Monday, 29 July 2024
जिले में टॉप करने वाली भूमि को हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से किया गया सम्मानित
यमुनानगर। (विनोद धीमान) सब्जी मंडी की सरकारी स्कूल की जिला टॉपर, भूमि को हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था ने भूमि की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की। सम्मान समारोह में उपस्थित संस्था के सदस्यों ने भूमि को एक प्रमाणपत्र और पुरस्कार भेंट किया। भूमि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया। हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र साही ने इस अवसर पर कहा कि भूमि जैसे होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करना उनका उद्देश्य है। इस सम्मान से भूमि और अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment