Saturday, 20 July 2024

फ्री मेडिकल चेकअप कैंप में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) ताजकपुर के सरकारी स्कूल के अंदर आज फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान पहुंचे और विधिवत रूप से कैंप की शुरुआत की।
मदर मैरी चैरिटी होम की ओर से ताजकपुर के सरकारी स्कूल के अंदर फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रक्तदान शिविर के साथ आंखों का चेकअप कैंप व दातों का चेकअप लगाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ गांव वालों ने भी अपना चेकअप कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान ने स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। और बच्चों को भी संदेश दिया कि वह अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगे। 
शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का बैच लगा करके तिलक राज धीमान ने सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप लगाने से कई बार बड़ी बीमारी भी पकड़ में आ जाती है। और उसका समय से इलाज हो जाता है। 
कैंप के अंदर दांतों का चेकअप करने पहुंची डॉक्टर परमिंदर कौर ने जानकारी देते बताया कि गांव के लोग ज्यादातर अपने दातों के प्रति जागरूक नहीं होते और वह हर रोज ब्रश भी नहीं करते। जिसकी वजह से कई बीमारियां उनके दांतों में आ जाती हैं। इसको लेकर आज उनको इसकी जानकारी दी गई। ताकि वह अपने शरीर के साथ दांतों को भी स्वस्थ रख सके।
इस मौके पर आए हुए सम्मानित लोगों का स्मृति चिन्ह देकर के सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि कोसम्मानित करते कार्यक्रम के आयोजक।

Friday, 19 July 2024

सेवा भारती की ओर से पुलिस लाइन में किया गया पौधारोपण।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा जगाधरी के सौजन्य से डी. ए. वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, जगाधरी में “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुखय अतिथि श्री राजेश कुमार उप-पुलिस अधीक्षक, जिला यमुनानगर रहे। कार्यक्रम में अर्जुन,अमरूद, नीम, पीपल, बरगद, कपूर, बोतल ब्रश आदि पेड़ों को लगाया गया।   
इस कार्यक्रम में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश (शाखा जगाधरी) से उमेश गोयल, संजीव सैनी, तरुण शर्मा, सुमित गुप्ता, तरुण जैन, डी. ए. वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, से प्रधानाचार्य श्री अनूप चोपड़ा जी स्कूल मै पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद श्री राजेश कुमार जी ने पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया और सेवा भारती के अभियान की सराहना की। 
कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती की और से एक तुलसी का पौधा पालन पोषण के संकल्प के साथ राजेश कुमार को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं और पार्टी की प्रेरणास्रोत : श्याम सुंदर बतरा

यमुनानगर। (विनोद धीमान) प्रदेश में भाजपा सरकार घोषणा कर लोगो को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन अब हरियाणा की जनता भाजपा के इस चुनावी स्टंट में फसने वाली नहीं है। यह शब्द अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कोर्डिनेटर जिला काँग्रेस एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर बतरा ने कहे। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा सरकार से हरियाणा की जनता तंग आ चुकी है। निगम भर्ष्टाचार और प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी के नाम पर जो मानसिक और आर्थिक शोषण  करके लोगो को परेशान करने का काम किया है ।  यही कारण है कि अब जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आस लगाए बैठी है। कांग्रेस नेता बतरा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है जिस कारण जनता बार बार अपने काम करवाने के लिए तहसील में चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार कर्मचारियों की जायज मांगे ना मान कर अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को झेलना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा से  सांसद कुमारी सैलजा जुलाई महीने के अंत से शहरी विधानसभा में पदयात्रा निकाल रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि कुमारी सैलजा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली नेता है। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर और पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भी तैयारी की जा रही हैं और उन बैठकों में भी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच में पहुंचेंगे। और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

ना हिंदू बुरा है ना, मुसलमान बुरा है जो इंसान को इंसान से लड़ाई वह इंसान बुरा है।

