Thursday 22 August 2024

सुदर्शन फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को अपनी टीम के साथ किया सम्मान।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दशहरा ग्राउंड में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुदर्शन फाउंडेशन की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। रैली में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की और लोगों विधानसभा चुनाव में यमुनानगर प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की।
रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर सुदर्शन फाउंडेशन की टीम ने उन्हें समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुदर्शन फाउंडेशन के संचालक संदीप बजाज ने मुख्यमंत्री को अपनी टीम के साथ यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान का उद्देश्य मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करना था। मुख्यमंत्री ने भी इस सम्मान को स्वीकार करते हुए राज्य की जनता और फाउंडेशन का धन्यवाद व्यक्त किया और वादा किया कि वे राज्य की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करते रहेंगे। 
रैली में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सराहा और उनकी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास में भागीदार बनें और सरकार की नीतियों का पूरा लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment