Saturday, 13 October 2012

एड्स के प्रति छात्राओं को किया जागरूक CITY NEWS YNR


   एड्स के प्रति छात्राओं को किया जागरूक



डीएवी गल्र्स कालेज में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें आईईसी (एचएसएसीएस)के ज्वाइंट डायरेक्टर रामकुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर हरजीत कौर व जगाधरी स्थित आईसीटी सेंटर से आए संजीव कुमार मु य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज में यूजीसी सेंटर्स की को-ओडिनेटर डा. विश्व मोहिनी ने की। इससे पूर्व एड्स जागरूकता पर छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर स मानित किया।


ज्वाइंट डायरेक्टर रामकुमार ने स्लाइड्स दिखाकर छात्राओं को एचआईवी और एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोनों के बीच के अंतर को बखुबी समझाया और एचआईवी व एड्स से बचाओ के बारे में विस्तार से बताया। एड्स फैलने को लेकर लोगों में अनेक भ्रांतियां बनी हुई है। एड्स साथ बैठने व छूने से नहीं फैलता। असिस्टेंट डायरेक्टर हरजीत कौर ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे एड्स जैसी गंभीर बीमारी पर खुलकर बात करें। अक्सर देखा जाता है कि जब कभी एड्स या फिर एचआईवी की बात होती है, तो लड़कियां संकोचवश कुछ कह नहीं पाती। यही वजह है कि उन्हें उपरोक्त बीमारियों के संबंध में पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। कौर ने कहा कि अगर किसी छात्रा को एड्स से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो वे टोल फ्री नंबर १८००-१८०-२०६७ पर कॉल कर सकती है। जगाधरी से आए संजीव कुमार ने छात्राओं को एड्स से संबंधित होने वाले टेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व कालेज की छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर आयोजित पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग कंपीटिशन में भाग लिया। स्लोगन राइटिंग में बीए द्वितीय वर्ष की मीनू ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की सोनम ने दूसरा तथा पोस्टर मेकिंग में बीए अंतिम वर्ष की सिमरप्रीत ने पहला, मोनिका वधवा ने दूसरा तथा नेहा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर स मानित किया गया। डा. विश्व मोहिनी ने कहा कि कार्यक्रम का मु य उद्देश्य छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने मु य वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। मौके पर रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डा. सीमा सेठी, डा. सुमन सिद्धू, डा. रवि बाटला, एसोसिएट प्रोफेसर लवली व डा. मोनिका उपस्थित रहीं।





Saturday, 8 September 2012

बरसन लागी बदरिया झूम-झूम कै.CITY NEW NEW


                       -बरसन लागी बदरिया झूम-झूम कै....
-डीएवी गल्र्स कालेज में हुआ लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन-
-बनारस घराने के पंडित भोला नाथ मिश्रा व डीयू के सितारवादक डा. राजीव वर्मा ने प्रस्तुतियां-

यमुनानगर। बनारस घराने के वोकल आर्टिस्ट पंडित भोला नाथ मिश्र ने जब डीएवी गल्र्स कालेज के सभागार में बरसन लागी बदरिया झूम-झूम कै...कजरी प्रस्तुत की, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। सभागार के बाहर जहां बादलों ने भी झुककर हल्की रिमझिम के जरिए इसका स्वागत किया, तो वहीं कालेज का पूरा माहौल संगीतमय हो गया। शनिवार को डीएवी गल्र्स कालेज में संगीत विभाग द्वारा लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें बनारस घराने से आए पंडित भोला नाथ मिश्रा व दिल्ली विश्वविद्यालय से आए सितारवादक डा. राजीव वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या व विमैन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डा. विश्व मोहिनी ने की।
पंडित मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरूआत राग गुजरी तोड़ी हे महाराज जगत के पालन हार... से की। जिसे सुनकर सभागार में बैठे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके उपरांत उन्होंने द्रुत एक ताल गुनन की लड़ाई लडिए ... की प्रस्तुति दी। जिसने सभी को भावविभार कर दिया। जब उन्होंने भवरी ठूमरी बाबुल मोरा नैहयर छुटो जाए ... प्रस्तुत की तो पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। करीब १५ मिनट तक सभागार करतल ध्वनि गुंजता रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय से आए डा. राजीव वर्मा ने जब सितार पर तान छेड़ी तो संगीत की स्वर लहरियां पूरे सभागार में दौड़ पड़ी। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरूआत मधुवंती में आलाप जोर झाला से की। इसके बाद उन्होंने दो गते, विलंबित और द्रुत झाला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान तबला व सितार की जुगलबंदी को देखकर सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। कार्यक्रम के दौरान तबले पर जयशंकर मिश्र, सारंगी पर कमाल अहमद व हारमोनियम पर जाकिर भोलपुर ने साथ दिया।
छात्राओं को संबोंधित करते हुए पंडित भोला नाथ मिश्रा ने कहा कि क्लासिकल संगीत अगरबत्ती की तरह होता है। जैसे अगरबत्ती धीरे-धीरे वातावरण को सुंधित कर देती है, वैसे ही क्लासिकल संगीत है। संगीत का लक्ष्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष (चारों पुरुषार्थों) की प्राप्ति है। जीवन पथ के किसी मोड़ पर रूक कर देख लीजिए वहीं पर संगीत मिलेगा। विभिन्न देशों में संगीत के प्रकार चाहे भिन्न भिन्न हो, किंतु प्रचार और गुणों का रूपांतर नहीं होता। चारित्रिक उत्थान एवं वासनाओं पर विजय प्राप्त करने का सर्वोत्म साधन भी संगीत ही है। इस ललित कला की गहराई नहीं नापी जा सकती। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी धरोहर है। लेकिन एक संगीतकार की धरोहर शास्त्रीय संगीत है।
कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या ने कहा कि इस ललित कला में सिद्धि प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करनी पड़ती है। एक योगी के समान स्थिर ह्रदय से आपको संगीत के विशाल कक्ष में प्रविष्ट होना पड़ता है और आज जो प्रस्तुतियां दी गई हैं, वो कठिन तपस्या का ही परिणाम है। ताल, लय, शब्दों के पीछे छिपे भाव, गहराई, इन सबकी आनंदमयी तथा भावपूर्ण संयोग की प्रस्तुति का प्रस्तुतिकरण भाव विभोर करने वाला रहा। संगीत डा. विश्वमोहिनी ने कहा कि संगीत में कलाकार स्वर के माध्यम से अपने भावों को प्रस्तुत करता है। विभागाध्यक्षा डा. नीता द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम का मु य उद्देश्य छात्राओं को शास्त्रीय संगीत से रू-ब-रू करवाना था। उन्होंने कहा कि संगीत की उत्पत्ति वेदों के निर्माता ब्रह्मा द्वारा हुई। उन्होंने ये कला शिव जी को दी और शिव द्वारा मां सरस्वती को प्राप्त हुई। यही वजह है कि सरस्वती को वाणी पुस्तक धारणी कहा जाता है। मंच संचालक अर्थशास्त्र विभाग की लेक्चर्रर आंचल ने किया।

                                                     
                                                             Vinod Dhiman CITY NEWS YNR



Saturday, 1 September 2012

टैलेंश शो में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन CITY NEWS YNR



*-टैलेंश शो में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन-*


यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में आयोजित टैलेंट शो के दौरान
शनिवार को छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी व हॉलीवुड के गीतों पर
डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जबकि हॉल में आयोजित प्रश्नोत्तरी
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से ज्ञानवद्र्धन प्रश्न पूछे गए। जिनका
छात्राओं ने सहजता से जवाब दिया। विजेता प्रतिभागियों को कालेज प्रिंसिपल
डा. सुषमा आर्या ने स मानित किया।

सोलो डांस में बी-कॉम द्वितीय वर्ष की दीक्षा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की
सोनिया व बी-कॉम प्रथम वर्ष की गुरलीन कौर ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा
बी-कॉम द्वितीय वर्ष की किरण ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ग्रुप डांस में
एमएससी मैथ की भूमिका व नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बी-कॉम अंतिम वर्ष
की पायल व जसमीत ने दूसरा तथा बी-कॉम द्वितीय वर्ष की रूपम, गुरलीन व आंचल
को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी
प्रथम वर्ष की इशमीत, बीएससी अंतिम वर्ष की गरीमा व बीएससी द्वितीय वर्ष की
सुभि राजपाल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।


कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्या ने कहा कि डांस ऐसी विधा है। जिसके
जरिए छात्राएं बुलंदियों को छू सकती हैं। बशर्ते उनकी परफॉर्मेंस
बढिय़ा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टैलेंट शो के जरिए
छात्राओं में छुपी प्रतिभा की पहचान की जाती है। टैलेंट शो की
को-ओडिनेटर डा. नीता द्विवेदी ने कहा कि दो दिनों तक चली प्रतिभा
खोज प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की हर चीज
को बारीकी से देखा है, उसके बाद ही निर्णय सुनाया है। उन्होंने
बताया कि निर्णायक मंडल में डा. गुरशरन कौर, डा. इंदू नारंग,
डा. पूजा जैन, डा. सुनीता, डा. दीपिका घई, आंचल, ममता, मनदीप, डा.
रवि गौतम, विकास वालिया, कामना, शरनजीत शामिल रहीं।


डांस प्रतियोगिता के दौरान पायल व जसमीत ने बरसो रे बरसो मेघा
बरसो गीत पर डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। जबकि आरती ने
पंजाबी गीत नि तु अखियां मिलांदी रहंदी है  गीत पर डांस कर पंडाल में
बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भावना ने कॉकटेल फिल्म
के गीत दायं लगे कभी बाएं लगे, नैनो की बुलट धायं लगे गीत पर डांस
कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीक्षा धीमान ने इस हसरत का मैं क्या
करूं गीत पर सोलो परफॉर्मेंस दी, जिसकी सभी ने सराहना की। अंजु, अल्पी
व खुशबू ने पंजाबी गीत कुडियां दे विच फिरे हसंदी बोलदीं गीत पर ग्रुप
डांस किया। इस दौरान पंडाल में बैठी छात्राओं को भी डांस करते
देखा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल पांचों टीमों से मीडिया,
पर्यावरण, साइंस, इतिहास, भूगोल, राजनीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
जिनसे उनका ज्ञानवद्र्धन भी हुआ।




                                         By Vinod Dhiman CITY NEWS YNR



Friday, 24 August 2012

“मंदिर तंत्रमंत्र, जिंदा जलाई बुजुर्ग महिला CITY NEWS YNR


                          मंदिर तंत्रमंत्र, जिंदा जलाई बुजुर्ग महिला 

(विनोद धिमान) 
मंदिर के बंद कमरे में तीन दिनो तक सुलगती रही एक बुजुर्ग महिला मगर किसी को इस बात की भनक नही लगी, लेकिन जब बदबूदार धूंऐं ने पड़ोसियो का ध्यान विचलित किया और उसके बाद जो हकीकत सामने आई उसे देख हर कोई दंग रह गया। लोगो को यह मंदिर की पुजारिन द्वारा किये जाने वाले तंत्रमंत्र का हिस्सा लग रहा है दूसरी ओर पुजारिन मृतका को अपनी माँ बताकर खुदको बेकसूर ठहरा रही है पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।



 
यमुनानगर के हमीदा इलाके में 
ब्रह्मपुरा कालोनी के इस मंदिर की दिवारो से बाहर निकलते बदबूदार धूँऐ ने एक ऐसा राज़ खोल दिया जो पिछले दिन दिनो से मदिंर के बंद पड़े कमरे में तिल-तिल करके सुलग रहा था। इस मंदिर में पिछले बीस वर्षो से एक मुन्नी नामक महिला पुजारी अकेली रहती है। मुन्नी के पड़ोसियो के मुताबिक वह तंत्रमंत्र या टोने-टोटके आदि करती रहती है और आये दिन कुत्ते या बिल्लियो को मंदिर में जलाती रहती है। मगर आज तो इसने हद ही कर दी एक वृद्धा को ही जिंदा या मुर्दा जला दिया, इसी कारण पड़ोसी अपने छोटे बच्चो की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते है।


 पड़ोसियो के मुताबिक कई साल पहले मुन्नी अपने पिता को भी मौत के बाद मंदिर में ही दफना चुकी है जिसे पुलिस द्वारा निकाला गया था लोगो ने यह भी बताया कि जलने वाली बूढ़ी महिला को उन्होनें गुरूवार रात को बिलकुल ठीक-ठाक देखा था लेकिन दूसरी ओर पुलिस हिरासत में पुजारिन मुन्नी जलने वाली महिला को खुद की बिमार माँ बता रही है और तंत्रमंत्र की बात को झुठलाकर खुदको बेकसूर ठहरा रही है मगर इस महिला की बातो में कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद अपने मुँह से मान रही है कि वह मंदिर में कुत्ते बिल्लीयो की शादी करवाती रहती थी।
                         मुन्नी, आरोपी महिला।

 मौके पर पहुँची पुलिस ने अदजले शव को अपने कब्जे में लेकर उसका मेडिकल परिक्षण करवाने के लिए शव गृह भिजवा दिया है और आरोपी पुजारिन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है अधिकारी मान रहे है कि इस मामले में तंत्र-मंत्र की संभावनाओ को नकारा नही जा सकता।


 गौरतलब है कि यमुनानगर में तंत्रमंत्र के नाम पर विभिन्न मामलो में अबतक करीब आठ जिंदगिया मौत के मुँह में समा चुकी है, इस कहानी में पुलिस की तफतीश क्या रंग दिखाती है फिलहाल कहना मुश्किल है मगर मौके के हालात एंव पड़ोसियो के ब्यानो को गंभीरता से लिया जाये तो फिलहाल पुलिस के लिए इस मामले को तंत्रमंत्र के साथ जोड़कर देखने के अलावा कोई दूसरा एंगल नही है।






Sunday, 19 August 2012

मासूम को किन्नर बनाने का प्रयास CITY NEWS YNR

        
       मासूम को किन्नर बनाने का प्रयास

          किनरो नें एक पांच साल के मासूम बच्चे को भी हीजड़ा बनाने की कोशिश की, मामला हरियाणा के यमुनानगर शहर का है। बच्चे के शरीर पर जगह जगह पर रूप कंपा देने वाले यातनाओं की निशान है और उसे जख्मी हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस ने बच्चे के ब्यानो के आधार पर एक किन्नर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। यह बच्चा खुदको हरिद्वार का बताता है और इसके मुताबिक यह गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से गलती से उतर गया था जिसके बाद इसे यह किन्नर अपने साथ ले गये थे।

 अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराह रहे इस पांच वर्षीय मासूम के जिस्म पर लगे जख्म तो कुछ दिनो में भर जायेगें मगर जो जख्म इसके ज़हन पर लगे है वो शायद जिंदगी भर इसे कचोटते रहेगें, पांच वर्षीय अभिषेक खुदको हरिद्वार का बताता है और इसके मुताबिक यह गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन से गल्ती से यमुनानगर उतर गया था जिसके बाद इसे रेलवे स्टेशन से बेबी नामक एक किन्नर अपने साथ अपने घर ले गयी और बेबी ने उसे कमरे में बंद करके तरह-तरह से यातनाऐं देनी शुरू कर दी। अभिषेक का आरोप है कि बेबी ने उसके गुप्ताअंग पर चप्पलो से पीटा है। इस मासूम की टांगो पर बैल्टो के निशान, चेहरे पर सूजी हुई दोनो आंखे, सिर पर लगे गहरे चोटो के निशान किन्नर के कहर को खुद-ब-खुद ब्यान कर रहे है।

 अभिषेक, पीड़ित बच्चा।

 थोड़ी देर बाद बेबी नामक किन्नर भी मौके पर पहुँच गई और खुदको बे-कसूर ठहराने के लिए टीवी कैमरो के सामने शोर मचाने लगी, फिर थोड़ी शांत होकर बोली कि बच्चा लावारिस है और वह उसे अपने पास इस लिए रख रही थी तांकि वह ढोलक बजानी और गाना गाना सीख ले। उसके मुताबिक बच्चे को चोटे सीढियो से गिरने से आई है मगर जब उसे मासूम के आरोपो के बारे में सावाल पूछा गया तो वह तिलमिलाकर बोली कि ठीक है पीटा तो क्या करे।

पुलिस ने मासूम के ब्यान दर्ज करने के बाद बेबी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारी मान रहे है कि बच्चे के शरीर पर लगे चोटो के निशान काफी घातक है मगर पूरी सच्चाई जांच के बाद पता चल पायेगी।


उधर अभिषेक के इलाज में जुटे डाक्टर बता रहे है कि बच्चे के शरीर पर चोटो के घातक जख्म है जिन्हें भरने में काफी समय लगेगा। स्वास्थय अधिकारियो का कहना है कि बच्चे को दो युवक अस्पताल में लाये थे और उनके मुताबिक उन्हे बच्चा रादौर रौड़ पर गिर पड़ा मिला था इसके बाद एक किन्नर के साथ दो लोग और आये मगर जब उन्हें पता चला कि हम पुलिस को सूचित कर रहे है तो वह भाग खड़े हुए।








Saturday, 18 August 2012

पर्यास अन्याय के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठायें CITY NEWS YNR



  पर्यास अन्याय के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठायें
आइये भ रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ मिलकर आवाज़ उठायें
आज पत्रकारिता एक दोराहे पर खड़ी है। एक रास्ता जाता है पैसे की तरफ तो दूसरा पत्रकारिता की गरिमा की ओर। CITY NEWS YNR एक प्रयास और एक अभियान है देश में पत्रकारिता के वजूद को जिंदा रखने के लिए और आगे बढ़ने और सही रास्ता दिखने के लिए। अक्सर देखा जाता है ज्यादातर अखबार और टीवी न्यूज चैनल पैसे कमाने के लिए किसी भी  हद तक गिरने को तैयार हो जाते हैं। खबर के नाम पर तमाशा परोसा जाता है। कोई चैनल सबुत ढूंढ रहा है तो कई बोलीवुड का स्कैंडल। देश में क्या हो रहा है, न तो इसकी किसी को परवाह है और न कोई दिलचस्पी CITY NEWS YNR  मक़सद देश के हर शहर और क़स्बे में बैठे उस पत्रकार को मंच देना हैक जो आज भी  कुछ करने का हौंसला रखता है। हमसे हर शख्स जुड़ सकता है जो पत्रकार हो या बनने का जज़्बा रखता हो। खबर कैसे करनी है और कैसे लिखनी है, ये हम बताऐंगे। और आप बनेंगे हमारे कान, नाक और आंख। आप और हम सब एक होकर मेहनत से और ईमानदारी से भारष्टाचार के खिलाफ आगे आयेक तो आप खोलेंगे भारष्टाचार की पोल, और  CITY NEWS YNR देगा आप को आवाज़। आईए और बन जाइए इस अभियान का हिस्सा और उठा लीजिए क़लम। आप के साथ मेहनत और ईमानदारी से मिल कर इस देश से भारष्टाचार को मिटने का संकल्प लेते हैं जय हिंद जय भारत 
                                             विनोद धिमान चीफ एडीटर CITY NEWS YNR
                                





Saturday, 11 August 2012

गोपाल कांडा का जनाजा CITY NEWS YNR



                   
             गोपाल कांडा का जनाजा

हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल गोयल कांडा कहाँ है फिल-हाल कोई नही जानता, मगर उनके खिलाफ शुरू हुई विरोध की चिंगारी अब ज्वाला को रूप ले चुकी है। यमुनानगर में भी हजकां की प्रदेश महिला अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में महिलाएं शनिवार को सड़को पर उतर आई औऱ गोपाल कांडा का जनाजा निकालकर हुडडा सरकार को महिला विरोधी करार देकर जोरदार हंगामा किया। महिलाओ ने गोपाल कांडा की अर्थी पर चढ़कर उसे अपने पैरो तले कुचलने के बाद आग के हवाले कर अपनी भड़ास निकाली।

गोपाल कांडा की मुसीबते कम होने का नाम नही ले रही है, हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री इस वक्त कहाँ है किसी को नही पता मगर यमुनानगर में शनिवार को महिलाओ ने उनका जनाजा निकला। महिलाओ का साथ दे रही थी हरियाणा जनहित कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष कुसुम शर्मा। हाथो में बलात्कारी नेता को फांसी देने की मांग लिखी तख्तिया थामे इन महिलाओ का जोश देखने लायक था। गोपाल कांडा की अर्थी यात्रा चंडीगढ़ हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 से होते हुए कमानी चौंक पहुँची जहाँ पहले तो महिलाओ ने जनाजे पर चढ़कर गोपाल कांडा के पुतले को अपने पैरो तले रौदां फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया।हजकां की महिला प्रदेशअध्यक्षा कुसुम शर्मा ने हुडडा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए उसे महिला विरोधी बताया औऱ कहा कि अपने मंत्रीमंडल में अहम भूमिका निभा चुके गोपाल कांडा से अपना पल्ला नही झाड़ सकते उन्हे बताना होगा कि वह प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा की जिम्मेवारी किस आधार पर लेते है।महिला नेता ने यह भी कहा कि अगर गितिका के दोषी गोपाल कांडा को जल्द गिरफ्तार ना किया गया तो वह हरियाणा के सभी मंत्रियो का घेराव करेंगी।

BITE कुसुम शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हजकां।