Wednesday 7 August 2024

13 दिन से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने दिया समर्थन*

श्याम सुंदर बतरा बोले – कांग्रेस की सरकार बनने पर एनएचएम कर्मचारियों की सभी मांगे होंगी पूरी।

यमुनानगर। (विनोद धीमान) एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। कांग्रेस नेता श्याम सुंदर ने कहा की एनएचएम कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर बैठे है तो वही कर्मचारियों ने आज से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। लेकिन भाजपा सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि यह वही एनएचएम कर्मचारी हैं जो कोरोना जैसी महामारी में भी नहीं हारे, उसका भी इन कर्मचारियों ने डट कर सामना किया। 
इन कर्मचारियों को सम्मान देने की बजाय सरकार के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बतरा ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार की ये नाकामी है कि आज हमारे NHM कर्मचारी हड़ताल पर है। सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने भी एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर अपना समर्थन जातया हैं। उन्होंने कहा है की कर्मचारियों की जो मांगे वह बिल्कुल जायज है। सरकार को जल्द ही एनएचएम कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी यूनियन के प्रधान अमित गुज्जर, सुरजीत सिंह, नरेश वाल्मीकि, अशोक कुमार पूर्व पार्षद, पंकज शुक्ला,विक्रम राठी, विपिन शर्मा,रवि, आकाश बत्रा, अभी वालिया, गुरविंदर सिंह, अभिषेक, सतनाम आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment