Saturday 17 August 2024

भाजपा चिकित्सा सेल के डॉक्टर विजय दहिया भाजपा पार्टी को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

यमुनानगर।(विनोद धीमान) विजय दहिया पूर्व संयोजक चिकित्सक सेल भाजपा हरियाणा एवं पूर्व सिविल सर्जन एवं राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लेबर सेल सरदार बलविंदर सिंह नामधारी ने लोजपा से इस्तीफा देकर अपने सेकड़ो  साथियो के साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपिंदर सिंह हुडा एवं प्रदेश अध्यक्ष उदय भान  की उपस्थित में कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की। 
इस सन्दर्भ में आज यमुनानगर के जिमखाना क्लब में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया की वे पिछले कुछ समय से भाजपा में आम कार्यकर्ता की सुनवाई ना होने पर असेहज महसूस कर रहे थे इसलिए भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह एवं उनकी पूरी टीम के सहयोग से चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में कांग्रेस ज्वाइनिंग की। 
डॉ. विजय दहिया ने कहा की वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर यमुनानगर से कांग्रेस को जिताकर सत्ता में लाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा कांग्रेस की जनहितेषी नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

No comments:

Post a Comment