संवाददाताओं से बात करते हुए मकतबा दाउदीया सोसायटी के संस्थापक एवं समाजसेवी, कांग्रेसी नेता मोहम्मद वसीम दाउदी बताया कि आजकल सोशल मीडिया हैंडल पर न्यूज़ चैनलों पर एक नेता द्वारा दिया गया फरमान की फल फ्रूट बेचने वाले मुस्लिम लोग अपनी रेढ़ीयो पर पर अपना नाम लिखे  बहुत वायरल हो रहा है इस पर मैं यही कहना चाहूंगा जो इंसान जैसा खुद होता है ऐसा ही वह दूसरे को मानता है मेरे देश की सुंदरता यह है कि मेरा देश धर्मनिरपेक्ष देश है और इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई भिन्न-भिन्न तरह के फूल आपस में मिलकर भारत रूपी गुलदस्ता की तरह एक शोभा बढ़ा रहे हैं ।
लेकिन कुछ निगेटिव लोग इसमें जहर घोलने का काम करते हैं लेकिन वह कभी भी कामयाब ना तो हुए हैं ना होंगे और मैं उनसे एक बात जरुर कहना चाहूंगा चाहे कोई भी हो चाहे हिंदू हो, चाहे मुसलमान हो जो नेगेटिव सोच के हैं जब उनको ब्लड की जरूरत पड़ती है या फिर किसी ऑर्गन की जरूरत पड़ती है तब तब उनको हिंदू मुसलमान क्यों नहीं नजर आता जब इलाज करने जाते हैं तब डॉक्टर से यह क्यों नहीं पूछते कि आप हिंदू हो या मुसलमान हो उस वक्त तो सिर्फ एक ही रहती है कि मुझे ठीक कर दो मैंने एक शायराना अंदाज में एक बात कही है की कोई जैसा भी करेगा ऐसा ही भरेगा उसमें चाहे हिंदू हो चाहे मुसलमान हो जो इंसान कांटे के बीज बोएगा वह खेती भी कांटो की ही कटेगा अगर वह दुनिया से चला भी गया तो आने वाली उसकी नस्ल उन कांटों की जिनके बीज उसने बोए थे वही काटेंगे अगर कोई इंसान फूलों के बीज बोएगा तो वह फूलों की ही खेती कटेगा अगर वह ना कटे उसकी नस्ले काटेगी पर काटेंगे जरूर इसलिए आप सब से गुजारिश है अच्छे कर्म करो कोई देखे ना देखे रब भगवान अल्लाह वह देख रहा है अपनी राजनीति के लिए या अपने फायदे के लिए समाज को देश_प्रदेश को नेगेटिव बातों पर अमल करने के लिए ना कहे मेरी देश की सुंदरता को बनाए रखें हमेशा देश को विकसित करने की बात करें भाईचारे की बात करें मोहब्बत की बात करें मेरा देश मोहब्बत का देश है - और यह नफ़रत को बार-बार हरा देता है और इंशाल्लाह हारता रहेगा हम सब देशवासियों की एक ही सोच रहनी चाहिए जो आज तक रही है
नफ़रत का बाज़ार मत लगाइए, सेब अब्दुल बेचे या अनिल बस मीठा होना चाहिए!
इंसान के अंदर इंसानियत होनी चाहिए चाहे वह  हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो, या इसाई हो वह सबसे अच्छा है वह दोस्ती के काबिल है और अगर इंसान हिंदू बना मुसलमान बना सिख बना इसाई बना और उसके अंदर इंसानियत नाम की चीज नहीं मोहब्बत नाम की चीज नहीं तो वह इंसान ना तो दोस्ती के काबिल है और ना ही समाज की उसका काम सिर्फ और सिर्फ जहर खोलने का है लोगों के बीच में ऐसे लोगों से खुद भी बचना चाहिए और समाज को भी बचना चाहिए मैं तो यही गुजारिश यही अपील करूंगा और नेगेटिव और इस तरह के लोग कितना भी ज़ोर लगाइए, जीत तो मोहब्बत की ही होगी! और जो होती आई है मेरा देश मोहब्बत मोहब्बत को पसंद करता है और सभी धर्मों का सभी दींन का निचोड़ भी यही है मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत

Thursday, 18 July 2024

सेवा भारती की ओर से गवर्नमेंट संस्कृत मॉडल स्कूल में किया गया पौधारोपण

यमुनानगर। (विनोद धीमान) सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा जगाधरी के सौजन्य से गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी में “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुखय अतिथि डॉक्टर प्रतीक गुप्ता चिकित्सा अधिकारी, जिला: यमुनानगर रहे। 
कार्यक्रम में गुलमोहर, अमरूद, नीम, पीपल, आमला, जामुन, आम, कपूर, बोतल ब्रश, तुलसी आदि पेड़ों को लगाया एवं वितरित किया गया।   
इस कार्यक्रम में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश (शाखा जगाधरी) से उमेश गोयल, तरुण शर्मा, सुमित गुप्ता, तरुण जैन, व गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी से प्रधानाचार्य श्रीमान जावेद जी, सतीश कंबोज एवं स्कूल के छात्र व शिक्षक गण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद डॉक्टर प्रतीक गुप्ता ने पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया और सेवा भारती के अभियान की सराहना की।

