Wednesday 17 July 2024

ओमेक्स सिटी में सेवा भारती की ओर से किया गया पौधारोपण

यमुनानगर। (विनोद धीमान) सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा जगाधरी के सौजन्य से ओमेक्स सिटी जगाधरी में “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुखय अतिथि डॉक्टर अनूप गोयल उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला: यमुनानगर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन से की गई, जिसके उपरांत पीपल, आमला, जामुन, आम, कपूर आदि पेड़ों को लगाया गया।   
इस कार्यक्रम में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश (शाखा जगाधरी) से उमेश गोयल, तरुण शर्मा, सुमित गुप्ता, तरुण जैन, अथवा ओमेक्स सिटी के निवासी सुरेंद्र सिंह संधू, कपिल सचदेवा, गुरदास भारती, वीरेंद्र कंबोज, अशोक कुमार मलिक, प्रेम कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक शर्मा, चंद्रपाल धीमान, देवेंद्र सैनी, ओम प्रकाश, रामेश्वर सैनी, करमजीत सिंह, तलविंदर सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद डॉक्टर अनूप गोयल   ने पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया और सेवा भारती के अभियान की सराहना की। 
कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती की और से एक तुलसी का पौधा पालन पोषण के संकल्प के साथ डॉक्टर अनूप गोयल  को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

No comments:

Post a Comment