Sunday, 21 July 2024

मोनिका जोगी बनी बुढ़िया मंडल की महिला मोर्चा की नई मंडल अध्यक्ष।

जारी की गई। जिसमें बुढ़िया मण्डल से इस बार मोनिका जोगी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियादर्शनी के द्वारा नए मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके चलते यमुनानगर जिले में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर की अध्यक्षता के अंदर नए मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया। जिसके अंदर बुढ़िया मंडल से इस बार मोनिका जोगी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। जिसके चलते उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सभी महिलाओं को अपने साथ लेकर चलेंगी और भाजपा पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।
आज वह ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम के अंदर भी पहुंची थी जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी आज कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची है। जहां पर उन्हें उनसे मुलाकात करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वह अपने बुढ़िया मंडल से भारी बहुमत के साथ भाजपा पार्टी को जीतने का काम करेंगी। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी का कार्यक्रम में पहुंचने पर मोनिका जोगी ने धन्यवाद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित भी किया।
और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियादर्शनी के साथ यमुनानगर की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जोहर का भी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर धन्यवाद किया।

प्रयास सेवा सगंठन द्वारा 11 मोतियाबिंद ऑपरेशन सेवा सम्पन्न की गई

 यमुनानगर। (विनोद धीमान) प्रयास सेवा सगंठन जगाधरी द्वारा रविवार को लगाए गए मैडिकल कैम्प में चिन्हित 51 जरूरतमंद लोगों में से 11 आंखों के सफेद मोतियाबिंद ऑपरेशन सेवा सम्पन्न की गई। जानकारी देते हुए   संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट अश्वनी अग्रवाल आशु, अमित गर्ग मनन, महासचिव नितिन शर्मा माठू, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट राहुल बसंल, सुशील तायल,आशु सिंगला व रवि सेठी ने बताया की प्रयास निरंतर सेवा पथ पर अग्रसर रहते हुए और जो संकल्प प्रयास ने 51 मोतियाबिंद ऑपरेशन सेवा करने का लिया था आज उसमें से 11 आप्रैशन सफलतापूर्वक कल सम्पन्न हो गए हैं।व आज सभी मरीजों की आंखों की पट्टी भी खुल गई है। 
डा.अजय राणा जिनसे प्रयास सेवा सगंठन ने पिछले वर्ष भी 31 आप्रैशन सेवा का लाभ लिया था इस वर्ष भी यह सेवा सफलता पूर्वक उन्हीं के द्वारा सम्पन्न की गई है।डा.अजय राणा ने मैडिकल कैम्प वाले दिन सायं समय में सभी मरीजों की काउंसलिंग कि व उनके मन से आप्रेशन के प्रति डर को निकाला व आप्रैशन के प्रति उनकी सुनिश्चितता निश्चित की व मरीजों से प्राप्त जानकारी अनुसार के अनुसार उन्हें आंखों से सम्बंधित समस्या काफी समय से थी। पूर्ण जानकारी न‌ होने कारण व मात्र यहां वहां भटक रहे थे। 
प्रयास की इस सेवा से उन्हें जो लाभ मिला है उसके लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है आज प्रयास उनके लिए आंखों की रोशनी लाने का माध्यम बना है। और आपके छोटे से प्रयासो से अगर व्यक्ति आंखों में उजाला प्राप्त कर लें तो शायद यह स्वयं में बेहतरीन सेवा है।कल 15 और मरीजों की आंखों के आप्रैशन सम्पन्न कराए जाएंगे इस प्रकार समय समय पर 51 आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन का सेवा संकल्प निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा। 
प्रयास सेवा सगंठन का सदैव यही मकसद रहा है की कहे शब्दों को जमीनी स्तर पर कार्य में तब्दील किया जाए और समाज को समाज से जोड़ना का कार्य बखूबी किया जाए। आज इस सेवा कार्य में संस्था से एडवोकेट अश्वनी अग्रवाल आशु, नितिन शर्मा माठू, राहुल बसंल,आशु सिंगला, अमित गर्ग मनन, सुशील तायल,रवि सेठी मोजूद रहे।

