Thursday, 25 July 2024

रादौर: बसपा-इनेलो की संयुक्त बैठक संपन्न, 1 अगस्त 2024 को जगाधरी यमुनानगर में विशाल रैली : डॉ निर्मल सिंह

रादौर। (विनोद धीमान) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की संयुक्त बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। 
 बैठक के दौरान यह घोषणा की गई कि आने वाली 1 अगस्त 2024 को नई अनाज मंडी, जगाधरी यमुनानगर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। श्री आकाश आनंद जी नेशनल कॉर्डिनेटर बसपा और इनेलो प्रमुख श्री अभय सिंह चौटाला जी इस रैली को संबोधित करेंगे और जनता के सामने अपनी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रस्तुत करेंगे।
इस संयुक्त बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया और जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने की प्रेरणा दी और बताया कि केवल एकजुट होकर ही चुनावी मैदान में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
रादौर की इस बैठक ने बसपा और इनेलो के गठबंधन को और मजबूत किया है और आगामी रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भर दिया है।

Wednesday, 24 July 2024

संयुक्त संघर्ष पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) हीरा पैलेस में भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त संघर्ष पार्टी की संयुक्त मीटिंग हुई जिसमें हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। आज मीटिंग में फैसला लिया गया कि आने वाला विधानसभा चुनाव में संयुक्त संघर्ष पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
अब तक हमने सड़क पर  मजदूर की लड़ाई लड़ी है और अब विधानसभा में भी जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी। संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी जी ने कहा कि अभी  हमें आज जरूरत है कि हम अपने बीच में से सच्चे और ईमानदार लोग चुनकर विधानसभा में भेजें जो जनता की लड़ाई लड़ सके। 
आज राजनेता अपनी जेब भरने के लिए राजनीति करते हैं और 5 साल जनता को लूटते हैं हमने 30 साल तक सड़कों पर जनता की हक की लड़ाई लड़ी है और अब विधानसभा में भी पहुंच कर आम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। 
हमारी पार्टी बीजेपी और जेजेपी पार्टी को छोड़कर और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। आज गुरवीर सिंह को संयुन्त संघर्ष पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।और पेहवा विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया गया है सरदार गुरनाम सिंह चढूनी पेहवा से चुनाव लड़ेंगे। आज सैकड़ो की संख्या में पार्टी का पटका पहना कर साथियों को पार्टी ज्वाइन करवाई।
जिला अध्यक्षसंजू डायरेक्टर मनदीप रोड़ छप्पर युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा विक्रांत ससौली गुरमेज कपूरी, रीटा चहल, कृष्ण पाल,जोगिंदर, राजकुमार, जगतार, पवन, रमेश,नैब बढेडी व अनिल आदि माजूद रहे।

भाजपा के नवनियुक्त हरियाणा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण सिंह बेदी को बनाए जाने पर अपनी टीम के साथ बधाई देने पहुंचे संजय बक्शी।

शाहबाद। (विनोद धीमान) भाजपा के द्वारा हाल ही में कृष्ण सिंह बेदी को प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है। जिसके बाद जैसे ही यह खबर उनके समर्थको में लगी तो उनके निवास स्थान पर लोगों का बधाई देने का सिरसला लगातार जारी है। 
इसी को लेकर के आज उनके निवास पर प्रदेश सह प्रमुख पर्यावरण विभाग के संजय बक्शी भी अपने साथियों के साथ मिलने के लिए पहुंचे और फूल का गुलदस्ता देकर के मुंह मीठा करा कर उनको बधाई दी।
संजय बक्शी ने कहा कि निश्चित ही जिस तरह से पार्टी ने उन्हें भाजपा हरियाणा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। वह बीजेपी पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे। और सभी कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चलेंगे। इस मौके पर उन्होंने कृष्ण सिंह बेदी का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी और उनके इस नई शुरुआत के लिए उनके साथ रहने की बात कही। 
इस मौके पर उनके साथ वर्कशॉप मंडल के महामंत्री संदीप धीमान के साथ वर्कशॉप मंडल के मीडिया प्रभारी दिनेश उपाध्याय व समाजसेवी नरेंद्र बक्शी के साथ पत्रकार विनोद धीमान भी उपस्थित रहे।

पालमपुर की शीतल धीमान बनी सेना में लेफ्टिनेंट।

पालमपुर। (विनोद धीमान) पालमपुर के भरमात की रहने वाली शीतल धीमान ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट का टेस्ट पास करके पालमपुर का नाम रोशन किया है। शीतल धीमान के पिता सुरेंद्र धीमान कारपेंटर का काम करते हैं, माता राधा देवी ग्रहणी हैं।
एक साधारण परिवार की बेटी ने कड़ी मेहनत करके यह स्थान हासिल किया है। शीतल धीमान ने अपने 12वीं तक की पढ़ाई  जय पब्लिक स्कूल बनूरी से पास करके नर्सिंग की पढ़ाई सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी से पूरी की और उसके बाद सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के रूप में सिलेक्ट हुई। वह ईस्टर्न कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में अपनी नौकरी की शुरुआत करेंगी।
  उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को श्रेय दिया है।

फोर्टिस मोहाली ने खेल-संबंधी टखने और पैर के लिगामेंट की चोटों के इलाज में क्रांति ला दी है


 फोर्टिस मोहाली ने खेल-संबंधी टखने और पैर के लिगामेंट की चोटों के इलाज में क्रांति ला दी है
- सुविधा में पैरों से संबंधित समस्याओं जैसे एड़ी में दर्द, सपाट पैर, गोखरू आदि के लिए सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की जा रही है -
यमुनानगर। (विनोद धीमान) फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत फुट एंड एंकल डिपार्टमेंट ने डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी के माध्यम से टखने (एंकल) और पैर के लिगामेंट की जटिल चोटों से पीड़ित कई खिलाड़ियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।
डॉ. चंदन नारंग, एसोसिएट कंसल्टेंट, फुट एंड एंकल डिपार्टमेंट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली, ने ऐसे कई एथलीटों का इलाज किया है, जिससे उनमें आशा की किरण जगी है।
ऐसे ही एक मामले में, एक 21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी, जिनका प्रदर्शन टखने और पैर के लिगामेंट की चोटों के कारण गंभीर रूप से बाधित हो गया था और जो खेल छोड़ने की कगार पर था, का इलाज हाल ही में डॉ. नारंग ने किया था।
मरीज़ को तेज़ दर्द हो रहा था और उनकी गतिशीलता बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। अन्य सुविधाओं में उपचार प्रक्रियाओं से राहत पाने में विफल रहने के बाद, उन्होंने फोर्टिस अस्पताल मोहाली में डॉ. नारंग से संपर्क किया।
चिकित्सीय जांच से पता चला कि मरीज को क्रॉनिक एंकल इंस्टैबिलिटी (टखने का बार-बार मुड़ना) था, जिसके कारण टखने का बाहरी भाग (पार्श्व भाग) बार-बार मुड़ जाता था। यह स्थिति मुख्य रूप से टखने में बार-बार मोच आने के कारण होती है।
डॉ. नारंग ने लेटरल एंकल लिगामेंट रिकंस्ट्रक्शन के माध्यम से मरीज का इलाज किया, जिसमें टखने के बाहर टखने के लिगामेंट को आंतरिक ब्रेस और पुनर्निर्माण के माध्यम से ठीक किया गया।
फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में बेहतर देखभाल के बाद, मरीज की सर्जरी के उपरांत सहजता से रिकवरी हुई और अगले दिन उन्हें हस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज़ अब ठीक हो गए हैं उन्होंने अपना अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है तथा वे अब खेल-संबंधी गतिविधियों में शामिल होने में सक्षम हो गए हैं।
मामले पर चर्चा करते हुए, डॉ. नारंग ने कहा, “खिलाड़ी के टखने में दीर्घकालिक अस्थिरता थी और वह बार-बार टखने में मोच से पीड़ित रहते थे, वह खेलने में असमर्थ थे और इससे उनके प्रदर्शन में बाधा आ रही थी। सर्जरी के बाद वह खेल में वापसी करने में सफल रहे। फोर्टिस मोहाली खेल-संबंधी पैर और टखने की चोट के लिए 

Tuesday, 23 July 2024

सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट - मदन चौहान


यमुनानगर। (विनोद धीमान) निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने बताया कि केंद्रीय वितमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए आम बजट-2024 में हर वर्ग को किसी न किसी रूप में राहत देने का कार्य किया। 
बजट में युवाओं के लिए मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए तथा 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा, एजुकेशन लोन के लिए जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन दिया जाएगा और इस लोन का 3 प्रतिशत तक पैसा सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे,जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बजट में कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सी-फूडस। मोबाइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटकर 15 प्रतिशत और सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6 प्रतिशत हुई। सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनता के हित का बजट है।


Sunday, 21 July 2024

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पर्यावरण मित्र फाउंडेशन व डीएफसीसीआईएल के न्यू जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के गुमटी क्षेत्र में सिगनल और टेलीकॉम टीम के द्वारा पौधारोपण किया गया।

यमुनानगर । (विनोद धीमान) गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पर्यावरण मित्र फाउंडेशन तथा डीएफसीसीआईएल के न्यू जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के गुमटी क्षेत्र में सिगनल और टेलीकॉम टीम के द्वारा  पौधारोपण किया गया।
पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चिराग सिंघल ने बताया की पोधारोपन का महत्व अब सबको समझ में आ रहा है और बढ़ते तापमान की चिंता को ख़तम करने के लिए पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे पोधारोपन अभियान के साथ अलग अलग संस्थाए जुड़ कर सहयोग कर रही है।
पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वारा आज 51 पौधे उपलब्ध करवाए गए जिनमे अमरुद, बोतल ब्रश, अर्जुन, जामुन, जमोया, नीम, सहजन, अमला और नींबू के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर लाइव हर्बल संगठन से प्रोफेसर राहुल भान और अमित वर्मा भी उपस्थित रहे और पौधारोपण में सहयोग किया. प्रोफेसर राहुल भान और अमित वर्मा भी लगातार पौधारोपण करवा रहे है और जनता को जागरूक भी कर रहे है।
डीएफसीसीआईएल की और से इस सारे कार्यक्रम के आयोजक राम प्रकाश जी, आनंद मिश्रा जी, सुंदर लाल , मयंक, दीपक, अजय यादव, चन्दन चौधरी आदि भी उपस्थित रहे और पौधारोपण किया।
राम प्रकाश जी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा की आने वाले वर्षो में भी पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के सहयोग से 500 पेड़ लगवाए जायेंगे और प्रदूषण मुक्त भारत बनाने की मुहीम जारी राखी जाएगी. उन्होंने कहा की  अगर इसी प्रकार हरे पेड़ो की कटाई होती रही तो वो दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा।
पर्यावरण मित्र फाउंडेशन की टीम से जिया यादव, प्रियम, शगुन, सुमित, युवराज,  माधव, युवराज, हर्ष उपस्थित रहे।