Saturday, 18 March 2017

भगवान करते थे बाल लीलाए कथा में दोरान बताया कथा ब्यास दिवाकर मिश्रा CITY NEWS YNR



भगवान करते थे बाल लीलाए कथा में दोरान बताया कथा ब्यास दिवाकर मिश्रा ने 

यमुनानगर।  गांव पाजूपुर में चल रही श्री मद् भागवत कथा के पाचवे दिन की कथा को आगे बढ़ाते हुए संत दिवाकर मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जब पौगंड अवस्था  में थे, तब तक उन्होंने गृह लीलाएँ कीं। जब वे मात्र छ: दिन के ही थे, तब चतुर्दशी के दिन पूतना आई, जब भगवान तीन माह के हुए तो करवट उत्सव मनाया जा रहा था, तभी शकटासुर आया, भगवान ने सकट भंजन करके उस राक्षस का उद्धार किया। इसी तरह बाल लीलाएँ, माखन चोरी लीला, ऊखल बंधन लीला, यमलार्जुन का उद्धार आदि दिव्य लीलाएँ कीं। श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है और हर लीला का आध्यात्मिक पक्ष है। श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व के अनेक पहलू हैं। वे माँ के सामने रूठने की लीलाएँ करने वाले बालकृष्ण हैं तो अर्जुन को 'गीता' का ज्ञान देने वाले योगेश्वर कृष्ण। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में अनेकों लीलाएँ कीं, जैसे- पूतना वध बन्दीगृह में शिशु के रोने की आवाज़ सुनकर पहरेदारों ने राजा कंस को देवकी के गर्भ से कन्या होने का समाचार दिया। कंस उसी क्षण अति व्याकुल होकर हाथ में नंगी तलवार लेकर बन्दीगृह की ओर दौड़ा।


 बन्दीगृह पहुँचते ही उसने तत्काल उस कन्या को देवकी के हाथ से छीन लिया। देवकी अति कातर होकर कंस के सामने गिड़गिड़ाने लगी- "हे भाई! तुमने मेरे छ: बालकों का वध कर दिया है। इस बार तो कन्या का जन्म हुआ है। तुम्हारे काल की आकाशवाणी तो पुत्र के द्वारा होने की हुई थी। इस कन्या को मत मारो। इसी तरह से कथा सुने आये श्रद्धालु कथा का आनन्द ले रहे है कथा ब्यास के दुवारा गए भजनों का आनन्द झूमकर उठा रहे है जेसे जेसे कथा सम्पति की और बढ़ा रही है वेसे ही भक्तो की भीड़ भी बढती जा रही है 








Monday, 20 February 2017

धीमान समाज की मीटिंग हुई की विषयो पर हुई बातचीत।। CITY NEWS YNR


   धीमान समाज की मीटिंग हुई की विषयो पर हुई बातचीत।।



यमुनानगर ( विनोद धीमान ) धीमान बिरादरी की और से एक परिचय मीटिंग का आयोजन जगाधरी के विश्वकर्मा मन्दिर में हुआ जिसमे स्टेट प्रधान विजय धीमान के साथ जिला प्रधान चमन लाल भी माजूद रहे मीटिंग में आये सभी विश्वकर्मा भाइयो ने एक दूसरे को अपने नाम के साथ अपने कारोबार के बारे अवगत कराया और किसी को भी जरूरत पड़ने पर उसका साथ देने की बात भी कही इस मोके पर सभी ने अपने विचार भी रखे की किस तरह से हम अपने समाज को इकठा कर आने वाले समय में सरकार में अपनी भाग्यदारी को दिखा सकते है और उसका लाभ ले सकते है
स्टेट प्रधान विजय धीमान में बताया की
किस तरह वो पॉलसी बना कर राज्य में काम कर रहे है और किस तरह हम इकठा होकर हम सरकार से लाभ ले सकते है इसके लिये हमे जिला प्रधान से साथ मिलकर चलना होगा। जिला प्रधान चमनलाल धीमान ने सभी इकठा हुए साथियो का स्वागत किया और कहा की ज्यादा से ज्यादा धीमान भाइयो को अपने साथ जोड़ने का काम करे बिना किसी स्वर्थ के सब को अपने साथ लेकर चले ताकि समाज का भला हो सके। खिजराबाद के विश्वकर्मा समाज के प्रधान रामकरण जी ने बताया की वो पिछले काफी समय से एक चोकीदार के रूप में अपने समाज के लोगो की सेवा कर रहे है और करते रहेगे। 

उधमगढ़ से सीताराम धीमान ने अपने विचार रखते हुए समाज को आगे लाने के लिये कई बातो पर प्रकाश डाला जिससे आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। चुहड़पुर से रीनटु धीमान ने बताया की वो चाहते है जिले में धीमान समाज की एक पूरी टीम तैयार हो जोकि मिलकर काम करे इसके लिये ये एक छोटी सी शुरुआत की गई है जिसकी पहली मीटिंग में कुछ लोग आये थे और उनकी सख्या डबल से ज्यादा हो गई है और आने वाले समय में ये और बढ़ेगी ऐसा विश्वास है शेरपुर से आये डॉ जगदीश धीमान ने बताया की आज हम अगर इकठा हो कर चलते है तो आने वाले समय में हमारी बिरादरी के लोग भी सरकार में अच्छे पदों पर हो सकते है वही पुलिस में रहकर लोगो की सेवा कर रहे वीरेंदर धीमान ने कहा की उनकी दिली इच्छा है की बिरादरी की और से एक ऐसा कोष बनाया जाये जिससे किसी धीमान बिरादरी की कन्या का विवाह होता है तो उसके परिवार को कन्यादान के रूप में कुछ राशि भेट की जाये ताकि उन्हें लगे की बिरादरी के लोगो उनके साथ जुड़े है और दुःख सुख में साथ खड़े है वही पांच तरीख को कुरूछेत्र में होंने वाले परिचय समेलन के लिये जाने बारे भी सभी की राय जानी गई ताकि वहा किस तरह से जाना है इसपर विचार किया जा सके आखिर में मच संचलन कर रहे संदीप धीमान से सभी आये धीमान भाइयो का धन्यवाद किया और आगे भी इस तरह से मिलकर चलने की उमीद की।

Sunday, 12 February 2017

धीमान समाज की हुई मीटिंग CITY NEWS YNR


        धीमान समाज की हुई मीटिंग
 यमुनानगर ( पारुल ) में धीमान समाजकी एक मीटिंग श्रीमान रामकुमार धीमान जी ( वुड़होम ) की अध्यक्षता मे संपन्न हुई है।जिसमे कुरुक्षेत्र  मे 5 मार्च को होने वाले परिचय सम्मेलन के बारे मे विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर श्रीमान रामकुमार धीमान जी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा हरियाणा, श्रीमान डॉक्टर जगदीश धीमान जी, श्रीमान वीरेंद्र धीमान जी, मीडिया सहायक श्रीमान सतीश धीमान जी, श्रीमान अनिल  धीमान जी, श्रीमान करण पाल  धीमान जी प्रदेश आर्गेनाइजर सेक्रेटरी धीमान समाज हरियाणा, श्रीमान मुल्खराज धीमान जी, श्रीमान संदीप धीमान जनरल सेक्रेटरीधीमान समाज यमुनानगर, श्रीमान विजय देवगन जी व श्रीमान रिंटू धीमान जी उपस्थित रहे
    सभी ने धीमान समाज को एकजुट होकर आगे बढाने पर अपने अपने विचार दिए,अब अगली मीटिंग 20 फरवरी को जगाधरी विश्वकर्मा मंदिर में होगी।आप सभी बुद्धिजीवियों से अनुरोध है की मीटिंग में उपस्थिति रहे ताकि हम परिचय सम्मेलन के बारे में दूसरे के विचार जान सके ।

     

Tuesday, 7 February 2017

साईं पेड़ से पूरी हो रही हर बच्चो की जरूरते CITY NEWS YNR


    साईं पेड़ से पूरी हो रही हर बच्चो की जरूरते 
यमुनानगर ( पारुल )  कहा जाता है कि अगर सच्चे मन से भगवान से कुछ मांगा जाए तो वह किसी न किसी सूरत में जरूर देते है और यही हो रहा है साई सौभाग्य मंदिर यमुनानगर में यहा उन गरीब बच्चों को पढाया जाता है जिनके मां बाप बच्चों को पढाने में आसमर्थ होते है लेकिन यहा बच्चों की पढाई के साथ मंदिर में एक विश ट्री भी लगाया गया है यहा बच्चे अपने मन की बात पर्ची पर लिखते है और उसे उसे साई भगत पूरा करते है
यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया स्थित साई सौभाग्य मंदिर पिछले लंबे समय से स्थपित है पर इस मंदिर में न केवल साई भगवान की पूजा होती है बल्कि यहा मंदिर में उन बच्चों को पढना लिखना और अन्य काम निशुल्क सिखाए जाते है जो आम आदमी की जरूरत के होते है लेकिन सबसे बडी बात तो इस मंदिर की यह है कि यहा बच्चो के मन में अगर कोई भी बात आती है तो उसे भी पूरा किया जाता है मंदिर की मैनेजमेंट की माने तो उनके स्कूल में लगभग एक सौ से अधिक गरीब बच्चे पढते है जिन्हें पढाई के साथ साथ कंप्यूटर सिलाई कढाई व योगा आदि मुफत में सिखाया जाता है और ऐसे में मंदिर में लोगो का योगदान भी ऐसा है कि इन बच्चों को किसी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जाती बता दे  बता दे मंदिर में 18 ऐसे बच्चे है जिन्होंने कभी स्कूल के अंदर भी जाकर नही देखा था और रोजाना सडको पर कूडा बिनने के लिए निकल जाते थे और ऐसे बच्चो को मोटीवेट कर उन्हें अब यहा पर न केवल पढाया जा रहा है बल्कि उन्हें कंप्यूटर भी सिखाया जा रहा है और इस काम के लिए मंदिर की मैनजमेंट के साथ साथ मंदिर से जुडे लोग कर रहे है गरीब बच्चों को किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए बकायदा बच्चों से हर बात पूछी जाती है साई सौभाग्य में बच्चों को इन दिनों उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करने का काम भी साई सौभाग्य मैनेंजमेंट ने उठाया है और वह एक पेड को साथ लेकर दराअस्ल मंदिर के प्रणगण में एक  मंरादों को पूरा करने का पेड लगाया गया है

 जिस पर बच्चे अपने मन में सोच कर एक पर्ची लगाते है और मंदिर से जुडे लोग इस पेड से उस पर्ची को उतार कर ले जाते है और जो कुछ उस पर्ची में लिखा होता है वह मनोकामना बच्चों को पूरा करते है बता दे कि मंदिर में पढने वाले 80 बच्चो ने इस मुराद पूर्ण पेड पर अपनी इच्छा जाहिर कर पर्ची लगाई थी जिनमें से 52 बच्चों की मुरादे पूरी हो चुकी है और इन 52 में 35 बच्चों ने साइकिल की मुराद मांगी थी जबकि इसके इलावा एक मासूम बच्ची ने टच मोबाइल और कुछ ने घडी मांगी लेकिन एक मासूम बच्ची ने साई दरवार में अपने पिता को सम्मानित करने की इच्छा जाहिर की थी तो वही बच्चे भी इस मुरादपूर्ण पेड को मंदिर में देख कर गदगद होते है क्योंकि उनके मन में जो विचार आता है वह पूरा करने के लिए मंदिर के भगत और साई कृपा से वह पूर्ण हो जाता है और यह वह बच्चे है जो कभी पढाई के लिए स्कूल से कोसो दूर थे और आज यह पढने लिखने में ऐसे माहिर हो रहे है कि इलकी उंगलिया भी कप्यूटर के माउस पर दौड रही है मुरदपूर्ण पेड इन बच्चों को तो भा ही रहा है वही मंदिर में दानी सज्जनों के चलते किसी प्रकार की कोई कमी भी नही आ रही और यह तो बच्चों को देख कर ही लगता है

Sunday, 5 February 2017

शादी की प्रथम वर्षगाँठ पर किया पौधा रोपण CITY NEW YNR


शादी की प्रथम वर्षगाँठ पर किया पौधा रोपण।।
यमुनानगर ( विनोद धीमान )   पर्यावरण मित्र फाउंडेशन व पर्यावरण मित्र एवं
शिक्षा सोसाइटी द्वारा पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के फाउंडर डाइरेक्टर
मयंक गर्ग जी की शादी की प्रथम वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर जगाधरी के कुंडी
तलाब पार्क के मुख्य गेट के दोनो तरफ़ वृक्षारोपण किया गया.

सस्था के संथापक चिराग सिंघल ने बताया की अब तक 29000 पौधे संस्था द्वारा बिना किसी सरकारी मदद के लगाये जा चुके हैं व धरती को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान
लगातार जारी रहेगा. उन्होने बताया की संस्था पिछले लगभग 3 वर्षों से
लगातार वृक्षारोपण के साथ साथ रक्तदान, पुस्तक विमोचन व अन्य सामाजिक
कार्यों मे बढ़ चढ़ कर कार्य कर रही है.
पर्यावरण मित्र फाउंडेशन अपने आस-पास दिखाई देने पर्यावरण के संकटों के निवारण
का ध्येय रखती है। जिसमें जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान, विचार
गोष्ठियां, प्राकृतिक जलस्रोतों की देखरेख, वर्षा जल संग्रहण पर ज़ोर,
एतिहासिक तालाबों, बावड़ियों का उचित रखरखव, देशभर में पर्यावरण के क्षेत्र
में काम कर रहे विशेज्ञयों के साथ वार्तालाप कार्यक्रम। इसके साथ-साथ सामूहिक
स्थानों पर पूरे धनत्व के साथ-साथ वृक्षारोपण जिनमें प्रमुख तौर स्कूल, कॉलेज
अन्य शिक्षण संस्थान, डेरे, श्मशान एवं सभी धर्मों के धर्मस्थलों पर
वृक्षारोपण। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने वाले
साहित्य, प्रचार-प्रसार साम्रगी का वितरण करना।


डॉ लकी गुप्ता  ने इस नेक कार्य के लिये पर्यावरण मित्र फाउंडेशन को
पूरा सहयोग देने का वादा भी किया तथा इस वर्ष 5000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य
भी पूरा करने का निर्णय लिया.इस अवसर पर अनुराग सिंघल, एडवोकेट राहुल, हरीश, संदीप गुप्ता, सौरभ, विनीत बंसल जी उपस्थित रहे.


Saturday, 4 February 2017

यादि नारी चाहे तो दुनिया की कोई ताकत किसी माँ के गर्भ में पल रही कन्या को मारने के लिए विवश नहीं कर सकती - अलका गर्ग छछरौली CITY NEWS YNR


यादि नारी चाहे तो दुनिया की कोई ताकत किसी माँ के गर्भ में पल रही कन्या को मारने के लिए विवश नहीं कर सकती - अलका गर्ग छछरौली

यमुनानगर ( विनोद धीमान ) राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय खारवन में आयोजित रोल माडल एकटीविटी में अलका गर्ग छछरौली ने शिरकत की रोल माडल अलका गर्ग नें छात्राओं व अभिवावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए,आज देश बदल रहा है,आज लोगो की सोच बदल रही है,आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने है,नारी शक्ति ने अपनी मंजिल जीतनी शुरू कर दी है,अलका गर्ग ने कहा कि जितना समर्पण नारी शक्ति में है उतना शायद किसी में भी नहीं है,बेटी है तो कल है,आज समाज में बेटियों को बराबरी का अधिकार दिया जा रहा है,आज महिलाऐं भारत की नई कहानी लिख रही है,अलका गर्ग ने कहा कि यादि नारी चाहे तो दुनिया की कोई ताकत किसी माँ को भ्रूण में पल रही कन्या को मारने के लिए विवश नहीं कर सकती.

ब्लाक एजुकेशन अधिकारी छछरौली एवं खारवन स्कूल के प्रिंसीपल श्री अशोक धीमान जी ने कहा कि छात्राओ को इस उम्र में जीवन में आने वाले बदलाव को सहजता से अपनी माता से सांझा करना चाहिए,उन्होने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को रोल माडल अलका गर्ग से प्रेरणा लेनी चाहिए व अपनी वार्षिक परीक्षा में पूरी मेहनत से कार्यरत होकर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन करें,प्रधानाचार्य जी ने कहा कि छात्राओ को पढ़ाई से नहीं घबराना चाहिए,पढ़ाई ही एक ऐसी चीज है जो पूरे जीवन उनके काम आऐंगी
कार्यक्रम में छछरौली खंड शिक्षा अधिकारी एवं खारवन स्कूल के प्रिंसीपल श्री अशोक धीमान जी ने अलका गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस दौरान मौके पर छात्राओ के अभिभावक ,विधालय के स्टाफ व  परवक्ता श्रीमति अनुराधा जी,श्रीमति पूनम कंसल जी,श्रीमति पूनम साहनी जी,श्रीमति कमलेश कुमारी जी,श्रीमति बेबी शर्मा जी,श्रीमति मीना रानी जी,श्रीमति टीनु जी,श्रीमति श्री रमेश धीमान जी,श्री सुरेश ग्रोवर जी,श्री मांगे राम जी,श्री महावीर जी व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहें




ऑनलाइन हुआ फिल्म का प्रमोशन बाबा राम रहीम ने किया प्रमोशन CITY NEWS YNR


ऑनलाइन हुआ फिल्म का प्रमोशन बाबा राम रहीम ने किया प्रमोशन 
ऑनलाइन आकर दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब 

यमुनानगर । ( विनोद धीमान ) देश में फेल रही बुराइयो को मिटाने के उदेशय से बाबा राम रहीम ने आज ऑनलाइन सभी पत्रकारो से रूबरू हुए और अपनी आने वाली फ़िल्म हिन्द का नापाक को जवाब के बारे बताया उन्होने बताया की उनका फिल्म बनाने के पीछे देश से नशा छुड़ाना और देश को बुराइयो से दूर रखना है।
उनका कहना है की आज देश में कई तरह की बुराइया जन्म ले चुकी है जिसमे सबसे ज्यादा युवाओ में नशा है जिसके लिये उन्होने अध्यान किया जिससे पता चला की फ़िल्म एक ऐसा मध्यम है जिसे देखकर लोगो जल्दी प्रेरित होते है जिसके बाद उन्होने पहले एक फ़िल्म बनाई जिसे उन्हें कामयाबी मिली उसके बाद उन्होने अभी तक तीन फिल्म बना चुके है इससे जो कमाई होती है वो इसे लोगो की भलाई के कार्य में ही लगा रहे है अब ये जी चौथी फ़िल्म बनाई है वो देश में हुई सर्जिकल सटरिक के ऊपर है जिसे देखकर जो पाक बारी बारी बेकसूर सेनिको व लोग को मार रहा है शायद सुधर जाये वही पजाब में हो रहे चुनावो पर बोलते हुए कहा की हम किसी राजनीती पार्टी के साथ नही है हमारा आर्शीवाद सब के साथ है हाँ हमारे जो अनुवाइ जहा जहा रहते है वो अपने हिसाब से किसी भी पार्टी के साथ जुड़े हो सकते है और अपने  हिसाब से वोट डाल सकते है।
हमारे फ़िल्म बनाने के बाद लोगो ने उसे देखा और उसका असर भी युवाओ में नज़र आ रहा है हमारे यहा महीने के आखरी संडे को पहले पांच से आठ हजार तक लोगो नशा छुड़ाने पहुचते थे पर अब बीस से पचीस हजार यहा पहुच रहे है क्योंकि यहा सिर्फ नशा छुडाया जाता है न की किसी के धर्म को बदलने के लिये कहा जाता है ।