Saturday, 20 July 2024

हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन जिला यमुनानगर

यमुनानगर । (विनोद धीमान) हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन जिला यमुनानगर   द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में जगाधरी के  ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर के . एस. संधवा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 वह प्राचार्य को विद्यालयों में आ रही समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को  संबोधित करते हुए के. एस. संधावा ने कहा की कक्षा दसवीं एवं प्लस टू में जिन विद्यालयों के परिणाम 100 % रहे हैं ऐसे विद्यालयों के प्रिंसिपल्स को संगठन के द्वारा आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में भी उक्त प्राचार्य एवं अन्य प्राचार्य को बेहतरीन परिणाम लाने के लिए प्रेरणा मिले। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व अध्यक्ष एवं सेवा निवृत प्राचार्य सुरेश पाल उपस्थित रहे ।
मुख्य वक्ता सुरेश पाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरा विश्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है ।नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है ।नए-नए शोध हो रहे हैं ।ऐसे में जरूरी था कि हमारी शिक्षा नीति में भी समय के साथ परिवर्तन हो, इसी विचार को लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली 9 सदस्य समिति ने 31 मई 2019 को भारतके तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर को रिपोर्ट सोपी ।भारत सरकार ने 29 जुलाई 2020 को 34 साल बाद तीसरी राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की घोषणा की । 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मुख्य विशेषताएं बताते हुए मुख्यवक्ता ने कहा कि अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है ।केंद्र व राज्य मिलकर शिक्षा पर जीडीपी का 6% खर्च करेंगे और 2030 तक 2 करोड़ बच्चों को जो विद्यालय से बाहर है उनका विद्यालय मे शत प्रतिशत नामांकन किया जाएगा ।इसके लिए नवीन शिक्षा केंद्रों की स्थापना भी की जाएगी। वर्तमान शिक्षा प्रणाली 10 + 2 का नाम बदलकर 5 + 3 + 3 + 4 कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्राचीन एवं सनातन भारतीय ज्ञान व विचार की समृद्ध परंपरा को सुदृढ़ करना भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शैक्षिक परिदृश्य को परिवर्तित कर युवाओं को  भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर सकेगी ।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रटने और परीक्षा के लिए सीखने के बजाय वैचारिक समझ और शैक्षिक परिणाम में सुधार कर अर्जित ज्ञान व कौशल का वास्तविक जीवन में लागू करने पर जोर देगी । एसोसिएशन के सभी  पदाधिकारियो एवं सदस्यों द्वारा विद्यालय सुधार एवं विद्यालय में भिन्न-भिन्न कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई। BRC के बजट एवं विद्यालय में  अध्यापकों व अन्य कर्मचारीकी कमी को लेकर भी चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव  पास किया कि इन समस्याओं के निदान हेतु शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी महोदया को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सोपां जाएगा। जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शीघ्र ही प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में  शिक्षा मन्त्री व निदेशालय के उच्च अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सोपां जायेगा। 
इस अवसर पर जिला प्रधान मोहम्मद सलीम,  वरिष्ठ उपप्रधान डॉक्टर रमेश BRC छछरौली, उपप्रधान  पिरथी सैनी , जनरल सेक्रेटरी  उमेश खरबंदा ,सचिव हुकम सिंह , राकेश मक्कड़ ,नरेश कुमार  मोहम्मद जावेद, दुष्यंत चहल प्राचार्य डाइट तेजली, सेवा सिंह , विजय कुमार , व बलबीर सिंह प्रधानाचार्यो सहित जिले के अन्य विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहें।

