिछडी जगह होने के बावजूद भी उन्होनें स्कूल में आत्याधिक सुविधाऐं विधार्थियों को उपलब्ध करवा रखी है
स्कूल नोडल अधिकारी श्री संदीप गुप्ता ने भी प्रेरक प्रसंग बताकर छात्राओ का हौंसला बढ़ाया
साथ में भाजपा खिजराबाद मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा,स्कूल नोडल अधिकारी श्री संदीप गुप्ता जी,स्कूल ईंचार्ज श्री जसबीर जी,राजेश जी,बनियोंवाला गांव के सरपंच श्री अंकित गुप्ता जी,आंगणवाडी वर्कर,एस एम सी मैम्बरस व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहें


जिले में सस्था के मिलकर काम करने के लिये किया 3 लोगो को किया समानित।CITY NEWS YNR


जिले में सस्था के मिलकर काम करने के लिये किया 3 लोगो को किया समानित।
यमुनानगर। ( पारुल ) साई सोभग्य पिछले काफी समय से शहर के गरीब बच्चों व सड़को पर भीख मांगकर गुजरा करने वालो को एक नई दिशा दे उन्हें अपने पेरो पर खड़ा होने के कबिल बनाने का कार्य कर रहा है इसमें उसे कामयाबी भी मिल रही है कल पांच बच्चों से शुरू इस सस्था में आज 125 बच्चे रोज साई रसोई में भोजन करते है यही कहना है सस्था के सचालक निपुण गर्ग का वो इन सब के पीछे जिले की उन लोगो का सहयोग मानते है जो समय समय पर आगे आकर निरस्वथ भाव से आगे अगर काम करते है ऐसे ही कुछ लोगो को आज सस्था की और से समानित भी किया




जिसमे पिछले काफी समय से सस्था को अपनी सेवा रहे डॉ राघव को भी समानित किया गया क्योंकि वो पिछले यहा पढने वाले बच्चों के साथ सस्था की और से भेज गए मरीज को बिना किसी खर्च लिये उसका ईलाज करते आ रहे है और उनका कहना है की वो आगे भी इस तरह की सेवाएं सस्था को देते रहेगे वही बच्चों का ईलाज कर रहे सचिन गर्ग व विधा बाली को भी समानित किया गया ये समान उन्हें राज्य बाल सरक्षण समिति के सदस्य बी के गोयल के द्वारा शरणा करने पर दिया गया है जिसे पाकर सभी बहुत खुश है और आगे भी और लोग आगे आकर सेवा करे इसके लिये वो कार्य करते रहेगे।

Sunday, 29 January 2017

बेटियॉ देश का भविष्या --- शेरवाल CITY NEWS YNR


बेटियॉ देश का भविष्या --- शेरवाल
विनोद धीमान
यमुनानगर में गुरु रविदास सभा ढलोर के द्वारा एक गरीब कन्या का विवाह आयोजन करवाया गया ! जिसमे कुसम शेरवाल व् अशोक शेरवाल ने मुख्या अतिथि के रूप में शिरकत की ॥ रमेश ढलोर, गुरु जगदीश दास जी ,प्रमोद कुमार ढलोर,बलजिंदर ढलोर,सुभाष ढलोर, गुलाब ढलोर,जगतार ढलोर आदि सभा के मैम्बर के द्वारा विवाह का आयोजन करवाया गया॥ इस मोके पर इनैलो की प्रदेश प्रवक्ता कुसम शेरवाल व् इनैलो के प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल वर वदु को आशिर्वाद दिया और उनके उज्वल भविष्या की कामना की॥इस मोके बोलते हुए शेरवाल ने कहा की लड़की का शिक्षित होना बहुत जरुरी है लड़की के शिक्षित होने से 2 परिवारो का उद्धार होता है उन्होंने कहा इनैलो पार्टी के संथापक ताऊ देवी लाल ने हमेशा गरीब कन्याओ के अनेको बार सामूहिक विवहा करवाये है उसी प्रथा को जारी रखते हुए इनैलो पार्टी के द्वारा अनेको सामाजिक कार्य समय समय पर आयोजित किये जाते रहते है उन्होने कहा की की इनैलो पार्टी ने हमेशा गरीब,दलित समाज को ऊपर उठाने का कार्य किया है शेरवाल ने दलित समाज को ज्यादा से ज्यादा इनैलो पार्टी के साथ जुड़ने का आहवान किया !इस मोके पर महिंदर आर्य,बलवान,परवीन कैल,करम सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे