Monday 5 August 2024

आप सांसद संजय सिंह आगामी 10 अगस्त को जगाधरी अनाज मंडी मे जनता को संबोधित करने आ रहे है।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) आदमी पार्टी के नेता ललित  त्यागी ने आज बताया कि राज्यसभा सांसद संसद मे पार्टी के नेता संजय सिंह आगामी 10 अगस्त को यमुनानगर विधानसभा के जगाधरी अनाज मंडी मे यमुनानगर वासियों को संबोधित करने आ रहे है। 
त्यागी ने बताया हरियाणा के सभी विधानसभा मे आम आदमी पार्टी बदलाव जनसभा कर रही है जिसमे मुख्य रूप से पार्टी के आला नेता जनता को अरविंद केजरीवाल की पांच गारन्टी के बारे मे जनता को बता रहे है जिसमे फ्री अच्छी शिक्षा, वर्ल्ड क्लास सरकारी हॉस्पिटल, फ्री बिजली, सबको रोजगार, महिला सम्मान मुख्य रूप से शामिल है। 
त्यागी ने  कहा कैसे बीजेपी के दस साल के शासन मे हरियाणा की जनता बेहाल हो गयी है जनता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट काट कर परेशान हो गयी है कभी प्रोपर्टी id के नाम पर कभी आधार कार्ड के नाम पर कभी बढे बिजली बिल ठीक करवाने के नाम पर तो अब जनता को सिर्फ एक विकल्प नज़र आ रहा है वो है आम आदमी पार्टी।  आम आदमी पार्टी हरियाणा मे मजबूती से चुनाव लड़ेगी ।

No comments:

Post a Comment