Tuesday 27 August 2024

कंगना राणावत का किसानों को दुष्कर्मी कहना शर्मनाक, बीजेपी ने हमेशा किसानों का अपमान किया : अनुराग डांडा

यमुनानगर। (विनोद धीमान) आम आदमी पार्टी जिला यमुना नगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यमुना नगर में कमानी चौक. पर इकट्ठे होकर हरियाणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनुराग डांडा के नेतृत्व में किसानों के खिलाफ बयान देने पर बीजेपी सांसद कंगना राणावत के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंगना राणावत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि कंगना राणावत हरियाणा में आकर किसानों से माफी मांगे। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ गलत बयानबाजी बर्दास्त नहीं करेगी।
अनुराग डांडा. ने कहा कि कंगना राणावत पहले भी किसानों पर गलत बयानबाजी करती रही है। बीजेपी ने हमेश किसानों का अपमान किया। अब फिर कंगना राणावत ने किसानों के खिलाफ जहर उगला है। ये बीजेपी की मानसिकता रही है कि बीजेपी में किसानों को गालियां देने वालों को पदों से नवाजा जाता है। बीजेपी किसानों से नफरत करती है। बीजेपी के नेता लगातार किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी कह रहे है और न जाने क्या क्या गालियां बीजेपी के नेताओं ने किसानों की दी। 
उन्होंने कहा कि कंगना राणावत कहती थी किसानों के आंदोलन में बुजुर्ग महिला किराए पर आई है। बीजेपी सांसद कंगना राणावत ने एक बार फिर उसने कहा कि किसान हिंदुस्तान को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। उसने कहा कि किसानों ने दुष्कर्म किया और कहा कि ये किसान नहीं अमेरिका और चीन के एजेंट हैं। जो बेहद शर्मनाक बयान है। 
उन्होंने कहा कि ये कंगना राणावत नहीं बीजेपी की मानसिकता बोल रही है। बीजेपी के जितने लोगों ने किसानों को गालियां दी बीजेपी ने उनको उतने ही बड़े बड़े पदों पर बैठाया और कंगना राणावत को भी इसी का इनाम दिया व सांसद बनवाया। जिन अफसरों ने किसानों पर गोलियां चलाई बीजेपी उन अफसरों को मेडल देती है। बीजेपी इस देश के किसान से नफरत करती है। जितनी नफरत बीजेपी ने किसानों से की हिंदुस्तान के इतिहास में अंग्रेजों के सिवाय किसी ने नहीं की। 
उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों से इसीलिए नफरत करती है क्याेंकि उसको किसानों के सामने झुकना पड़ा था और तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। आज बीजेपी किसानों से वहीं बदला ले रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी बीजेपी किसानों का रास्ता बंद रखती है और किसानों पर झूठे केस दर्ज करती है। बीजेपी ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 
जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने कहा ये देश के लिए बड़े दुख की बात है कि सत्ता में बैठी बीजेपी देश के अन्नदाता को परेशान करती है और उससे नफरत करती है। बीजेपी देश के उन किसानों से नफरत करती है जो देश का पेट पालने का काम करते हैं। अब यही किसान हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। मौके पर लक्ष्मण विनायक ललित त्यागी सुभाष कंबोज अनिल पंजेटा कपिल सागवान शालू ग्रेवाल रीटा बामनिया रघुवीर सिंह छिन्दा मोहित त्यागी अरुण जैन चौधरी वीर लाल राजाराम कर्मवीर बुट्टर दिलीप दढ़वा सुशील जैन एक्स सरपंच करमचंद परमिंदर सैनी मंडेबर पवन सहोता पवन सहोता रमेश दहिया और भी सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Monday 26 August 2024

निरंकारी भवन बिलासपुर में हुआ विशाल महिला संत समागम का आयोजन

बिलासपुर/ यमुनानगर।(विनोद धीमान) संत निरंकारी मिशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन बिलासपुर में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्थानों से बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समागम की अध्यक्षता संत निरंकारी मंडल दिल्ली की केंद्रीय प्रचारक बहन डॉ. शरण खन्ना ने की। समागम के दौरान अनेक बहनों ने संत निरंकारी मिशन के सुंदर, सरल और सुरीले गीतों, विचारों और कविताओं के माध्यम से सत्य का संदेश दिया।
प्रचारक बहन डॉ. शरण खन्ना ने प्रवचन करते हुए कहा कि जहां आज महिलाएं दुनिया की हर ऊँचाई को विद्या के माध्यम से छू रही हैं, उसी प्रकार गुरुमत की विद्या को भी हमें ग्रहण करना है। उसे ही अपने जीवन का आधार बनाना है। सत्संग में जो संत महात्माओं की शिक्षा हमें मिलती है।
उसे पूर्ण जागरूकता से ग्रहण करना चाहिए और उसे अपने गृहस्थ जीवन में अपनाना चाहिए। नारी ही समाज की सबसे बड़ी सुधारक होती है और आने वाली पीढ़ियों को सत्संग से जोड़ने से बड़ा और कोई सुधार का मार्ग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गुरु से केवल गुरुमत का गुण मांगे, बाकी दुनियावी सुख तो भक्तों के चरणों में स्वयं ही आते चले जाते हैं, क्योंकि भक्तों ने भक्ति को ही परम सुख माना है। 
यही संदेश आज निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जन जन को दे रहे है। हमें भी उनकी शिक्षाओं का अनुशरण कर अपना लोक सुखी और परलोक सुहेला करना चाहिए।



युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश बतरा ने चनेटी गांव में पहुंच कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

यमुनानगर।(विनोद धीमान) के नगर निगम वार्ड नंबर 4 चनेटी में वॉलीबॉल क्लब द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। टूर्नामेंट में प्रदेश से आई 50 टीमों  ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला यू पी तीतरो (चिलकाना) की टीम ने जीता। तो वही चनेटी की टीम उपविजेता रही। 
आकाश बत्रा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ते हुए कहा कि हरियाणा का युवा सबसे अधिक खेलों में भाग लेता है। हालही में हुए पेरिस ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अतुल्य रहा। उन्होंने कहा की कोई भी खेल हो उसमे हरियाणा के खिलाड़ियों का अलग ही दबदबा है। आकाश बत्रा ने कहा कि एक युवा होने के नाते हमारे समाज में एक एहम हिस्सेदारी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में खिलाड़ियों का भी पूरा मान सम्मान दिया जाता था। अब फिर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर खिलाड़ियों का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। 
मौके पर गुरदयाल सिंह , डॉ जरनैल कालिया, अनिल, अशोक, सतीश, सुलेमान, करण छाबडा , अंग्रेज गाबा , प्रदीप चौधरी , राहुल कालिया, बंटी संधू, नितेश कालिया, अमन, हर्ष, रजत व चनेटी की वॉलीबाल कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Sunday 25 August 2024

अबकी बार यमुनानगर विधानसभा में जनता देगी जवाब - ललित त्यागी।

जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया - ललित त्यागी 
यमुनानगर।(विनोद धीमान) आज आम आदमी पार्टी के लोकसभा ज्वाइंट सेक्रेटरी व विधानसभा यमुनानगर के नेता ललित त्यागी की अगुवाई में दयालगड गांव के सैकड़ों लोगो ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
त्यागी ने अपने संबोधन में कहा के कैसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने अरविंद जी व भगवंत मान जी के नेतृत्व में दिल्ली पंजाब में विकास के नए आयाम छुए । कैसे सरकारी स्कूलों सरकारी हस्पतलो की हालत ठीक करने का कार्य किया गया।
त्यागी ने हरियाणा के लिए अरविंद जी की पांच गारंटी का भी जिक्र किया की सस्ता अच्छा सरकारी शिक्षा स्वास्थ्य, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति महीना हरियाणा में सरकार बनते ही दिया जाएगा।
त्यागी ने बीजेपी के दस साल के शासन की पोल खोली कैसे हरियाणा को नशे ब बेरोजगारी में नंबर वन बनाने का कार्य बीजेपी ने किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अथिति पंजाब के चेयरमैन सुजीत गिल जी गांव के कर्मचंद जी,अवनीश त्यागी, प्रदीप कुमार,मोहित त्यागी, विक्की दयालगढ़ शामिल रहे।

Saturday 24 August 2024

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में निकली शोभा यात्रा आप नेता लक्ष्मण विनायक ने यात्रा में शामिल लोगों के लिए अपनी ओर से जल सेवा की प्रदान।

यमुनानगर।(विनोद धीमान) आम आदमी पार्टी के नेता अम्बाला लोकसभा उपाध्यक्ष व समाजसेवी लक्ष्मण विनायक ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शहर के मुख्य मार्गो से निकली शोभा यात्रा का यमुनानगर के प्यारा चौंक पहुँचने पर फूल मालाओ से स्वागत किया।
यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए शीतल जल ओर शीतल पेय की सेवा लगाकर यात्रा में चल रहे लोगों को लग रही प्यास से थोड़ी राहत दी। लक्ष्मण विनायक ने बताया के आने वाली 26 अगस्त को पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा। ओर सभी देशवासियो को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के यमुनानगर के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विकास जैन,वार्ड 11 प्रधान मनोज लोहट, ग्राम सचिव विश्वदीप ओर SC सैल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटीक मौजूद रहे।

Friday 23 August 2024

अवैध शराब की 48 बोतल बरामद कर, आरोपी को किया गिरफ्तार।

 यमुनानगर।(विनोद धीमान) पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी फर्क पूर की पुलिस टीम ने अवैध देसी शराब की 48 बोतल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुनील कुमार ने मंडेबर रोड पर खंडहरों के पास से एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब की 48 बोतल सहित काबू किया। आरोपी बरामद शराब बारे कोई लाईसैंस वा परमिट पेश नही कर सका। आरोपी की पहचान गांव शादीपुर निवासी उज्जवल पुत्र पृथ्वी सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
             

भाजपा पारदर्शिता की गारंटी : मलिक रोजी आंनद

यमुनानगर। (विनोद धीमान) जनसम्पर्क अभियान के भाटिया नगर में मलिक रोजी आनंद पहुंची और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा की भाजपा हर वर्ग के साथ है सभी के लिए समर्पित है देश का विकास के उदेश से काम कर रही है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसके कामों को आज देश दुनिया में सरहा जा रहा है।
मलिक रोजी आनद ने भाटिया नगर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे बताया आज रोजगार बिजली पानी हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों हो निशुल्क राशन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है विपक्षी दलों पर करारा हमला करते हुए कहा की  सिर्फ वादा करते है जो पुरे कभी नहीं होते आज हुडा जनता से झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर रहे है जबकि अभी तक गुटबाजी से ही नहीं निकल पा रहे है हुडा पहले पार्टी की टूट को संभाले फिर हरियाणा संभालने की बात करे इनके वादे केवल भाषण तक ही रह जाते है पर भाजपा कर के दिखती है 
हरियाणा में भाजपा के कार्यकाल में घर घर तक सुविधा पहुंचाई गई है आज विश्व में देश का परचम लहरा रहा है खिलाडी देश का नाम रोशन कर रहे है और सरकार उनका सम्मान कर रही है पारदर्शिता का एक नया युग आरम्भ हुआ है भाजपा के नेतृत्व में आज गांव शहरों में विकास का एक नया दौर चल रहा है जनता अपना आशीर्वाद देगी और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी इस बैठक में हरदीप , नम्रता नागी , कुलदीप , गीता शर्मा , मनदीप कौर , उमा , मधु , कविता आदि मौजूद थी