मदर मैरी चैरिटी होम की ओर से मेडिकल चेकअप कैंप का किया गया आयोजन।

मदर मेरी चेरिटी होम संस्था के द्वारा कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से एक कदम स्वास्थ्य की ओर लक्ष्य 1000 मेडिकल कैम्प मुहिम के तहत  वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में 75 वा रक्तदान शिविर शहीद  उधम सिंह चेरिटेबल ब्लड बैंक लाल द्वारा विषवा भारती पब्लिक स्कूल सेक्टर 18, जगाधरी यमुना नगर में आयोजित किया गया। 
कैंप का शुभारम्भ  मुख्य अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल सर्जन के द्वारा दीप प्रज्वालित करके शुभारम्भ किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व मुख्य चिकत्सा अधिकारी वेद पाल मान,पूर्व प्रिंसिपल सुरेश पाल, गुरजीन्दर कौर सैनी, चेयरमैन आर के सैनी उपस्थित रहे। 
कैम्प की अद्यक्षता संस्था की संस्थापक अध्यक्ष खुशी व डायरेक्टर विक्रम सिंह व स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अंचला गोयल, कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान बी एस कल्याण के द्वारा की गई। कैम्प में रक्तदान करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 
कैम्प में  विक्रम सैनी, नरेंदर सैनी, बी एल सैनी, डॉ सुभाष अरोरा, डॉ रवि कांत  विघ्ननेश हॉस्पिटल, जे एन कपूर डी ए वी डेंटल कॉलेज की टीम के द्वारा स्कूली बच्चों के दांतो का चेकअप किया गया। कैंप में निर्मला देवी, गुंजन कम्बोज , पार्थ बुर्ले, जुबिन बक्शी, रिधित्व मिश्रा, रघुवीर कम्बोज, टिंकू संजीव ओबरॉय , नागपाल प्रेस सेक्रेटरी,  शुभम आदि उपस्थित थे।

सुदर्शन फाउंडेशन की ओर से विधावन्ती इंटरनेशनल मेमोरियल स्कूल में लगाया गया एनीमिया चेकअप कैंप।

यमुनानगर।(विनोद धीमान) सुदर्शन फाउंडेशन की ओर से सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ विधावन्ती मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के अंदर बच्चियों के लिए लगाया गया फ्री एनीमिया चेकअप कैंप। डॉक्टर के द्वारा जांच के बाद बच्चों को दवाइयां भी फ्री वितरित की।
देश के प्रधानमंत्री का एनीमिया मुक्त भारत को आगे बढ़ाने में जुटी है सुदर्शन फाउंडेशन। उनके द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के एनीमिया चेकअप कैंप के माध्यम से जांच के बाद उनको दवाइयां भी फ्री दी जा रही हैं। इसी को लेकर के आज वर्कशॉप रोड स्थित विद्यावंती इंटरनेशनल मेमोरियल स्कूल के अंदर सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रियंका की अध्यक्षता के अंदर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रबंधकों ने भी उनका सहयोग करते हुए स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों और बच्चों के रक्त की जांच की गई। जिन बच्चों के रक्त के अंदर एनीमिया की कमी पाई गई उनको सुदर्शन फाउंडेशन की ओर से दवाइयां भी फ्री वितरित की गई। ताकि यह इस दवाई को पीकर के उसे कमी को पूरा कर सकें।
सुदर्शन फाउंडेशन के संचालक संदीप बजाज ने बताया कि उन्होंने यह संस्था अपने पिता के नाम से शुरू की थी। और वह मेडिकल चेकअप कैंप तो लगते ही हैं समय-समय पर जरूरतमंद की सेवा भी करते हैं। उनका उद्देश्य है कि देश के प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य लिया है। एनीमिया मुक्त भारत हो उनकी इस मुहिम को वह आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर वह सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल के अंदर बच्चियों के एनीमिया की जांच करने के बाद उनको दवाइयां भी फ्री वितरित कर रहे हैं। ताकि इन बच्चियों के अंदर एनीमिया की कमी ना रहे और एनीमिया मुक्त भारत प्रधानमंत्री का सपना भी साकार हो सके।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रियंका ने आज यहां पर अपनी टीम के साथ मिलकर के स्कूल में पढ़ने वाले 300 से ज्यादा बच्चों के रक्त की जांच की गई। जिनमें एनीमिया की कमी सामने आई उनको दवाइयां भी फ्री में दी गई। डॉ प्रियंका ने बताया बच्चों के खान-पान के चलते आजकल बच्चों में एनीमिया की कमी हो जाती है। क्योंकि बच्चे जंक फूड की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं जबकि हरी सब्जियां और अन्य खानपान की तरफ काम। ऐसे में बच्चों को अपने जीवन में जंक फूड को कम करते हुए साधारण खाने को खाना चाहिए ताकि इस तरह की कमी ना आए। 
स्कूल की प्रधाना आचार्य रितु कुमार ने अपने स्कूल में कैंप लगाने पर संस्था और सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया। और उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप लगने से कहीं ना कहीं स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इसका लाभ ही मिलता है। क्योंकि कई बार माता-पिता के पास भी इतना समय नहीं होता कि वह अपने बच्चों की समय-समय पर शारीरिक जांच कर सके। इस तरह के कैंप लगने से उनकी जांच तो होती है और कई बार कोई गंभीर बीमारी भी पकड़ में आ जाती है। इसको लेकर उन्होंने संस्था का अपनी ओर से धन्यवाद भी किया। 
स्कूल में प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल के डायरेक्टर आनंद वधावन व अंशु वधावन ने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से संस्था उनके स्कूल में मेडिकल चेकअप कैंप लगती रहे। ताकि स्कूली बच्चों को इसका लाभ मिल सके। 
इस मौके पर स्कूल मैनेजर पल्लव,हीना,महिमा व अंजना भी उपस्थित रहे।