Thursday, 22 August 2024

सुदर्शन फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को अपनी टीम के साथ किया सम्मान।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दशहरा ग्राउंड में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुदर्शन फाउंडेशन की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। रैली में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की और लोगों विधानसभा चुनाव में यमुनानगर प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की।
रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर सुदर्शन फाउंडेशन की टीम ने उन्हें समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुदर्शन फाउंडेशन के संचालक संदीप बजाज ने मुख्यमंत्री को अपनी टीम के साथ यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान का उद्देश्य मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करना था। मुख्यमंत्री ने भी इस सम्मान को स्वीकार करते हुए राज्य की जनता और फाउंडेशन का धन्यवाद व्यक्त किया और वादा किया कि वे राज्य की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करते रहेंगे। 
रैली में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सराहा और उनकी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास में भागीदार बनें और सरकार की नीतियों का पूरा लाभ उठाएं।

Wednesday, 21 August 2024

गाव बैंडी की योगशाला मे किया पौधारोपण

यमुनानगर। (विनोद धीमान) जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ प्रतिभा भाटिया के निर्देशानुसार आयुष योग सहायक सोनी कुमार के द्वारा  बैंडी गाव की योगशाला मे चार सौ से अधिक वृक्षों का पौधारोपण किया गया है।
आयुष योग सहायक सोनी कुमार ने जानकारी देते हुए कहा की बैंडी गाव के सरपंच बलवान सिंह के सहयोग से योगशाला मे पौधारोपण करवाया गया है। 
सरपंच बलवान सिंह से कहा की योगशाला मे मुख्यतः आम, नीम, अर्जुन, जामुन, पीपल आदि के चार सौ से अधिक वृक्ष लगवाए गए है। हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष तो लगाना ही चाहिए। साथ ही योगशाला मे नियुक्त आयुष योग सहायक सोनी कुमार ने भी सभी को जन्मदिन, सालगिरह व खुशी के मोको पर पौधारोपण करने की अपील की गई। मोके पर गाव के लोग उपस्थित रहे।

जिला बार रूम में कांग्रेस लीगल सेल द्वारा कांग्रेस नेताओ का हुआ स्वागत।

यमुनानगर |(विनोद धीमान) आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा व निर्मल चौहान का कांग्रेस लीगल सैल द्वारा जिला बार रूम में स्वागत किया गया। 
महिला कांग्रेस लीगल सेल की जिला अध्यक्ष शकुंतला व लीगल सेल से जुड़े सदस्यों ने कहा की श्याम सुंदर बतरा साफ छवि के नेता हैं। हर वर्ग का सम्मान करते हैं। लोगो को समस्याओं को भली भांति जानते भी है तो वही राजनीति में भी अच्छी पकड़ रखते है। इस दौरान कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा व पूर्व प्रत्याशी निर्मल चौहान ने कांग्रेस लीगल सेल के सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमेशा से ही भारत को जोड़ने का काम किया है। देश में नफरत को खत्म कर महोबत बांटने का काम किया। 
श्याम सुंदर बतरा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी शैलजा भी जनता की आवाज को समय-समय पर उठाती है। यही कारण है कि हरियाणा में कांग्रेस दिन पर दिन मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा की अब हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है और जनता ने मन बना लिया हैं। हरियाणा की जनता अब कांग्रेस की तरफ आस लगाए बैठी है। बतरा ने प्रदेश सरकार पर भी जुबानी वार करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की झड़ी तो लगा दी लेकिन कोई भी घोषणा लागू नहीं हुई। भाजपा ने किसानों पर अत्याचार किया। शिक्षकों पर लाठीचार किया। सरपंचों को भी पिटा। प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए जख्म अभी हरियाणा की जनता भूली नहीं है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता वोट की चोट से भाजपा को हरियाणा से बाहर करने का काम करेगी।
पूर्व प्रत्याशी निर्मल चौहान ने महिला कांग्रेस लीगल सेल की अध्यक्ष व अन्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वकीलों के साथ खड़ी है। वकीलों से जुड़ी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी की तरफ से जरूर किया जाएगा। 
इस मौके पर कांग्रेस महिला लीगल सेल की जिला अध्यक्ष शकुंतला, जब्बार पोसवाल, रघुबीर सिंह, केडी बक्शी,उमंग शर्मा,मैनपाल,सर्वजीत सिंह गुंबर,सुरेशपाल बंचाल,मधु डहरिया,अब्राहिम राणा,पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल, मुकेश भगत,बबलू,दिनेश डुमरा,अभी वालिया,साहिल आदि मौजूद रहे।


 

यमुनानगर में वार्षिक साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यमुनानगर।(विनोद धीमान) खंड जगाधरी के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मधु चौक, यमुनानगर में वार्षिक साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों द्वारा तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं वी व कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया । 
कुछ विद्यार्थियों द्वारा इकोसिस्टम के ऊपर मॉडल बनाएं गए जिसमें बहुत ही बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए गए ।  कुछ विद्यार्थियों द्वारा वर्किंग मॉडल भी बनाए गए। इस कार्यक्रम में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के. एस. संधावा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रत्येक विद्यार्थी से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से मॉडल्स की कार्य प्रणाली को एक्सप्लेन किया। 
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने कहा की इस तरह की एक्टिविटीज और साइंस मॉडल एग्जिबिशन प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल प्रतिभाओं को निखारती है, इसलिए सभी विद्यालयों को इस तरह की प्रैक्टिकल एक्टिविटीज पर ज्यादा से ज्यादा जोर देना चाहिए।
ताकि विद्यार्थियों में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी बढ़ सके। इस एग्जीबिशन कार्यक्रम में विद्यालय प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह, स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Tuesday, 20 August 2024

खण्ड जगाधरी के राजकीय पी. एम. श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में एलिमेंट्री स्तर के वार्षिक खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया

यमुनानगर।(विनोद धीमान) खण्ड जगाधरी के राजकीय पी. एम. श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में एलिमेंट्री स्तर के वार्षिक खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया । ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर के. एस. संधावा उपरोक्त उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे । उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। 
प्रतिभागियों  को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। आज के दौर में विद्यार्थी खेलों के माध्यम से भी जीवन में नई-नई ऊंचाइयां छू सकते हैं इसके कितने ही एग्जांपल है ,  खेलों के माध्यम से कितने ही विद्यार्थियों ने ऊंचाइयां हासिल की  है। 
लेकिन जो विद्यार्थी खेल को खेल की भावना से खेलता है और अनुशासन की पलना के साथ साथ दृढ़ निश्चय के साथ कठोर परिश्रम करता है वह एक दिन निश्चित रूप से सफल होता है । इसलिए सभी विद्यार्थी उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ते रहे। 
मौके पर संबंधित विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आरती गर्ग लेक्चरर हरिराम, प्रधान कृष्ण लाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर्स, सपोर्टिंग स्टाफ, अध्यापकगण और सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Sunday, 18 August 2024

मिसेज़ एन्ड मिस यमुनानगर बनी मदर मेरी चेरिटी होम संस्था की ब्रैंड अम्बेसेडर को किया सम्मानित

यमुनानगर। (विनोद धीमान) मिसेज़ एन्ड मिस यमुनानगर बनी मदर मेरी चेरिटी होम संस्था की ब्रैंड अम्बेसेडर। मदर मेरी चेरिटी होम समाज सेवी संस्था के द्वारा आयोजित मिस एन्ड मिसेज़ ग्लोबल ऑफ़ आइकॉन 2024 पावर्ड बाय अमर द ज्वेलर्स की विजेता मिसेज़ यमुनानगर उर्वशी काम्बोज व मिस यमुनानगर विजेता शाक्षी गुप्ता को संस्था का ब्रैंड अम्बेसडर नियुक्त किया गया व संस्था के द्वारा दोनों विजेताओं को डायमंड रिंग देकर समानित किया गया।
जिसकी जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया की यमुनानगर में पहली बार महिलाओ की सुरक्षा व सम्मान के उदेश्य से इस इवेंट का आयोजन किया गया था जिसमे विजेता रही उर्वशी काम्बोज व शाक्षी काम्बोज को आज कैनाल रेस्ट हाउस में संस्था की मीटिंग में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष ख़ुशी, डायरेक्टर विक्रम सिंह, चेयरमेन डॉ अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेंदर चौहान, लीगल एडवाइजर वीरेन्दर पाल सिंधु, सुन्दर नारंग, हरमन सिंह नारंग के द्वारा ब्रैंड अम्बेसडर का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के द्वारा बलवान सिंह को संस्था का उपाध्यक्ष व रघुबीर काम्बोज को सह सचिव व संजीव ओबराय को प्रेस सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौक़े पर उर्वशी काम्बोज व शाक्षी गुप्ता ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये यमुनानगर में पहली बार इस संस्था के द्वारा दिए गए इस सम्मान को पाकर अपने आप को गौरवन्वित महसूस कर रहे है अब हमें इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी डी गई है हम संस्था के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मोके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष बलवान सिंह व सह सचिव रघुबीर काम्बोज ने कहा की हम संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त करते है और अपने द्वारा संस्था के नेक कार्यों को जन जन पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Saturday, 17 August 2024

भाजपा चिकित्सा सेल के डॉक्टर विजय दहिया भाजपा पार्टी को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

यमुनानगर।(विनोद धीमान) विजय दहिया पूर्व संयोजक चिकित्सक सेल भाजपा हरियाणा एवं पूर्व सिविल सर्जन एवं राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लेबर सेल सरदार बलविंदर सिंह नामधारी ने लोजपा से इस्तीफा देकर अपने सेकड़ो  साथियो के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपिंदर सिंह हुडा एवं प्रदेश अध्यक्ष उदय भान  की उपस्थित में कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की। 
इस सन्दर्भ में आज यमुनानगर के जिमखाना क्लब में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया की वे पिछले कुछ समय से भाजपा में आम कार्यकर्ता की सुनवाई ना होने पर असेहज महसूस कर रहे थे इसलिए भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह एवं उनकी पूरी टीम के सहयोग से चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में कांग्रेस ज्वाइनिंग की। 
डॉ. विजय दहिया ने कहा की वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर यमुनानगर से कांग्रेस को जिताकर सत्ता में लाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा कांग्रेस की जनहितेषी नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।