Sunday 18 August 2024

मिसेज़ एन्ड मिस यमुनानगर बनी मदर मेरी चेरिटी होम संस्था की ब्रैंड अम्बेसेडर को किया सम्मानित

यमुनानगर। (विनोद धीमान) मिसेज़ एन्ड मिस यमुनानगर बनी मदर मेरी चेरिटी होम संस्था की ब्रैंड अम्बेसेडर। मदर मेरी चेरिटी होम समाज सेवी संस्था के द्वारा आयोजित मिस एन्ड मिसेज़ ग्लोबल ऑफ़ आइकॉन 2024 पावर्ड बाय अमर द ज्वेलर्स की विजेता मिसेज़ यमुनानगर उर्वशी काम्बोज व मिस यमुनानगर विजेता शाक्षी गुप्ता को संस्था का ब्रैंड अम्बेसडर नियुक्त किया गया व संस्था के द्वारा दोनों विजेताओं को डायमंड रिंग देकर समानित किया गया।
जिसकी जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया की यमुनानगर में पहली बार महिलाओ की सुरक्षा व सम्मान के उदेश्य से इस इवेंट का आयोजन किया गया था जिसमे विजेता रही उर्वशी काम्बोज व शाक्षी काम्बोज को आज कैनाल रेस्ट हाउस में संस्था की मीटिंग में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष ख़ुशी, डायरेक्टर विक्रम सिंह, चेयरमेन डॉ अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेंदर चौहान, लीगल एडवाइजर वीरेन्दर पाल सिंधु, सुन्दर नारंग, हरमन सिंह नारंग के द्वारा ब्रैंड अम्बेसडर का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के द्वारा बलवान सिंह को संस्था का उपाध्यक्ष व रघुबीर काम्बोज को सह सचिव व संजीव ओबराय को प्रेस सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौक़े पर उर्वशी काम्बोज व शाक्षी गुप्ता ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये यमुनानगर में पहली बार इस संस्था के द्वारा दिए गए इस सम्मान को पाकर अपने आप को गौरवन्वित महसूस कर रहे है अब हमें इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी डी गई है हम संस्था के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मोके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष बलवान सिंह व सह सचिव रघुबीर काम्बोज ने कहा की हम संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त करते है और अपने द्वारा संस्था के नेक कार्यों को जन जन पहुंचाने का कार्य करेंगे।

No comments:

Post a Comment