Tuesday 20 December 2011

खेल दिवस में झलकी प्रतिभा CITY NEWS YNR

                                        खेल दिवस में झलकी प्रतिभा


यमुनानगर। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल  हुडा में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्ले ग्रुप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीएफओ राजेश गुलिया व सचिव रेडक्रॉस समिति श्याम सुंदर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा किए प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई जिसमें कक्षा पांचवीं की विद्यार्थियों ने हरियाणवीं व तृतीय कक्षा के विद्यार्थियों ने एयरोबिक्स की प्रस्तुती के माध्यम से समां बांध दिया।
इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने योगा के विभिन्न आसनों द्वारा स्वस्थ्य रहने का संदेश भी दिया और ताईक्वांडो के खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक व मानसिक शक्ति का परिचय दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता कंबोज व निदेशक संजय कंबोज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
प्ले ग्रुप कक्षा की टेडी वियर रेस में माधव प्रथम, मनजीत द्वितीय व गरीमा तृतीय स्थान पर रही। प्री-नर्सरी कक्षा की बैट रेस में अभिनव प्रथम, मीत व केशव द्वितीय और जोरावर पंजेटा ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा तीन की 100 मीटर रेस में गर्वित प्रथम, अर्जुन बख्शी द्वितीय व विक्रांत तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम की लड़कियों के वर्ग में एलिना प्रथम, प्राची द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दो में इशा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, आस्था व हितेषी ने तृतीय स्थान पाया। आठवीं कक्षा की 100 मीटर लड़कियों की रेस में महक सिंह प्रथम, राखी द्वितीय व सोनम तीसरे स्थान पर रही। कक्षा नौंवी में मणि प्रथम, वैशाली द्वितीय व पूजा तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में रेड हाऊस के विनोद, मोहित, गौरव व भानु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में अनामिका प्रथम, सिमर प्रीत द्वितीय व प्रिया तीसरे स्थान पर रही। कक्षा दसवीं की 100 मीटर रेस में मेघा प्रथम, नीतिका द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों के वर्ग में सोहिल प्रथम, विपिन द्वितीय व शुभम तृतीय स्थान पर रहे। ग्रैंड पेरेंटस म्यजिकल ्रचेयर में पुरुष वर्ग में केसी सचदेवा प्रथम, राजपाल द्वितीय व गुरुचरण तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में गीता प्रथम, कांता द्वितीय व उषा तीसरे स्थान पर रही।




No comments:

Post a Comment