सखी महिलाओं और बेटियों के हुनर को दे रहा निखार : रोजी आनंद

यमुनानगर । (विनोद धीमान) सखी फाउंडेशन के द्वारा जी एन जी कालेज में तीज पर्व को लेकर टैलेंट हंट 24 का आयोजन करवाया गया इस टैलेंट हंट में विभिन इवेंट करवाए गए प्रतिभागियों ने रंग बिरंगी रंगोली, तीजो मेहँदी, तीज के घुंगरू सोलो डांस, आया सावन झूम के ग्रुप डांस, सावन के झूले सोलो सांग, तीज पेंटिंग, तीज स्लोगन प्रतियोगिताओं में भाग लिया सभी ने भारतीय वेशभूषा परिधानों साडी सूट लेहंगा ड्रेस में भाग लिया कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया सभी प्रतियागिताओं का निर्णय प्रतिष्ठित निर्णायकों ने किया  
सावन का झूला पारम्परिक गीत मेहँदी किस्से कहानियों में न रह जाये 
मलिक रोज़ी आनंद ने बताया की तीज पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है सखी फाउंडेशन का प्रयास है की महिलाऐं और बेटियां अपने पारम्परिक रीती रिवाज से जुडी रहे हमारे त्योहार संस्कृति से जुड़े रखते है इन प्रतियोगिताओं से भारतीय परिधान को पहचान और बढ़ावा  मिलता है  इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों  ने अपनी रूचि अनुसार इनमे भाग लिया सावन का झूला पारम्परिक गीत मेहँदी किस्से कहानियों में न रह जाये प्रतियोगिताओं से प्रतिभा में निखार आता है 
सखी फांउडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मलिक रोज़ी आनंद फांउडेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया की सखी फाउंडेशन 1999  से महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है 11  राज्यों में फाउंडेशन महिलाओं को सक्षम बनाये जाने के उदेश्य को लेकर प्रयास कर रही है सखी योगा सेंटर  सिलाई सेंटर चलए जा रहे है यमुनानगर में 72 सिलाई सेंटर चलाये जा रहे है जिनमे महिलाएं बेटियां आत्मनिर्भर बन रही और सवरोजगार के नए अवसर मिल रहा है सखी फाउंडेशन का लक्ष्य है की नारी को समाज में उसका उचित सम्मान मिले और उसके अधिकार मिले समाज को भी अब महिलाओं और बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा महिला अब अबला नहीं सबला बन रही है वर्तमान में महिला हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही है सखी फाउंडेशन हर महिला की आवाज बन रहा है
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस तरह से रहे
तीजो मेहंदी प्रतियोगिता में गुलिस्ता प्रथम, प्रिया द्वितीय, आरती तृतीय स्थान पर रही
तीज के घुंघरू सोलो डांस में नित्यजीत प्रथम रितिका द्वितीय, मन्नत तृतीय स्थान पर रही
रंग बिरंगी रंगोली में प्रीति प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, भावना तृतीय स्थान पर रही
सावन के झूले सोलो सॉन्ग में रेनू का प्रथम, नैंसी द्वितीय, ममता कालड़ा तृतीया स्थान पर रही
पेंटिंग प्रतियोगिता में यशिका प्रथम, ट्विंकल द्वितीय, आकांक्षा तृतीया स्थान पर रही
स्लोगन ड्राइंग प्रतियोगिता में  सदिया प्रथम, फरहाना द्वितीय, भावना तृतीय स्थान पर रही
सखी तीज स्वैग में यशिका प्रथम, अनीशका द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रही
आया सावन झूम के ग्रुप डांस में अनिका वालिया, नैना, सानवी, भूमिका ,श्रुति ,ऋषि ,रुचांनी गांधी प्रथम रितिका, खुशी, भूमि, लिपरा, सृष्टि, गुनगुन ,द्वितीय एंजेल, लविष्का, हिमानी, वान्य, तन्वी, अक्षिता, तृतीय स्थान पर रहे।
इस कार्यक्रम में सखी की जिला अध्यक्ष गीता कपूर महामंत्री नम्रता नागी सदस्य सुमन कोहली , रश्मि वर्मा ,  मोनिका खापरा , मोनिका कालरा , सावित्री छेत्री , ऋतु कश्यप , संध्या , मोनिका अग्निहोत्री , विनय अग्रवाल , ज्योति मेहता , कोमल कंबोज , श्री भारद्वाज , दीक्षा बरार , शमी बजाज , एडवोकेट शशि शर्मा , भावना अरोड़ा , सीमा गुलाटी , उमा शर्मा , तरणप्रीत , सुशीला यादव , सुमन गुर्जर , जगदीश वालिया , अनिल ठकराल आदि मौजूद रहे।





फ्री मेडिकल चेकअप कैंप में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) ताजकपुर के सरकारी स्कूल के अंदर आज फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान पहुंचे और विधिवत रूप से कैंप की शुरुआत की।
मदर मैरी चैरिटी होम की ओर से ताजकपुर के सरकारी स्कूल के अंदर फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रक्तदान शिविर के साथ आंखों का चेकअप कैंप व दातों का चेकअप लगाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ गांव वालों ने भी अपना चेकअप कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान ने स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। और बच्चों को भी संदेश दिया कि वह अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगे। 
शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का बैच लगा करके तिलक राज धीमान ने सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप लगाने से कई बार बड़ी बीमारी भी पकड़ में आ जाती है। और उसका समय से इलाज हो जाता है। 
कैंप के अंदर दांतों का चेकअप करने पहुंची डॉक्टर परमिंदर कौर ने जानकारी देते बताया कि गांव के लोग ज्यादातर अपने दातों के प्रति जागरूक नहीं होते और वह हर रोज ब्रश भी नहीं करते। जिसकी वजह से कई बीमारियां उनके दांतों में आ जाती हैं। इसको लेकर आज उनको इसकी जानकारी दी गई। ताकि वह अपने शरीर के साथ दांतों को भी स्वस्थ रख सके।
इस मौके पर आए हुए सम्मानित लोगों का स्मृति चिन्ह देकर के सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि कोसम्मानित करते कार्यक्रम के आयोजक।

Friday, 19 July 2024

सेवा भारती की ओर से पुलिस लाइन में किया गया पौधारोपण।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा जगाधरी के सौजन्य से डी. ए. वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, जगाधरी में “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुखय अतिथि श्री राजेश कुमार उप-पुलिस अधीक्षक, जिला यमुनानगर रहे। कार्यक्रम में अर्जुन,अमरूद, नीम, पीपल, बरगद, कपूर, बोतल ब्रश आदि पेड़ों को लगाया गया।   
इस कार्यक्रम में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश (शाखा जगाधरी) से उमेश गोयल, संजीव सैनी, तरुण शर्मा, सुमित गुप्ता, तरुण जैन, डी. ए. वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, से प्रधानाचार्य श्री अनूप चोपड़ा जी स्कूल मै पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद श्री राजेश कुमार जी ने पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया और सेवा भारती के अभियान की सराहना की। 
कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती की और से एक तुलसी का पौधा पालन पोषण के संकल्प के साथ राजेश कुमार को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं और पार्टी की प्रेरणास्रोत : श्याम सुंदर बतरा

यमुनानगर। (विनोद धीमान) प्रदेश में भाजपा सरकार घोषणा कर लोगो को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन अब हरियाणा की जनता भाजपा के इस चुनावी स्टंट में फसने वाली नहीं है। यह शब्द अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कोर्डिनेटर जिला काँग्रेस एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर बतरा ने कहे। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि 10 वर्षों से भाजपा सरकार से हरियाणा की जनता तंग आ चुकी है। निगम भर्ष्टाचार और प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी के नाम पर जो मानसिक और आर्थिक शोषण  करके लोगो को परेशान करने का काम किया है ।  यही कारण है कि अब जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आस लगाए बैठी है। कांग्रेस नेता बतरा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है जिस कारण जनता बार बार अपने काम करवाने के लिए तहसील में चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार कर्मचारियों की जायज मांगे ना मान कर अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को झेलना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा से  सांसद कुमारी सैलजा जुलाई महीने के अंत से शहरी विधानसभा में पदयात्रा निकाल रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि कुमारी सैलजा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली नेता है। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर और पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भी तैयारी की जा रही हैं और उन बैठकों में भी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच में पहुंचेंगे। और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।